EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16-18 जुलाई 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नीति आयोग ने राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक जारी किया

नीति आयोग ने 15 जुलाई को राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक जारी किया था. नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्‍यम द्वारा जारी इस सूचकांक में गरीबी से मुक्त लोगों की जानकारी दी गई है.

यह राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2015-16 और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-21 के बीच बहुआयामी गरीबी को कम करने में भारत की प्रगति को दर्शाता है.

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक: मुख्य बिन्दु

  • नीति आयोग ने कहा है कि 2015-16 से 2019-20 के बीच 5 वर्षों में 13.5 करोड़ लोग बहु-आयामी गरीबी से मुक्त हुए. इन पांच वर्षों में गरीब लोगों की संख्या 24.85 प्रतिशत से घटकर 14.96 प्रतिशत पर आ गयी है.
  • ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की दर में तेज गिरावट आयी है और इस दौरान यह 32.59 प्रतिशत से घटकर 19.28 प्रतिशत रह गयी है.
  • इस रिपोर्ट में 36 राज्यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों तथा 707 प्रशासनिक जिलों में बहुआयामी गरीबी का आकलन प्रस्तुत किया गया है.
  • रिपोर्ट के अनुसार पोषण में सुधार, बच्चों के स्कूल जाने की व्यवस्था, स्वच्छता और रसोई के लिए ईंधन की व्यवस्था ने गरीबी में कमी लाने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी है.
  • यह सूचकांक स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा और जीवनशैली के आधार पर गरीबी को परिभाषित करने का समग्र तरीका है. इसके माध्यम से राष्ट्रीय, राज्य और जिलों के स्तर पर राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में सुधार की योजनाओं का आकलन किया जाता है.

प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा संपन्न की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13 से 15 जुलाई तक दो देशों फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दूसरे चरण में उन्होंने UAE की यात्रा की थी.

मुख्य बिन्दु

  • यह UAE के उनकी पांचवीं यात्रा थी. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 2015, 2018, 2019 और 2022 में UAE गए थे.
  • इस यात्रा में श्री मोदी ने UAE के राष्‍ट्रपति और अबुधावी के शासक मोहम्‍मद बिन जायेद अल नहयान तथा अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों से मुलाकात किए. दोनों नेताओं में फिनटेक, व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ.
  • संयुक्‍त अरब अमीरात भारत का प्रमुख व्‍यापारिक भागीदार है और दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्‍यापार सौ अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्‍य तय किया है.
  • इस यात्रा से संयुक्‍त अरब अमीरात की अध्‍यक्षता में कॉप-28 और भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 के संदर्भ में कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा.

26 विपक्षी दलों ने भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन का बनाया

आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 26 विपक्षी दलों ने ‘भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन’ (I.N.D.I.A.) बनाया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद इसकी घोषणा की.

श्री खरगे ने कहा कि अगले वर्ष के लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से होगा.

बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और लालू प्रसाद सहित कई नेता शामिल हुए थे.


गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में निवेशक संवाद का आयोजन

गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में 15-16 जुलाई को निवेशक संवाद का आयोजन किया गया था. इसका आयोजन तीसरी जी-20 वित्तमंत्री और केन्द्रीय बैंक गवर्नर बैठक के एक हिस्से के रूप में किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने भविष्‍य में शहरों को वित्‍त उपलब्‍ध कराने के लिए निजी क्षेत्र का निवेश बढाने की आवश्‍यकता पर जोर दिया.
  • उन्‍होंने कहा कि तेजी से शहरीकरण को देखते हुए वर्ष 2018-2030 के दौरान अनुमानित 29.4 अरब डॉलर की आवश्‍यकता होगी.
  • श्रीमती सीतारामन और इंडोनेशिया की वित्‍तमंत्री मुलयानी इन्‍द्रावती ने गांधीनगर में बैठक के दौरान अलग से भारत-इंडोनेशिया आर्थिक और वित्‍तीय संवाद आयोजित करने की घोषणा की. इसका उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत करना और वैश्विक मुद्दों पर आपसी सहयोग बढाना है.

विदेश मंत्री इंडोनेशिया और थाईलैन्‍ड की यात्रा संपन्न की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर 12 से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया और थाईलैंड की यात्रा पर थे.

मुख्य बिन्दु

  • इस यात्रा के पहले चरण में वे इंडोनेशिया के जकार्ता में 14 जुलाई को आसियान भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्‍मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच में विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया था. इससे पहले उन्‍होंने आसियान महासचिव के साथ बैठक की थी.
  • थाईलैन्‍ड डॉ. जयशंकर ने वहाँ के उप-प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री दोन प्रमुदविनई से भी वार्ता बैठक की. वह म्‍यांमार के विदेशमंत्री यू-थान-स्‍बे से भी मिले. बैठक में उन्होंने भारत-म्‍यांमार-थाईलैण्‍ड त्रि-स्‍तरीय राजमार्ग के निर्माण को प्राथमिकता दी.
  • विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने बैंकाक में लाओस के विदेश मंत्री सालेमक्‍से कोमासित के साथ 12वीं मेकांग-गंगा सहयोग बैठक में भाग लिया.
  • भारत और मेकांग गंगा सहयोग के भागीदार देशों ने आर्थिक सहयोग के लिए एक कारोबार परिषद बनाने का निर्णय लिया.
  • दोनों नेताओं ने इसके दायरे को कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा जल संसाधन प्रबंधन तक बढाने का फैसला किया.

मेकांग गंगा सहयोग (MGC)

यह गंगा और मेकांग नदी घाटियों को साझा करने वाले छह आसियान देशों के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई एक परियोजना है.

MGC को वर्ष 2000 में लाओस की राजधानी वियनतियाने में पेश किया गया था. कंबोडिया, भारत, लाओस, म्यानमार और थाईलैंड, वियतनाम इसके सदस्य देश हैं.


बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्‍स चैम्पियनशिप का समापन, भारत तीसरे स्थान पर

एशियाई एथलेटिक्‍स चैम्पियनशिप (Asian Athletics Championships) 2023 प्रतियोगिता 12 से 16 जुलाई तक थाईलैंड के बैंकॉक में स्थित सुफाचलासाई नेशनल स्टेडियम में किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • भारतीय एथलीटों ने कुल 27 पदक जीते जिसमें 6 स्वर्ण, 12 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल थे. प्रतियोगिता में भारत तीसरे स्‍थान पर रहा.
  • 16 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य पदक के साथ जापान पहले और 8 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ चीन दूसरे स्थान पर रहा.
  • भुवनेश्वर 2017 के बाद एशियाई चैंपियनशिप में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. भुवनेश्वर में भी भारतीय एथलीटों ने कुल 27 पदक हासिल किए थे. हालांकि, वहां भारत ने 9 स्वर्ण, 6 रजत और 12 कांस्य पदक जीते थे.

भारतीय स्वर्ण पदक विजेता: ज्योति याराजी (महिलाओं की 100 मीटर हर्डल स्पर्धा), अब्दुल्ला अबूबकर (पुरुषों का ट्रिपल जंप), पारूल चौधरी (महिलाओं का 3000 मीटर स्टीपलचेज़), अजय कुमार सरोज (पुरुषों का 1500 मीटर दौड़), तजिंदरपाल सिंह तूर (पुरुषों का शॉट पुट), और मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम (राजेश रमेश, ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, अमोज जैकब, सुभा वेंकटेशन).


विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप पेरिस में आयोजित किया गया

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Para Athletics Championships) 8 से 17 जुलाई तक पेरिस के चार्लेटी स्टेडियम में आयोजित किया गया था. इसमें 107 देशों के 1200 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया था.

मुख्य बिन्दु

  • भारत के लाल अजीत सिंह ने पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया. उन्होंने पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया.
  • 65.41 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने चीन के चुनलियांग गुओ के  61.89 मीटर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिनका थ्रो 61.89 मीटर था.

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत के पदक

स्वर्ण

  1. सुमित अंतिल – पुरुषों की भाला फेंक
  2. सचिन सरजेराव – पुरुष शॉट पुट
  3. अजीत सिंह – पुरुषों की भाला फेंक

रजत

  1. योगेश कथूनिया – पुरुषों का डिस्कस थ्रो
  2. निशाद कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद
  3. शैलेश कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद
  4. रिंकू हुडा – पुरुषों की भाला फेंक

कांस्य

  1. प्रवीण कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद
  2. एकता भ्याण – महिला क्लब थ्रो
  3. पूजा – महिला भाला फेंक

18 जुलाई: नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस

प्रत्येक वर्ष दुनियाभर में नेल्सन मंडेला के जन्मदिवस 18 जुलाई को ‘नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस लोकतंत्र के लिए संघर्ष और दुनिया भर में शांति को बढ़ावा देने में नेल्सन मंडेला के योगदान की स्मृति में मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाये जाने का निर्णय नवंबर 2009 में लिया था. पहला नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस 18 जुलाई 2010 को मनाया गया था.

नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति थे. मंडेला को 1962 में नस्लभेद शासन के तहत जेल में डाल दिया गया था और उन्हें 1990 में रिहा किया गया. जब उनकी पार्टी नेशनल कांग्रेस पार्टी 1994 में पहला बहु-जातीय चुनाव जीती, वह राष्ट्रपति बने और 1999 में अपना कार्यकाल पूरा कर पद छोड़ा. मंडेला 2013 में चल बसे.


17 जुलाई: विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस

प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) मनाया जाता है. यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस के रूप में भी जाना जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को उनके अधिकारों के लिए बढ़ावा देना है.

यह दिन 17 जुलाई 1998 को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के रोम संविधि नामक एक संधि पर हस्ताक्षर करने के वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. इस संधि द्वारा ही अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय बनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस मनाया गया

नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में 16 जुलाई को विश्‍व सर्प दिवस मनाया गया. इसका उद्देश्य देश में सांपों और पारिस्थितिकी प्रणाली में उनके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाकर सांपों की रक्षा करना है.

मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन

नई दिल्ली में 17 जुलाई को ‘मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था. सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि देश में नशीली दवाओं की तस्करी और उनका उपयोग न केवल आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद करता है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी प्रभावित करता है.

रूस यूक्रेन के अनाज को निर्यात करने से संबंधित सौदे में भागीदारी नहीं करेगा

रूस ने घोषणा की है कि वह काला सागर के जरिए यूक्रेन के अनाज को निर्यात करने से संबंधित सौदे में भागीदारी नही करेगा. यह घोषणा क्रीमिया के लिए रूस के पुल पर विस्फोट के कुछ ही घंटे बाद की गयी है.

जी-20 देशो के वित्त मंत्रियों और केन्‍द्रीय बैंक के प्रमुखों की तीसरी बैठक

जी-20 देशो के वित्त मंत्रियों और केन्‍द्रीय बैंक के प्रमुखों की तीसरी बैठक 17 जुलाई को गांधीनगर में शुरू हुई. बैठक में विश्‍व अर्थव्‍यवस्‍था के समक्ष मुख्‍य चुनौतियों पर चर्चा हुई. सदस्‍य देशों ने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने, वैश्विक ऋण वसूली के लिये साझा रूपरेखा बनाने, क्रिप्‍टो परिसंपत्तियों के लिये विनियामक नीति बनाने पर स‍हमति व्‍यक्‍त की.

वीर सावरकर अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पोर्टब्‍लेयर के वीर सावरकर अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. नये टर्मिनल भवन का निर्माण करीब 710 करोड रूपये की लागत से किया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top