EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-15 जुलाई 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा, फ्रांस के सबसे बडे नागरिक सम्‍मान से सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13 से 15 जुलाई तक दो देशों फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर थे. प्रधानमंत्री अपने दौरे के पहले चरण में फ़्रांस पहुंचे थे. इस वर्ष भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें निमंत्रण पर वहाँ गए थे.

मुख्य बिन्दु

  • फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राष्ट्रपति मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजेट मैक्रॉन ने किया. प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिसाबेथ बोर्न और फ्रांस की संसद के अध्‍यक्ष गेरार्ड लार्चर के साथ बैठकें की.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमेनुअल मैक्रॉ के साथ प्रतिनिधि स्‍तर की वार्ता की. वार्ता में उन्होंने आपसी हित के कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस समारोह में भारतीय वायु सेना के विमान सहित भारत की तीनों सेनाओं की टुकडी ने भाग लिया.
  • फ्रांस के राष्‍ट्रीय दिवस या बैस्टिल डे का फ्रांसीसी चेतना में विशेष महत्‍व है. फ्रांस की क्रांति के दौरान 1789 में बैस्टिल जेल पर लोगों ने धावा बोल दिया था.
  • राष्‍ट्रपति मेक्रॉ ने श्री मोदी को फ्रांस के सबसे बडे नागरिक और सैनिक सम्‍मान ‘द ग्रान्‍ड क्रॉस ऑफ द लिजिन ऑफ ऑनर’ से सम्‍मानित किया.
  • फ्रांस में भारत के यूपीआई के उपयोग को लेकर भी समझौता हुआ. इसकी शुरूआत आइफिल टॉवर से की जाएगी. यानि अब भारतीय टूरिस्‍ट मोबाइल ऐप के जरिए रुपए में भुगतान कर पाएगा.

भारत ने फ्रांस से 26 राफेल विमान और 3 पनडुब्बियां खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

भारत ने नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह मंजूरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 14 जुलाई को दी थी.

  • DAC ने भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 26 राफेल राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है. भारतीय वायु सेना के लिए फ्रांस से पहले ही 36 राफेल विमान खरीदे जा चुके हैं.
  • DAC ने यह मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ़्रांस यात्रा के दौरान दी थी. DAC रक्षा खरीद पर निर्णय लेने वाली रक्षा मंत्रालय की सर्वोच्च इकाई है.
  • भारतीय नौसेना स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत पर तैनात करने के लिए पुराने मिग-29 के स्थान पर एक उपयुक्त लड़ाकू विमान की तलाश कर रही थी.
  • नौसेना ने खरीद के लिए बोइंग एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट और फ्रांसीसी कंपनी दासॉल्ट एविएशन के राफेल एम विमान के बारे में विचार किया. बाद में राफेल एम इस दौड़ में विजेता रहा.
  • इस बीच, तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों को नौसेना द्वारा प्रोजेक्ट-75 के हिस्से के रूप में रिपीट क्लॉज के तहत हासिल किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें मुंबई में मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड में बनाया जाएगा.

इसरो ने श्रीहरिकोटा से चन्‍द्रयान-3 को सफलतापूर्वक प्रेक्षिपत‍ किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 14 जुलाई को चन्‍द्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपन किया था. या प्रक्षेपन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अन्‍तरिक्ष केन्‍द्र से किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • चन्‍द्रयान-3 को LVM-3 प्रक्षेपण यान (रॉकेट) से प्रक्षेपित किया गया. प्रक्षेपण यान LVM-3 का वजन 642 टन है. यह भारी उपग्रहों को ले जाने के लिए एक सफल और भरोसेमंद प्रक्षेपण यान है.
  • LVM-3 रॉकेट के संचालन के लिए तीन चरणों ठोस ईंधन, तरल ईंधन और अंत में क्रायोजनिक ईंधन (तरल हाइड्रोजन और तरल ऑक्सीजन) को पूर्ण करते हुए चंद्रयान-3 लगभग 16 मिनट में पृथ्वी की कक्षा (जियो ट्रांसफर ऑर्बिट) में स्थापित हुआ.
  • चन्‍द्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर 23 अगस्‍त या 24 अगस्‍त को उतरने की आशा है. यह चंद्रमा तक पहुंचने के लिए एक महीने में 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी (ओवल आकार के मार्ग में) तय करेगा.
  • यह चांद की सतह पर उतरने का भारत का दूसरा प्रयास है. 2019 में ‘चन्‍द्रयान-2’ मिशन आखिरी चरण में चांद की सतह पर उतरने में विफल हो गया था.
  • अगर भारत सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरने में सफल रहता है तो यह उपलब्धि हासिल करने वाला वो दुनिया का चौथा देश होगा. इससे पहले अमरीका, तत्‍कालीन सोवियत संघ और चीन ने ये उपलब्धि हासिल की है.

चंद्रयान 3: एक दृष्टि

  • चंद्रयान 3 के तीन हिस्‍से हैं- प्रोपल्‍शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर मॉड्यूल. प्रोपल्‍शन मॉड्यूल लैंडर और रोवर को पृथ्‍वी की कक्षा से चंद्रमा की कक्षा में ले जाएगा.
  • लैंडर का काम चंद्रमा की सतह पर उतरकर उसमें मौजूद रोवर को बाहर निकालना है. रोवर चांद की सतह पर खनिजों सहित कई महत्‍वपूर्ण जानकारी जुटाएगा.
  • इस मिशन का उद्देश्य ध्रुवीय क्षेत्र के पास चंद्रमा की सतह के तापीय गुणों को मापना, भूकंपीय गतिविधि का पता लगाना और लूनर क्रस्ट और मेंटल की संरचना का चित्रण करना भी है.

15 जुलाई: विश्व युवा कौशल दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) मनाया जाता है. युवाओं को अधिक से अधिक कौशल विकास के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2023 के विश्व युवा कौशल दिवस की थीम (विषय)- ‘परिवर्तनकारी भविष्य के लिए शिक्षकों, प्रशिक्षकों और युवाओं को कुशल बनाना’ (skilling teachers, trainers, and youth for a transformative future) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विदेश मंत्री इंडोनेशिया और थाईलैन्‍ड की यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर 12 से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया और थाईलैंड की यात्रा पर हैं. इस यात्रा के पहले चरण में वे इंडोनेशिया के जकार्ता में 14 जुलाई को आसियान भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्‍मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच में विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया. इससे पहले उन्‍होंने आसियान महासचिव के साथ बैठक की थी.

बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्‍स चैम्पियनशिप

बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्‍स चैम्पियनशिप में भारत को अब तक तीन स्‍वर्ण और तीन कांस्‍य पदक मिले हैं. भारत की ज्‍यो‍ति ने सौ मीटर की बाधा दौड में स्‍वर्ण पदक जीता अब्‍दुल्‍ला अबुबकर ने पुरुषों की ट्रिपल कूद और अजय कुमार सरोज ने पुरुषों की पन्‍द्रह सौ मीटर दौड में स्‍वर्ण पदक हासिल किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top