EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4-5 जून 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की भारत यात्रा

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड 31 मई से 3 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे. पिछले वर्ष दिसम्बर में कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री दहल की यह पहली विदेश यात्रा थी. उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया था.

मुख्य बिन्दु

  • नेपाल के प्रधानमंत्री की यात्रा भारत की ‘पड़ोस प्रथम’ नीति के अंतर्गत दोनों देशों के बीच नियमित तौर पर हुए आदान-प्रदान की परंपरा के तहत हो रही है.
  • इस यात्रा के दौरान श्री प्रचंड ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों पर बातचीत की थी. इस बातचीत के बाद कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर हुए.
  • भारत और नेपाल के बीच व्यापार और वाणिज्य, सीमापार पेट्रोलियम पाइपलाइन बिछाने, एकीकृत चेकपोस्ट विकसित करने, पनबिजली परियोजनाओं और भुगतान प्रणाली के क्षेत्र में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
  • दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, अवसंरचना, शिक्षा और सम्पर्क को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
  • इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्म और उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड से मुलाकात की. श्री प्रचंड ने उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन किए और इंदौर में स्वक्षता प्रबंधन कार्यों को भी देखा.

अमरीका ने देश की कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने से जुड़े विधेयक पर हस्ताक्षर किया

अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने देश की कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने से जुड़े विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं.इससे पहले सीनेट ने कर्ज सीमा बढ़ाने से जुड़े विधेयक को इस सप्ताह मंजूरी दी थी।

मुख्य बिन्दु

  • अगर इस विधेयक पर समय रहते हस्ताक्षर नहीं किए गए होते तो अमरीका अपने ऋण का भुगतान करने में विफल रहता.
  • विधेयक पर हस्ताक्षर से राजकोषीय उत्तरदायित्व अधिनियम के माध्यम से सरकार के कर्ज लेने की सीमा पर लगी रोक हट गई है।
  • अमरीकी वित्त विभाग ने 5 जून तक कर्ज सीमा नहीं बढ़ाने की स्थिति में चेतावनी देते हुए कहा था कि अमरीकी सरकार 31 ट्रिलियन कर्ज का भुगतान करने में विफल हो सकती है.

अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भारत की यात्रा संपन्न की

अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 4-5 जून तक भारत की यात्रा पर थे.वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की जून में होने वाली अमरीका यात्रा से पहले द्विपक्षीय सामरिक सम्‍पर्क बढ़ाने के मुख्य उद्देश्य से यह यात्रा की थी.

मुख्य बिन्दु

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और श्री ऑस्टिन के बीच 5 जून को बैठक हुई थी.इस बैठक में रक्षा सहयोग से जुड़़ी विभिन्न नई परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया.बैठक में युद्ध और निगरानी प्रणाली के क्षेत्रों में आपसी सहयोग की रूपरेखा तय की गई है.
  • दोनों नेताओं की बातचीत में टेक्नॉलजी ट्रांसफर के जरिए भारत में ही GE-414 फाइटर जेट इंजन का निर्माण, भारतीय सेना के लिए अमेरिका से हाइटेक ड्रोन की खरीद, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हालात सहित कई मुद्दों पर चर्च हुई.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2023 में होने वाली चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान भारत में GE-414 इंजन बनाने की डील की घोषणा की जा सकती है.
  • यह इंजन हल्के लड़ाकू विमान (LCA) Mk-2 समेत भारत के अन्य स्वदेशी लड़ाकू विमानों को ताकतवर बनाएगा.
  • इनमें एडवांस्ड मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (AMCA) और ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (TEDBF) भी शामिल हैं.

ओडिसा के बालेश्‍वर में रेलगाड़ी दुर्घटना में कई लोगों की मौत

ओडिसा के बालेश्‍वर जिले में 2 जून को रेलगाड़ी दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई.रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

यह दुर्घटना 2 जून को सात बजे हुई जब शालीमार-हावडा कोरोमंडल एक्‍सप्रेस बहनागा स्‍टेशन पर एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पलट गई.इसके कुछ मिनट बाद ही इसी स्थान पर बंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्‍ट ट्रेन भी पटरी से उतर गई.

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है.


विदेशमंत्री डॉ. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की यात्रा संपन्न की

विदेशमंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर 1 से 6 जून तक दो अफ्रीकी देशों-दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की यात्रा पर थे.

मुख्य बिन्दु

  • यात्रा के पहले चरण में डॉ जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में ब्रिक्‍स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्‍सा लिया था.
  • उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की विदेशमंत्री नालेदी पेन्‍डोर के साथ द्विपक्षीय बैठक की और राष्‍ट्रपति से भेंट की.
  • ब्रिक्‍स विदेशमंत्रियों की बैठक में विदेशमंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा कि दुनिया बहुध्रुवीय है और उसका संतुलन बदल रहा है. इसलिए नई परिस्थितियों का सामना पुराने तरीकों से नहीं किया जा सकता.
  • डॉ. जयशंकर ने कहा कि आज जो भी समस्‍याए हैं उनका मुख्‍य कारण आर्थिक केन्द्रीकरण है जिसमें कई देशों को कुछ एक देशों के दया पर निर्भर रहना पड रहा है. विदेश मंत्री ने कहा कि चाहे उत्‍पादन हों, संसाधन हों, सेवाएं हो, या संपर्क हों इनका विकेन्‍द्रीकरण होना जरूरी है.
  • यात्रा के दूसरे चरण में डॉ. जयशंकर 4 से 6 जून तक नामीबिया की यात्रा पर थे. यह किसी भी भारतीय विदेशमंत्री की नामीबिया की पहली यात्रा थी.
  • विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने 5 जून को विंडहोक में नामीबिया के विदेश मंत्री नेतुम्‍बो नांदी-एनदेतवाह के साथ भारत-ना‍मीबिया संयुक्‍त आयोग की पहली बैठक की सह-अध्‍यक्षता की थी.

तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों का समापन, पंजाब विश्वविद्यालय पहले स्थान पर

तीसरा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल 23 मई से 3 जून तक उत्तर प्रदेश में खेला गया था. लखनऊ के बाबू बनारसी दास खेल परिसर में इन खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से किया था. इन खेलों का समापन समारोह 3 जून को वाराणसी में हुआ था, जिनमें प्रधानमंत्री भी शामिल हुए थे.

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल 2023: मुख्य बिन्दु

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल 2023 के प्रतियोगिताएं वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में आयोजित किए गए थे.इन खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4750 से ज्‍यादा एथलीटों ने भाग लिए था.
  • इस प्रतियोगिता में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ 26 स्वर्ण पदक, 16 रजत और 24 कांस्य के साथ पहले स्थान पर रहा.
  • गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर 22 स्वर्ण, 26 रजत और 17 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर और 16 स्वर्ण, 19 रजत और 6 कांस्य के साथ जैन विश्वविद्यालय कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा.पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला 12 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया.

5 जून 2023: विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ

प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है. दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है ताकि प्रकृति और पृथ्वी की रक्षा के लिए रचात्मक कदम उठाए जा सकें. वर्ष 2023 में विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ है. पढ़ें पूरा आलेख…»


6 जून: संयुक्त राष्ट्र रूसी भाषा दिवस, रूसी कवि अलेक्सांद्र पुश्किन का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 6 जून को संयुक्त राष्ट्र रूसी भाषा दिवस (UN Russian Language Day) मनाया जाता है. भाषा दिवस को मनाने का उद्देश्य बहु-भाषावाद तथा सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है.

रूसी भाषा दिवस महान रूसी कवि अलेक्सांद्र पुश्किन के जन्मदिन पर मनाया जाता है. उन्हें आधुनिक रूसी साहित्य का जनक माना जाता है. पुश्किन की सबसे प्रसिद्ध कविता ‘ओड टू लिबर्टी’ (Ode to Liberty) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 जून से सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर हैं.यात्रा के पहले चरण में राष्ट्रपति सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि होंगी.यात्रा के दूसरे चरण में, राष्ट्रपति मुर्मु सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्‍जेंडर वुसिच के निमंत्रण पर 7 से 9 जून तक सर्बिया की यात्रा पर रहेंगी.

हैदराबाद में जी-20 स्‍वास्‍थ्‍य कार्य समूह की तीसरी बैठक

भारत की जी-20 अध्‍यक्षता में स्‍वास्‍थ्‍य कार्य समूह की बैठक 4 से 6 जून तक हैदराबाद में आयोजित की गई.स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बैठक में भाग लिया.बैठक से पहले वे वैक्‍सीन अनुसंधान और विकास कार्यक्रम में शामिल होंगे.बैठक में आपात तैयारियों, फार्मा सेक्टर सहयोग बढ़ाने और डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य नवाचार पर मुख्‍य रूप से विचार किया गया.

जर्मनी के रक्षामंत्री बॉरिस पिस्टॉरियस की भारत यात्रा

जर्मनी के रक्षामंत्री बॉरिस पिस्टॉरियस 5 से 8 जून तक भारत यात्रा पर हैं.रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और श्री पिस्टोरियस के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए द्विपक्षीय बैठक होगी.इस बैठक के अलावा श्री पिस्टॉरियस नई दिल्ली में रक्षा स्टार्टअप्स के उद्यमियों से मुलाकात करेंगे.

मिस्र की सीमा के पास इस्राइल के सैनिकों पर हमला

मिस्र की सीमा के पास कल एक हमले में इस्राइल के तीन सैनिक मारे गए.यह हमला मिस्र पुलिस की वर्दी में आए एक बंदूकधारी ने किया.इस्राइल और मिस्र के बीच दो दशक पहले हुए सीमा विभाजन के बाद यह पहली गोलीबारी की घटना है.

श्रीलंका में पोसन पोया पर्व उल्लास के साथ मनाया गया

श्रीलंका में पोसन पोया पर्व उल्लास के साथ मनाया गया.पोसन पोया पर्व जून महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा के दौरान मनाया जाता है.

बिश्केक में यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू. रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता

भारतीय पहलवानों ने बिश्केक में आयोजित यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू. रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता में तीन पदक जीते.इस प्रतियोगिता में मनीषा ने स्वर्ण, रीतिका ने रजत और सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता.इससे पहले मंजीत ने पुरुष वर्ग के ग्रीको रोमन स्‍टाइल के 55 किलोग्राम भार वर्ग में बृहस्पतिवार को कांस्य पदक जीत कर इस सीरीज में भारत का पदक खाता खोला था.

ईरान ने सऊदी अरब में अपना राजनयिक मिशन फिर से शुरू किया

ईरान ने 6 मई को सऊदी अरब में अपना राजनयिक मिशन फिर से शुरू कर दिया.दोनों देशों के बीच सात वर्ष के तनाव के बाद राजनयिक संबंध स्थापित हुए हैं.रियाद में ईरानी दूतावास, जेद्दाह में महावाणिज्य दूत और इस्लामी सहयोग संगठन में स्थाई प्रतिनिधि कार्यालय आधिकारिक रूप से खुल गए हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top