EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-9 जुलाई 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तंजानिया की आधिकारिक यात्रा संपन्न की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 3 से 6 जुलाई तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर ज़ंज़ीबार में थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डॉ हुसैन अली म्विनी और ने शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात किए थे.

मुख्य बिन्दु

  • यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय नौसेना के जहाज ‘त्रिशूल’ के स्वागत समारोह में भी शामिल हुए.
  • भारत-अफ्रीका संबंधों को और मजबूत करने के लिए, भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल ने तंजानिया सहित कई देशों की यात्रा पर गए थे.
  • विदेश मंत्री ने किदुथानी परियोजना का दौरा किया. यह परियोजना तंजानिया के जांजीबार के तीस हजार घरों में पेयजल पहुंचाएगी.
  • भारत जांजीबार में छह परियोजनाओं का निर्माण कर रही है, जो दस लाख लोगों को पेयजल की सुविधा प्रदान करेगी.
  • डॉ. जयशंकर ने दारा-अस-सलाम में भारत-तंजानिया व्यापार सम्मेलन में हिस्सा लिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में तंजानिया का सबसे भरोसेमंद व्यापारिक भागीदार है.

विश्‍व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप: प्रियांश और अवनीत ने स्‍वर्ण पदक जीता

विश्‍व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2023, आयरलैंड के लिमेरिक में 3 से 9 जुलाई तक खेला गया था. इस प्रतियोगिता में भारत ने 5 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते.

मुख्य बिन्दु

  • भारतीय तीरंदाज प्रियांश और अवनीत कौर ने विश्‍व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप (World Archery Youth Championships) 2023 में कम्‍पाउंड स्‍पर्धा में जूनियर मिक्‍स्‍ड मुकाबले में स्‍वर्ण पदक जीता है. इस भारतीय जोडी ने फाइनल में इस्राइल को हराया.
  • प्रियांश  ने पुरुष अंडर-21 व्यक्तिगत फाइनल में स्लोवेनिया के अलजाज ब्रेंक को हराकर स्वर्ण पदक जीता.
  • अदिति स्वामी अमेरिका की लिएन ड्रेक को हराकर महिला विश्व चैंपियन बनीं थी.
  • भारत के मानव जाधव और एश्‍वर्या शर्मा की जोडी ने भी कैडेट मिक्‍स्‍ड कम्‍पाउंड स्‍पर्धा में मैक्सिको को हराकर कांस्‍य पदक हासिल किया.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

जी20 देशों का महापौर सम्मेलन

जी20 देशों का महापौर सम्मेलन 7-8 जुलाई को दो शहरों अहमदाबाद और गांधीनगर में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 57 और भारत के 35 शहरों के प्रतिनिधि तथा प्रतिभागी भाग लिए. इस सम्‍मेलन की कार्य सूची में शहरों के पर्यावरण में सुधार, जलवायु वित्‍त, शहरी विकास के आधारभूत संरचना में सुधार शामिल थे.

प्रधानमंत्री ने गीता प्रेस के शताब्दी-वर्ष के समापन समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7-8 जुलाई को हिंदू धार्मिक ग्रंथों के विश्व के सबसे बड़े प्रकाशक गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी-वर्ष के समापन समारोह को संबोधित किया. श्री मोदी ने चित्रमय शिव पुराण ग्रंथ का विमोचन किए. गीता प्रेस को वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है.

जी-20 अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था के नेताओं की बैठक बेंगलुरू में

चौथी जी-20 अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था के नेताओं की बैठक 6-7 जुलाई को बेंगलुरू में हुई. इस बैठक में अंतरिक्ष उद्योग साझेदारी पर चर्चा हुई.

7 जुलाई: विश्व स्वाहिली भाषा दिवस

7 जुलाई को विश्व स्वाहिली भाषा दिवस मनाया जाता है. अफ्रीका की यह भाषा विश्व की 10 सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है. तंजानिया, केन्या, मोजाम्बिक, युगांडा और अफ्रीका के पूर्वी तट पर बीस करोड से अधिक लोग यह भाषा बोलते हैं.

प्रधानमंत्री ने राजस्थान में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे खंड का उद्घाटन किया

भारत माला परियोजना के तहत 1224 किमी लंबा अमृतसर-भटिंडा- जामनगर इकॉनोमिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिस पर करीब 26 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे. यह एक्सप्रेस-वे चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से गुजर रहा है. प्रधानमंत्री, राजस्थान में इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के 500 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया.

ई-20 पेट्रोल विशेष ईंधन स्टेशन 2025 तक पूरे देश में उपलब्ध हो जाएंगे

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि ई-20 पेट्रोल बेचने वाले विशेष ईंधन स्टेशन वर्ष 2025 तक पूरे देश में उपलब्ध हो जाएंगे. ई-20 पेट्रोल में बीस प्रतिशत इथॅनोल मिलाया जाता है. जैव ईंधन बेचने वाले ईंधन स्‍टेशनों की वर्तमान संख्‍या 67 हजार से अधिक हो गई है.

लक्ष्‍य सेन कनाडा ओपन के पुरुष सिंगल्‍स फाइनल में

भारत के लक्ष्‍य सेन कनाडा ओपन बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्‍स फाइनल में पहुंच गए हैं. लक्ष्‍य सेन ने सेमीफाइनल में जापान के केंता निशिमोतो को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में पी. वी. सिंधु जापान की अकाने यामागुची से सेमीफाइनल में हार गई.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top