EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22-24 अगस्त 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत चंद्रमा ने दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला देश बना

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया. इसके साथ थी भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का चौथा (अमेरिका, रूस, चीन के बाद) और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला देश बन गया.

मुख्य बिन्दु

  • इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन का प्रक्षेपण 14 जुलाई को ‘लॉन्च व्हीकल मार्क-3’ (LVM-3) रॉकेट (प्रक्षेपण यान) द्वारा श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अन्‍तरिक्ष केन्‍द्र से किया था.
  • 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ और उसके अंदर रखे रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया. सॉफ्ट लैंडिंग का अर्थ बिना झटके के सतह पर उतरना होता है.
  • भारत से पहले चांद पर पूर्ववर्ती सोवियत संघ, अमेरिका और चीन ही सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर पाए हैं. इनमें से कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के आस-पास ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ नहीं कर पाया था.
  • अब तक चांद के लिए जो भी सफल मिशन रहे हैं वो चांद के उत्तर या मध्य में हैं. यहां पर लैंडिंग के लिए जगह समतल है और सूरज की सही रोशनी भी आती है. चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर रोशनी नहीं पहुंचती साथ ही सतह पथरीली, ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी है.
  • चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का यह भारत का दूसरा प्रयास था. इसरो ने पहला प्रयास 7 सितंबर 2019 को ‘चंद्रयान-2’ मिशन द्वारा किया था, जो सॉफ्ट लैंडिंग करने में असफल रहा था. इसरो का पहला चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ को 2008 में प्रक्षेपित किया गया था. इस मिशन में चाँद पर उतरने के लिए लैंडर मॉड्यूल नहीं था.
  • इसरो के वर्तमान चेयरमैन एस सोमनाथ हैं. चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर महान वैज्ञानिक पी वीरामुथुवेल हैं. वहीं चंद्रयान-3 मिशन की डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर महिला वैज्ञानिक कल्पना के हैं. चंद्रयान-3 मिशन का कुल खर्च की राशि 615 करोड़ रुपये है.
  • दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जोहान्‍सबर्ग से वर्चुअली इसरो के लैंडिंग कार्यक्रम को देखा और संबोधित किया. प्रधानमंत्री 15वें ब्रिक्‍स सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका गए थे.

चंद्रयान 3 मिशन: एक दृष्टि

  • चंद्रयान 3 के तीन हिस्‍से हैं- प्रोपल्‍शन, लैंडर और रोवर. प्रोपल्‍शन, लैंडर और रोवर को पृथ्‍वी की कक्षा से चंद्रमा की कक्षा में ले गया था. रोवर को लैंडर के अंदर स्थापित किया गया था. लैंडर का नाम ‘विक्रम’ और रोवर का नाम ‘प्रज्ञान’ दिया गया है.
  • लैंडर का काम चंद्रमा की सतह पर उतरकर उसमें मौजूद 6 पहियों वाले रोवर को बाहर निकालना था. रोवर चांद की सतह पर खनिजों सहित कई महत्‍वपूर्ण जानकारी जुटाएगा.
  • इस मिशन का उद्देश्य ध्रुवीय क्षेत्र के पास चंद्रमा की सतह के तापीय गुणों को मापना, भूकंपीय गतिविधि का पता लगाना और लूनर क्रस्ट और मेंटल की संरचना का चित्रण करना भी है.
  • लैंडर और रोवर (कुल वजन 1,752 किलोग्राम) को एक चंद्र दिवस की अवधि (धरती के लगभग 14 दिन के बराबर) तक काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
  • सुरक्षित रूप से चंद्र सतह पर उतरने के लिए लैंडर में कई सेंसर थे, जिसमें एक्सेलेरोमीटर, अल्टीमीटर, डॉपलर वेलोमीटर, इनक्लिनोमीटर, टचडाउन सेंसर और खतरे से बचने एवं स्थिति संबंधी जानकारी के लिए कैमरे लगे थे.

लैंडर मॉड्यूल ने जहां पर कदम रखे, उस जगह का नामकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ‘विक्रम’ ने जहां पर कदम रखे, उस जगह का नामकरण किया है.

  • चंद्रमा के 23 अगस्‍त 2023 को चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल जिस हिस्से पर उतरा, अब उस पॉइंट को ‘शिवशक्ति‘ के नाम से जाना जाएगा.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-2 के इम्पैक्ट पॉइंट को भी एक नाम दिया. अब उसे ‘तिरंगा‘ के नाम से जाना जाएगा. 2019 में यहीं पर चंद्रयान-2 का लैंडर क्रैश हो गया था.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवशक्ति पॉइंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि हमें विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए ही करना है. तिरंगा पॉइंट हमें प्रेरणा देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती.

23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को जब भारत के विक्रम लैंडर ने दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया, उस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की.


69वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा,

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (69th National Film Awards) की घोषणा 24 अगस्त को की गई थी. फीचर फिल्‍मों की ज्‍यूरी की अध्यक्षता केतन मेहता और गैर-फीचर फिल्‍मों की ज्‍यूरी की अध्यक्षता वसंत एस. साई ने की थी.

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मुख्य बिन्दु

  1. आर माधवन निर्देशित रॉकेट्री दनाम्‍बी इफेक्‍ट को वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म का पुरस्‍कार दिया जाएगा. आर माधवन ने इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका भी निभाई है.
  2. अल्‍लू अर्जुन को पुष्‍पा दराइज के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता के पुरस्‍कार के लिए चुना गया है. आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाडी और कृति सेनन को मिमी के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया जाएगा.
  3. पल्‍लवी जोशी को फिल्‍म कश्‍मीर फाइल्‍स के लिए सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेत्री और पंकज त्रिपाठी को मिमी के लिए सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता घोषित किया गया है.
  4. स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म का पुरस्‍कार आरआरआर को दिया जाएगा.
  5. विवेक अग्निहोत्री निर्देशित कश्‍मीर फाइल्‍स को राष्‍ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का नरगिस दत्‍त पुरस्‍कार दिया जाएगा.
  6. सृष्टि लखेरा द्वारा निर्देशित एक था गांव को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा.
  7. निखिल महाजन को उनकी मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जायेगा.
  8. श्रेया घोषाल को तमिल फिल्म ‘इरविननिडल’ के गाने ‘मायावा चयावा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार और काल भैरव को फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘कोमुरम भीमडु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का पुरस्कार मिलेगा.
  9. चंद्रबोस को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार तेलुगु फिल्म ‘कोंडा पालम’ के लिये प्रदान किया जायेगा.
  10. ‘आरआरआर’ के लिए प्रेम रक्षित को सर्वश्रेष्‍ठ नृत्‍य निर्देशन का पुरस्‍कार मिलेगा. देवी श्रीप्रसाद को ‘पुष्पा द राइज’ और एम.एम.कीरावनी को ‘आरआरआर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार दिया जायेगा.
  11. ‘सरदार उधम’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिलेगा, भाविन रबाडी को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार दिया जायेगा.

DAC ने 7.8 हजार करोड रुपये मूल्‍य के साजो-सामान की खरीद की मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने लगभग 7.8 हजार करोड रुपये मूल्‍य के साजो-सामान की खरीद के प्रस्‍तावों को मंजूरी दे दी है.

  • DAC ने भारतीय वायु सेना की दक्षता बढाने के लिए एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्‍टरों में इलेक्‍ट्रॉनिक वारफेयर ईडब्‍ल्‍यू सूट की खरीद और संस्थापन को स्वीकृति दी.
  • ईडब्‍ल्‍यू सूट भारत इलेक्‍ट्रॉनिक ल‍िमिटेड से खरीदा जायेगा.
  • परिषद ने मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री और बख्‍तरबंद रेजिमेन्‍ट के लिए जमीन आधारित स्वायत्त प्रणाली की खरीद को भी मंजूरी दी है.

चीन ने जापान से समुद्री भोजन के सभी आयात पर प्रतिबंध लगाया

चीन ने जापान से समुद्री भोजन के सभी आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. चीन के सीमा शुल्क अधिकारियों ने इसकी घोषणा 24 अगस्त को की थी.

मुख्य बिन्दु

  • तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी द्वारा फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र से उपचारित पानी प्रशांत महासागर में छोड़ना शुरू करने के बाद चीन ने ये फैसला किया है.
  • चीन ने कहा कि इसका उद्देश्य रेडियोधर्मी पानी के निकलने से दूषित भोजन के खतरे को खत्म करना और खाद्य पदार्थ तथा चीन के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है.
  • चीन, जापान के समुद्री भोजन का सबसे बाद आयातक है. इस प्रतिबंध से जापान के मछली पकड़ने के उद्योग पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है और इससे द्विपक्षीय संबंधों में और गिरावट आ सकती है.

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने फिडे शतरंज विश्व कप का उप-विजेता बना

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने फिडे शतरंज विश्व कप (FIDE World Cup Chess) में उप-विजेता रहते हुए रजत पदक प्राप्त किया. यह प्रतियोगिता अजरबैजान के बाकू में 30 जुलाई से 24 अगस्त तक खेला गया था.

फिडे शतरंज विश्व कप 2023: मुख्य बिन्दु

  • इस टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक दुनिया के नंबर वन चेस खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) ने जीता. मैग्नस ने फाइनल के पहले टाईब्रेकर में प्रज्ञानानंदा को हराया. इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहले और दूसरे दौर का मुकाबला ड्रॉ रहा था.
  • प्रज्ञानंद, विश्‍व के नम्‍बर दो खिलाडी नाकामुरा और विश्व के नम्बर तीन खिलाडी कैरूआना को (सेमीफाइनल में) हराकर फाइनल में पँहुचे थे.
  • प्रज्ञानानंद ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024 में अपना स्थान पक्का कर लिया है. वह कार्लसन और बॉबी फिशर के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहुंचने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. वह विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स में खेलने वाले दूसरे भारतीय होंगे.
  • आर प्रज्ञानंद विश्व कप फाइनल खेलने वाले विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे और सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए है.
  • चेन्नई के रहने वाले प्रगनानंद ने राष्ट्रीय अंडर सात का खिताब जीता था. वह 10 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मास्टर और उसके दो साल बाद ग्रैंड मास्टर बन गए थे.

23 अगस्त: दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को ‘दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (International Day for the Remembrance of the Slave Trade and its Abolition) मनाया जाता है. यह दिवस उन लाखों लोगों को याद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है जो ट्रांस-अटलांटिक दास व्यापार के शिकार थे.

23 अगस्त महत्वपूर्ण है क्योंकि 1791 में इसी दिन, सेंट डोमिंग (अब हैती) द्वीप पर एक विद्रोह शुरू हुआ था.  इस विद्रोह ने ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के उन्मूलन के लिए अग्रणी घटनाओं को जन्म दिया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

उदयपुर में 9वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, भारत क्षेत्र सम्मेलन

राजस्थान में उदयपुर में 9वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, भारत क्षेत्र सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को सामंजस्य से काम करना होगा. उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष की अपरिहार्य भूमिका है.

समुद्री सहयोग बढाने के लिए भारत और फिलिपीन्‍स के बीच समझौता

भारतीय तटरक्षक ने समुद्री सहयोग बढाने के लिए फिलिपीन्‍स तटरक्षक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए हैं. इससे क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग बढेगा. इस समझौता ज्ञापन पर नई दिल्‍ली में हस्‍ताक्षर हुए. फिलिपीन्‍स तटरक्षक का पांच सदस्‍यीय शिष्‍टमण्‍डल 24 अगस्‍त तक भारत की यात्रा पर है.

निर्वाचन आयोग ने सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकॉन बनाया

निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम के लिए सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकॉन बनाया है. मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार की उपस्थिति में नई दिल्‍ली में एक समारोह में तेंदुलकर ने तीन वर्ष के‍ लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top