EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 जुलाई 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नई दिल्ली में 17वीं भारतीय सहकारिता कांग्रेस का आयोजन

17वीं भारतीय सहकारिता कांग्रेस का आयोजन 1-2 जुलाई को नई दिल्ली में किया गया था. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया था. अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों की खुशहाली और सशक्‍तिकरण में उपयोगी है.

मुख्य बिन्दु

  • इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय राष्‍ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) ने किया था. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की थी. कार्यक्रम में लगभग पांच करोड़ सदस्य ऑनलाइन हिस्सा लिए थे.
  • कार्यक्रम का विषय था – अमृतकाल : सशक्‍त भारत के लिए सहाकारिता से खुशहाली. बैठक का उद्देश्‍य सहकारिता आंदोलन की प्रवृत्तियों पर चर्चा करना और सफल सहकारी समितियों की सर्वोत्तम कार्य शैलियों को अपनाना है.
  • इस दौरान सहकारिता क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर चर्चा भी हुई. कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें स्‍व-सहायता समूह और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया.
  • प्रधानमंत्री ने सहकारी समितियों से पारदर्शी और भ्रष्‍टाचार मुक्‍त प्रशासन का मॉडल बनने और व्‍यापक स्‍तर पर डिजिटल माध्‍यमों को अपनाने का आह्वान किया.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण और कृषि के हर क्षेत्र को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास कर रही है. छोटे और मंझोले किसानों को सरकारी योजनाओं से बहुत लाभ हुआ है.

भारत में राष्‍ट्रीय सिकलसेल रक्‍त अल्‍पता उन्‍मूलन मिशन-2047 की शुरूआत

भारत में राष्‍ट्रीय सिकलसेल रक्‍त अल्‍पता उन्‍मूलन मिशन-2047 की शुरूआत हुई है. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्‍य प्रदेश के शहडोल जिले के लालपुर गांव में 1 जुलाई को की थी. उन्‍होंने 3.57 करोड आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना कार्ड के वितरण का भी शुभारंभ किया.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्‍व में सिकल सेल रोग के कुल मरीजों में से आधे भारत में है, लेकिन आजादी के 70 वर्ष के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया.

सिकल सेल रोग क्या है?

  • सिकल सेल रोग (SCD) एनीमिया (रक्ताल्पता) लाल रक्त कणिकाएं (RBC) की एक प्रमुख वंशानुगत असामान्यता है.
  • सामान्य अवस्था में RBC गोलाकार होती है और उनका जीवनकाल 120 दिन तक होता है. परन्तु सिकल सेल रोग में RBC का आकार अर्धचंद्र/हंसिया (sickle) की तरह होता है और इनका जीवनकाल मात्र 10-20 तक ही होता है.
  • ये असामान्य आकार की RBC कठोर और चिपचिपी हो जाती हैं और रक्त वाहिकाओं में फंस जाती हैं, जिससे शरीर के कई हिस्सों में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह कम या रुक जाता है.
  • यह RBC के जीवन काल को भी कम करता है तथा एनीमिया का कारण बनता है, जिसे सिकल सेल एनीमिया (रक्ताल्पता) के नाम से जाना जाता है. इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूज़न की ज़रुरत पड़ती है.

भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग का खिताब जीता

ओलंपिक चैंपियन भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2023 का खिताब जीत लिया है. नीरज ने 87.66 मीटर भाला फेंककर खिताब अपने नाम किया. उन्‍होंने इस वर्ष मई में दोहा डायमंड लीग में भी जीत अपने नाम की थी.

प्रतियोगिता में जर्मनी के जूलियन वेब्‍बर ने 87.03 मीटर भाला फेंक कर दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया. चेक गणराज्‍य के जैकब वैडलेच तीसरे स्‍थान पर रहे.


1 जुलाई: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors Day) मनाया जाता है. भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर यह दिवस मनाया जाता है. वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में भी जाने जाते हैं. डॉ बिधान चंद्र रॉय को 1961 में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था.

इस वर्ष यानी 2023 के डॉक्‍टर्स दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘Celebrating Resilience and Healing Hands’ है.


1 जुलाई: सनदी लेखाकार दिवस (चार्टर्ड अकाउंटेंट डे)

प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस (Chartered Accountants Day) मनाया जाता है. चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मान देने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के स्थापना दिवस के यह दिवस मनाया जाता है. ICAI की स्थापना 1949 में आज के दिन ही हुई थी.


1 जुलाई 2023 को 6ठा वस्तु और सेवा कर दिवस मनाया गया

1 जुलाई को वस्तु और सेवा कर दिवस (GST Day) मनाया जाता है. वर्ष 2017 में इसी दिन संसद के केन्द्रीय कक्ष में एक विशेष समारोह में पुरानी अप्रत्यक्ष कर प्रणाली के स्थान पर GST का शुभारम्‍भ किया गया था. इस वर्ष यानी 2023 में 6ठा वस्तु और सेवा कर दिवस मनाया गया.

GST ‘एक राष्‍ट्र – एक बाजार- एक कर’ की अवधारणा पर लागू किया गया. यह अधिनियम 29 मार्च 2017 को संसद में पारित किया गया था जो 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ. यह एक अप्रत्यक्ष कर है जो वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत की जी ट्वेन्टी अध्यक्षता के अंतर्गत सूरत में बिजनेस 20 बैठक

भारत की जी ट्वेन्टी अध्यक्षता के अंतर्गत 2 जुलाई को सूरत में बिजनेस 20 बैठक आयोजित की गई. केंद्रीय, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बैठक के उद्घाटन सत्र में भाग लिया. बैंकिंग, कपड़ा, वित्त और हीरे के कारोबार से जुड़े जी 20 देशों के करीब 200 प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लिए.

जून महीने में GST संग्रह 1.61 लाख करोड रुपये

जून 2023 में वस्‍तु और सेवा कर (GST) संग्रह 1.61 लाख करोड रुपये हुआ. यह राशि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है. कुल संग्रह में 31.13 हजार करोड रूपये केंद्रीय वस्‍तु और सेवा कर से जबकि 38.30 हजार करोड रूपये राज्‍य वस्‍तु और सेवा कर से प्राप्‍त हुए हैं. समेकित वस्‍तु और सेवा कर का योगदान 80.30 हजार करोड रूपये है.

वेस्‍टइंडीज क्रिकेट विश्‍व कप के लिए क्‍वालीफाई करने में विफल रही

दो बार की विश्‍व चैंपियन वेस्‍टइंडीज 2023 के एक दिवसीय क्रिकेट विश्‍व कप के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर पाई. हरारे में कल खेले गए सुपर सिक्‍स क्‍वालीफायर मैच में स्‍कॉटलैंड ने वेस्‍टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया. 1975 और 1979 में चैंपियन रही वेस्‍टइंडीज की टीम टूर्नामेंट के 48 वर्ष के इतिहास में पहली बार शीर्ष दस टीमों में स्‍थान बनाने में विफल रही है.

स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट समूह का शिखर सम्मेलन हरियाणा में

भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत ‘स्टार्टअप-20’ एंगेजमेंट समूह का शिखर सम्मेलन 30 जून से 1 जुलाई तक हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित किया जा रहा है. यह सम्मेलन स्टार्टअप्स के लिए एक सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने और नवाचार और उद्यमिता में एक वैश्विक नेता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

महाराष्‍ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार ने उप-मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली

महाराष्‍ट्र में एक राजनीतिक घटनाक्रम में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार ने उप-मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली. भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्‍द्र फडणवीस पहले से ही उप-मुख्‍यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं. अजित पवार ने दावा किया है कि अधिकतर विधायक उनके साथ है.

अमरीकी राष्ट्रपति लिथुआनिया और फिनलैंड की यात्रा पर जाएंगे

नाटो गठबंधन को मजबूत करने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्रिटेन, लिथुआनिया और फिनलैंड की यात्रा पर जाएंगे. 9 से 13 जुलाई की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति बाइडेन लंदन में किंग चार्ल्स तृतीय और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ बातचीत में भाग लेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top