EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 जून 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी, 2,150 लाख टन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

केंद्र सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी दी है. इस योजना पर लगभग एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह सहकारी क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा अन्न भंडारण कार्यक्रम है.

अन्न भंडारण योजना: मुख्य बिन्दु

  • देश में अभी तक कुल 1450 लाख टन अन्न भंडारण की क्षमता है. अब सहकारिता क्षेत्र में सात सौ लाख टन भंडारण की अतिरिक्त क्षमता पर काम शुरू होगा. अगले पांच वर्षों में भंडारण क्षमता को बढ़ाकर 2,150 लाख टन कर दिया जाएगा.
  • योजना के चार मुख्य उद्देश्य हैं. अन्न भंडारण सुविधाओं की कमी के चलते अनाज की बर्बादी पर नियंत्रण और किसानों को औने-पौने दामों पर फसल बेचने से रोकना है. इसके साथ ही आयात पर निर्भरता कम करना और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है.
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भंडारण क्षमता बढ़ाने से अनाज की परिवहन लागत कम होगी, जिससे खाद्य सुरक्षा की मजबूती आएगी.
  • देश में प्रत्येक वर्ष लगभग 31 करोड़ टन से ज्यादा अनाज का उत्पादन होता है, किंतु वर्तमान भंडारण क्षमता के तहत गोदामों में कुल उपज का 47 प्रतिशत तक ही रखा जा सकता है.
  • एक रिपोर्ट के अनुसार गोदामों के अभाव में कम से कम 12 से 14 प्रतिशत तक अन्न बर्बाद हो जाते हैं.
  • योजना पर शीघ्रता से काम के लिए सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में एक अंतर-मंत्रालयीय समिति (आईएमसी) का गठन किया जाएगा.
  • देश में अभी लगभग एक लाख प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियां (पैक्स) हैं, जिनके 13 करोड़ से अधिक किसान सदस्य हैं.
  • इस योजना के जरिए पैक्सों को मजबूती मिलेगी. पैक्सों के स्तर पर भंडारण गृह, कस्टम हायरिंग सेंटर्स, प्रसंस्करण इकाई आदि कई तरह की कृषि अवसंरचनाएं बनाई जाएंगी. साथ ही पैक्सों को कई अन्य गतिविधियां करने के लिए भी सक्षम बनाया जाएगा.

भारत और वियतनाम के बीच तीसरी समुद्री सुरक्षा वार्ता

भारत और वियतनाम के बीच तीसरी समुद्री सुरक्षा वार्ता 31 मई को नई दिल्‍ली में हुई. दोनों देशों के वरिष्‍ठ अधिकारियों और समुद्री सेवाओं से संबंधित प्रति‍निधियों ने बात-चीत में हिस्‍सा लिया.

दोनों पक्षों ने समावेशी विकास के लिए अनुकूल समुद्री वातावरण सुरक्षित बनाने के उपायों पर विचार किया. उन्‍होंने समुद्री सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं और व्‍यापक समुद्री सुरक्षा के लिए अंतरराष्‍ट्रीय तथा क्षेत्रीय तंत्र को मजबूत करने के आयामों की समीक्षा की.


भारतीय वायु सेना के विमानों में लद्दाख के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा सुविधा

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के विमानों में लद्दाख के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा सुविधा फिर शुरू करने के लद्दाख प्रशासन के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी है.

रक्षा मंत्रालय के आदेश के अनुसार लद्दाख के नागरिक लेह, थोइसे और करगिल हवाई अड्डों से देश के अन्‍य भागों की यात्रा कर सकते हैं.

नागरिकों को विमान में रिक्‍त सीटों के बदले यात्रा सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी और उन्‍हें एयरलिफ्ट प्रभार का भुगतान करना होगा जिसे समय समय पर अधिसूचित किया जाएगा.


भारत ने चौथी बार पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी का खिताब जीता

भारत ने चौथी बार पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी का खिताब जीत लिया है. ओमान के सलालाह में 1 जून को खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल देश बन गया है.

भारत की ओर से अंगद बीर सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल ने गोल किया. पाकिस्तान की ओर से एक मात्र गोल बशारत अली ने किया.

इससे पहले पूल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था. भारत ने सेमीफाइनल में कोरिया को 9-1 से और पाकिस्तान ने मलेशिया को 6-2 से हराया था.


3 जून 2023: छठा विश्व साइकिल दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 3 जून को दुनियाभर में ‘विश्व साइकिल दिवस’ (World Bicycle Day) मनाया जाता है. यह दिवस परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद और पर्यावरण की सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

इस वर्ष ‘विश्व साइकिल दिवस 2023’ का मुख्य विषय (थीम) ‘एक सतत भविष्य के लिए एक साथ सवारी’ (Riding Together for a Sustainable Future) है.


2 जून 2023: तेलंगाना का नौवां स्थापना दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 2 जून को तेलंगाना राज्य अपना स्‍थापना दिवस (Telangana Formation day) मनाता है. वर्ष 2014 में इसी दिन आंध्रप्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना भारत का 29वाँ राज्य बना था. इस वर्ष यानी 2023 में तेलंगाना ने अपना नौवां स्‍थापना दिवस मनाया.

तेलंगाना, दक्षिणी भारत में स्थित भारत का एक राज्य है. ‘तेलंगाना’ शब्द का अर्थ है- ‘तेलुगूभाषियों की भूमि’. विभाजन के समय हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया गया था.

के. चंद्रशेखर राव तेलंगाना के पहले और वर्तमान मुख्यमंत्री है. ईएसएल नरसिम्हन इस राज्य के प्रथम राज्यपाल और डॉ. तमिलसई सौंदर्यराजन वर्तमान राज्यपाल हैं.


1 जून: विश्व दुग्ध दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस आर्थिक विकास, आजीविका और पोषण में दुग्ध उत्पादों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति लोगों में जागरुकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2023 के विश्व दूध दिवस का मुख्य विषय (थीम)- “डेयरी का आनंद लें” (Enjoy Dairy) है.


1 जून: वैश्विक अभिभावक दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 जून को वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents) मनाया जाता है. इस वर्ष वैश्विक अभिभावक दिवस 2023 का मुख्य विषय (थीम)- ‘पेरेंटिंग की शक्ति: खुश, स्वस्थ और आशावान बच्चों की परवरिश’ (The power of parenting: raising happy, healthy and hopeful children) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

2022-23 में सोलह हजार करोड रुपये का रक्षा निर्यात

भारत के रक्षा निर्यात में 2014 से 23 गुना की बढोत्‍तरी हुई है. पिछले वित्त वर्ष (2022-23) में अब तक का सबसे अधिक लगभग 16,000 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ. 2013-14 में यह 686 करोड रुपये का था. आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत किये गए उपायों से देश में रक्षा उपकरणों के डिजायन, और विनिर्माण को उल्‍लेखनीय बढावा मिला है.

महाराष्‍ट्र किसानों के लिए नमो शेतकारी महासम्‍मान योजना

महाराष्‍ट्र सरकार ने किसानों के लिए नमो शेतकारी महासम्‍मान योजना शुरू किया है. योजना के अंतर्गत राज्‍य के एक करोड़ से अधिक किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिये जाएंगे. यह राशि केन्द्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतिरिक्त होगी.

नेपाल के प्रधानमंत्री भारत की आधिकारिक यात्रा पर

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड 31 मई से 3 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. श्री प्रचंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड से मुलाकात करेंगे. वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्‍न क्षेत्रों पर बातचीत भी करेंगे.

कंबोडिया नरेश नोरोडोम सिहामोनी की भारत यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में कंबोडिया नरेश नोरोडोम सिहामोनी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में भारत-कंबोडिया साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री SCO परिषद के शासनाध्यक्षों के 22वें सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जून को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) परिषद के शासनाध्यक्षों के 22वें सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. यह सम्मेलन वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगा. भारत को पिछले वर्ष 16 सितम्बर को समरकंद शिखर सम्मेलन में SCO की अध्यक्षता प्राप्त हुई थी.

वित्‍त वर्ष 2022-23 के सकल घरेलू उत्‍पाद में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि

सांख्यिकी मंत्रालय के पहले अस्थायी अनुमान में वित्त वर्ष 2022-23 के सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि रही. यह अनुमान से बीस आधार अंक अधिक है. 2022-23 की चौथी तिमाही में GDP वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो पूर्व अनुमानित 5.1 प्रतिशत से काफी अधिक है.

विदेशमंत्री अफ्रीकी देशों-दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की यात्रा पर

विदेशमंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर 1 जून से दो अफ्रीकी देशों-दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की यात्रा पर जायेंगे. यात्रा के पहले चरण में डॉ जयशंकर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में ब्रिक्‍स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्‍सा लेंगे. यात्रा के दूसरे चरण में डॉ. जयशंकर 4 से 6 जून तक नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे.

मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-1 का सफल प्रशिक्षण

भारत ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सामरिक बल कमान से एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया है. ये मिसाइल बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top