EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-27 जून 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मिस्र की यात्रा: मिस्र के सर्वोच्‍च सम्‍मान से सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की यात्रा पर थे. वे अपनी सफल अमरीका यात्रा के बाद मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे थे. प्रधानमंत्री मोदी की यह मिस्र की पहली यात्रा थी.

मुख्य बिन्दु

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की. इस वार्ता में दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
  • दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए. इसके अलावा कृषि क्षेत्र, स्मारकों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए.
  • श्री सीसी ने श्री मोदी को मिस्र का सर्वोच्‍च सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ प्रदान किया. यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने श्री मोदी को प्रदान किया है.
  • इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी काहिरा में हकीम मस्जिद और हेलियोपोलिस युद्ध स्‍मारक भी गए. यह युद्ध स्‍मारक प्रथम विश्‍व युद्ध में मिस्र और फलस्‍तीन के अभियानों में शहीद हुए 3727 भारतीय सैनिकों की स्‍मृति में बनाया गया है.
  • प्रधानमंत्री ने मिस्र के मुख्य मुफ्ती प्रोफेसर शॉकी इब्राहिम अल्लाम से मुलाकात की. श्री शॉकी ने श्री मोदी के समावेशी नेतृत्व और बहुलतावाद को समर्थन की सराहना की. प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत, मिस्र में दार-अल-इफ्ता में सूचना प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा.
  • श्री मोदी ने मिस्र मंत्रिमंडल की नवगठित ‘भारत इकाई’ के साथ बैठक की. इसमें मिस्र के सात कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. भारत इकाई का गठन मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा मदबौली की अध्यक्षता में किया गया है.
  • इस बैठक में व्यापार और निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सूचना प्रोद्यौगिकी, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म, औषधि और दोनों देशों के बीच जन-संपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई.
  • भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के दौरान मिस्र को भी विशेष अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है.

रूस में प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप का पुतिन के खिलाफ विद्रोह

रूस में प्राइवेट आर्मी (निजी सैन्य कंपनी) वैगनर ग्रुप ने हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था. यूक्रेन पर हमले में रूस का साथ देने वाली इस प्राइवेट आर्मी के लड़ाके पूर्वी यूक्रेन से लगते रूस के बड़े शहर रोस्तोव-ओन-दोन में दाखिल हो गए थे और वहां सेना मुख्यालय पर कब्जा कर लिया था.

घटनाक्रम: एक दृष्टि

  • वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन (Yevgeny Prigozhin) ने सरकार के साथ तनाव कम करने के लिए हुए समझौते के तहत अपने सैनिकों को पड़ोसी देश बेलारूस जाने का आदेश दिया है. इस समझौते की मध्यस्थता बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने की.
  • वैगनर सैनिकों के बेलारूस जाने पर येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का मामला नहीं चलाया जाएगा और विद्रोह में शामिल सैनिकों को भी मुकदमे का सामना नहीं करना पड़ेगा.
  • प्रिगोझिन ने कहा कि उसने अपने सैनिकों को मॉस्को की तरफ बढ़ने से रोकने और यूक्रेन में सैन्य शिविरों में वापस लौटने का आदेश दिया है जहां वे रूसी सैनिकों के साथ मिलकर लड़ रहे थे.
  • रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान 16 महीने पहले शुरु किया था. यूक्रेन के पूर्वी शहर बाखमुट पर कब्जा करने में वैगनर सैनिकों की बड़ी भूमिका रही है. सबसे लंबा और खूनी संघर्ष इसी इलाक़े में हुआ था.

येवगेनी प्रिगोजिन कौन हैं?

  • येवगेनी प्रिगोजिन, प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के प्रमुख हैं. वैगनर एक रूसी अर्धसैनिक संगठन है जिसपर देश का कोई भी कानून लागू नहीं होता है. इसके सदस्यों की संख्या संख्या 50,000 से अधिक हो चुकी है.
  • वैसे तो रूस में प्राइवेट मिलिट्री कंपनियों पर बैन है. लेकिन प्रिगोजिन की आर्मी वैगनर को विशेष छूट मिली हुई है. इसके लोगों को रूस के रक्षा मंत्रालय से हथियार और ट्रेनिंग मिलती है.
  • World of Statistics के मुताबिक यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी प्राइवेट मिलिट्री है. यह 2014 में उस समय सुर्खियों में आई जब इसने रूस की ओर से पूर्व डोनबास में यूक्रेन से लड़ाई लड़ी.

27 जून: अन्तर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस

प्रत्येक वर्ष 27 जून को अन्तर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस (Micro, Small and Medium Sized Enterprises – MSME Day) मनाया जाता है. सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा सभी के लिए नवोन्मेषण एवं स्थायी कार्य को बढ़ावा देने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों बढावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2023 के MSME दिवस की थीम ‘इंडिया@100 के लिए भविष्य के लिए तैयार MSME’ (Future-ready MSMEs for India@100) है.


26 जून: अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस

प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) मनाया जाता है. मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम पर आधारित जागरूकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस 2023 का मुख्य विषय (थीम)- ‘लोग पहले: कलंक और भेदभाव को समाप्त करना, रोकथाम को मजबूत करना’ (People First: Ending Stigma and Discrimination, Strengthening Prevention) है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UGNA) द्वारा 26 जून को ‘अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा 1987 में थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

सऊदी अरब में पांच दिवसीय वार्षिक हज यात्रा 26 जून से शुरू

सऊदी अरब में पांच दिवसीय वार्षिक हज यात्रा 26 जून से शुरू हुई. कोरोना महामारी के तीन वर्ष बाद भारत से 1.75 लाख से अधिक हज यात्री भाग ले रहे हैं. वे तीन रातें बिताने के बाद कल सुबह तड़के हज के दिन की मुख्य नमाज अदा करने के लिए मीना में अराफात के मैदानों की ओर बढ़ेंगे.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने ओमान में शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ओमान में शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात की. उन्होंने अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के मामले में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया. श्री डोभाल ओमान की आधिकारिक यात्रा के दौरान सुलतान हैसम बिन तारिक से मिले और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दिया.

भारत ने प्रतिदिन 101 मिलियन घन मीटर गैस उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया

भारत ने प्रतिदिन 101 मिलियन मीट्रिक घन मीटर गैस उत्पादन का महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लिया है. भारत को अपनी प्राकृतिक गैस की आवश्यकता का 50 प्रतिशत हिस्सा आयात करना पड़ता है और देश में गैस उत्‍पादन बढ़ने से आयात पर निर्भरता कम होगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top