EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4-6 जुलाई 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

शंघाई सहयोग संगठन का 23वां शिखर सम्मेलन वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 23वां शिखर सम्मेलन 4 जुलाई को आयोजित किया गया था. वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस सम्मेलन की मेजबानी भारत ने की थी. इस सम्मेलन में सभी सदस्य देशों (चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान) के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी.

SCO शिखर सम्मेलन 2023: मुख्य बिन्दु

  • SCO राष्ट्राध्यक्षों ने नई दिल्ली घोषणा-पत्र का अनुमोदन किया. इनमें एक अलगाववाद, उग्रवाद और आतंकवाद की ओर ले जाने वाले कट्टरपंथ का मुकाबला करने में सहयोग और दूसरा डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग है.
  • सदस्य देशों ने युद्ध और मादक पदार्थों से मुक्त एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान के निर्माण पर बल दिया.
  • सदस्य देश वर्ष 2024 को एससीओ पर्यावरण वर्ष घोषित करने पर सहमत हुए. संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की अगली बैठक 2024 में कजाकिस्तान में होगी.
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और समूह के अन्य नेता शामिल हुए. ईरान, बेलारूस और मंगोलिया को पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया था.
  • इस शिखर सम्मेलन में ईरान को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का नया स्थायी सदस्य बनाया गया.

शंघाई सहयोग संगठन (SCO): एक दृष्टि

शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 2001 में हुई थी. जिसे रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने शंघाई में एक शिखर सम्मेलन के दौरान स्थापित किया गया था.

साल 2017 में भारत और पाकिस्तान भी इसके स्थायी सदस्य बने. उससे पहले भारत को 2005 में एससीओ में एक पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल किया गया था.

भारत, कुवैत को हराकर सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का 9वीं बार विजेता बना

भारत सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप (SAFF Championship) 2023 का विजेता बना है. इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को हराकर साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

ब्ल्यू टाइगर के नाम से प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉल टीम ने रिकॉर्ड नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप जीती है. इससे पहले भारतीय टीम 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 में जीत चुकी है.

दोनों टीमें खेल के निर्धारित समय में 1-1 गोल की बराबरी पर थी. भारत की ओर से लालियानजुआला छांगटे ने 38वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर किया था. भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से जीत हासिल करते हुए खिताब पर कब्जा किया.

सुनील छेत्री की नेतृत्‍व भारतीय टीम टीम (ब्‍लू टाइगर्स) ने सेमीफाइनल में लेबनान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.


4 जुलाई 2023: अमेरिका का 247वां स्वतंत्रता दिवस

अमेरिका प्रत्येक वर्ष 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस (Independent Day) मनाता है. इस वर्ष अमेरिका का 247वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. 1776 में इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका (United State Of America) के राष्‍ट्र निर्माताओं ने स्‍वतंत्रता संबंधी घोषणा-पत्र पर हस्‍ताक्षर किए थे. इसमें 13 अमरीकी उपनिवेशों के ब्रिटिश साम्राज्‍य से मुक्‍त हो जाने की घोषणा की गई. घोषणा-पत्र पर हस्‍ताक्षर करने वालों में थॉमस जैफर्सन और बेंजामिन फ्रैंकलिन शामिल थे.

ब्रिटिश साम्राज्‍य का हिस्सा था

भारत की ही तरह अमेरिका भी ब्रिटिश साम्राज्‍य का एक हिस्सा था. 4 जुलाई 1776 को अमेरिका को ब्रिटिश साम्राज्य से पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी. जॉर्ज वॉशिंगटन देश के पहले राष्ट्रपति बने थे. इसके बाद 1789 में यहाँ दुनिया का पहला लिखित संविधान लागू हुआ था. अमेरिका विश्‍व का पहला देश बना, जिसने व्यक्ति की समानता और मौलिक अधिकारों की घोषणा की.

अमेरिकी स्‍वतंत्रता संग्राम का आंदोलन 1765 से 1783 तक चला था. तत्कालीन ब्रिटिश-अमेरिका के 13 उपनिवेशों ने 4 जुलाई 1776 को स्वयं को स्वतंत्र घोषित कर दिया था. इन उपनिवेशों ने यूनाइटेड स्‍टेट्स ऑफ अमेरिका की स्‍थापना की. जिसके बाद से ही हर साल 4 जुलाई को अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश रहता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विदेश मंत्री तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 3-6 जुलाई तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर ज़ंज़ीबार में हैं. डॉ जयशंकर ने राष्ट्रपति डॉ हुसैन अली म्विनी से मुलाकात की है. डॉ जयशंकर तंजानिया के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और तंजानिया की यात्रा कर रहे भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल के स्वागत समारोह में भी शामिल हुए.

अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार और पूंजीगत खाते में रुपये में लेनदेन

रिजर्व बैंक के विभिन्न विभागों के समूह ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और पूंजीगत खाते में रुपये में लेनदेन करने से विश्व बाजार में इसकी स्‍वीकार्यता बढेगी. यह समूह रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण की समीक्षा करने और इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए गठित किया गया है.

विश्‍व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप: प्रियांश और अवनीत ने स्‍वर्ण पदक जीता

भारतीय तीरंदाज प्रियांश और अवनीत कौर ने विश्‍व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में कम्‍पाउंड स्‍पर्धा में जूनियर मिक्‍स्‍ड मुकाबले में स्‍वर्ण पदक जीता है. आयरलैंड के लिमेरिक में खेले जा रहे इस भारतीय जोडी ने फाइनल में इस्राइल को 144 के मुकाबले 146 अंकों से हरा दिया. भारत के मानव जाधव और एश्‍वर्या शर्मा की जोडी ने भी कैडेट मिक्‍स्‍ड कम्‍पाउंड स्‍पर्धा में मैक्सिको को हराकर कांस्‍य पदक हासिल किया.

नई दिल्‍ली में अंतर्राष्‍ट्रीय हरित हाइड्रोजन सम्‍मेलन

नई दिल्‍ली में 4-6 जुलाई तक अंतर्राष्‍ट्रीय हरित हाइड्रोजन सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है. केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने सम्‍मेलन का उदघाटन किया. सम्‍मेलन में हरित हाइड्रोजन व्‍यवस्‍था तैयार करने और इसके माध्‍यम से कार्बन उत्‍सर्जन का वैश्विक लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के बारे में चर्चा होगी.

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की हरित हाइड्रोजन नीति को स्वीकृति दी

महाराष्ट्र सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देते हुए राज्य की हरित हाइड्रोजन नीति को स्‍वीकृति दी है. ऐसी नीति बनाने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने नीति के कार्यान्वयन के लिए आठ हजार पांच सौ बासठ करोड़ रुपये भी स्‍वीकृत किए.

3 जुलाई विश्व स्तर पर सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया

3 जुलाई विश्व स्तर पर सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. यू.एस. नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्रेडिक्शन के आंकड़ों के अनुसार, 3 जुलाई को औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वर्ष 2016 में अगस्त में विश्व स्तर पर सबसे अधिक 16.92 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. इसका कारण अल नीनो का असर बताया जा रहा है.

मेहसाणा में देश का पहला सहकारिता संचालित सैनिक स्कूल

गुजरात के मेहसाणा में देश का पहला सहकारिता संचालित सैनिक स्कूल का निर्माण किया जा रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस स्कूल की आधारशिला वर्चुअल माध्यम से रखी. इस स्कूल का निर्माण 75 करोड़ रुपए की लागत से कॉपरेटिव दूध सागर डेयरी कर रहा है.

प्रसिद्ध स्‍वतंत्रता सेनानी अल्‍लुरी सीतारामा राजू की 125वीं जयंती

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हैदराबाद में प्रसिद्ध स्‍वतंत्रता सेनानी अल्‍लुरी सीतारामा राजू की 125वीं जयंती में भाग लिया. राष्‍ट्रपति आंध्रप्रदेश के भीमावरम में अल्‍लुरी सीतारामा राजू स्‍मृतिवनम का उद्घाटन करेंगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top