EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-21 जून 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस गोरखपुर को ‍दिया जाएगा

वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस गोरखपुर को देने की घोषणा की गई है.

मुख्य बिन्दु

  • पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी ने इस संबंध में फैसला लिया. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से इसकी घोषणा 19 जून को की गई थी.
  • गीता प्रेस ने इस पुरस्कार को स्वीकार किए जाने की स्वीकृत दे दी है. दरअसल, अब तक गीता प्रेस ने कभी भी कोई पुरस्कार स्वीकार नहीं किया था.
  • गीता प्रेस में सम्मान स्वीकार करने की परंपरा नहीं रही है. हालांकि, पुरस्कार की घोषणा के बाद गीता प्रेस बोर्ड की बैठक में पुरस्कार को प्रबंधन से जुड़े पक्ष ने सनातन संस्कृति का सम्मान बताया.
  • हालांकि, बोर्ड से जुड़े सदस्यों ने कहा कि पुरस्कार के साथ मिलने वाली एक करोड़ रुपए की राशि को स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है. गांधी शांति पुरस्कार विजेता को पुरस्कार के साथ एक करोड़ की राशि भी दी जाती है.
  • गीता प्रेस गोरखपुर 100 सालों से सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहा है. वैश्विक स्तर पर संसथा को सनातन संस्कृति और पुस्तकों के तीर्थ के रूप में माना जाता है.

गांधी शांति पुरस्कार: एक दृष्टि

  • गांधी शांति पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है. भारत सरकार ने वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती पर शुरू किया था.
  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों, संघों, संस्थाओं या संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने शांति, अहिंसा और मानवीय कष्टों को दूर करने के लिये निस्वार्थ भाव से काम किया है.
  • गांधी शांति पुरस्‍कार के तहत विजेता को एक प्रशस्‍ति पत्र, एक पट्टिका, एक उत्‍कृष्‍ट पारंपरिक हस्‍तकला, हथकरघा की कलाकृति के साथ एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं. यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है.
गांधी शांति पुरस्कार विजेता

संगठन: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), रामकृष्ण मिशन, ग्रामीण बैंक ऑफ बांग्लादेश, विवेकानंद केंद्र, अक्षय पात्र, एकल अभियान ट्रस्ट, सुलभ इंटरनेशनल.

व्यक्ति: नेल्सन मंडेला, सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद, ओमान (वर्ष 2019) और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान, बांग्लादेश (वर्ष 2020).

संयुक्त राष्ट्र ने खुले समुद्र में समुद्री जीवन की रक्षा के लिए पहली संधि को अपनाया

संयुक्त राष्ट्र ने खुले समुद्र में समुद्री जीवन की रक्षा के लिए पहली संधि को अपनाया है. संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव पर सहमति दी.

मुख्य बिन्दु

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस ऐतिहासिक समझौते की सराहना करते हुए कहा कि यह महासागर को पर्यावरण संरक्षण के लिए लडने का मौका देता है.
  • संधि का उद्देश्य उच्च समुद्रों में जैव विविधता की रक्षा करना है, जो पृथ्वी की सतह के लगभग आधे हिस्से को घेरता है और राष्ट्रीय सीमाओं से परे स्थित है.
  • महासागर दुनिया के अधिकांश ऑक्सीजन के उत्पादन और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्बन उत्सर्जन को रोकने और ग्लोबल वार्मिंग का मुकाबला करने में उनकी सुरक्षा तेजी से महत्वपूर्ण हो जाती है.
  • महासागर ग्रीनहाउस गैसों द्वारा उत्पन्न लगभग 93% गर्मी को अवशोषित करता है. जिससे ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है.

टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने गई टाइटन पनडुब्बी में विस्फोट

टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए समुद्र में गई टाइटन पनडुब्बी में हाल ही में विस्फोट हो गया था. इस विस्फोट से इस पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई. पनडुब्बी के मलबे की खोज कनाडा के जहाज पर तैनात एक रोबोट के जरिए हो पाई है.

मुख्य बिन्दु

  • टाइटैनिक टूरिज्म पर OceanGate कंपनी की टाइटन पनडुब्बी 18 जून को निकली थी. लेकिन शुरुआती कुछ घंटों में ही संपर्क टूट गया और तब से ही हादसे की आशंका जताई जा रही थी.
  • इस पनडुब्बी में अरबपति कारोबारी और OceanGate कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश भी शामिल थे. इसके अलावा पाकिस्तानी मूल के अरबपति शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद भी इसी पनडुब्बी में बैठे थे. यही नहीं पॉल हेनरी नार्जियालेट, हामिश हार्डिंग की भी इस हादसे में मौत हो गई है.

टाइटैनिक ब्रिटिश जहाज हादसा

  • 15 अप्रैल, 1912 को दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री आपदा घटित हुई थी. टाइटैनिक नाम का दुनिया का सबसे बड़ा भाप इंजन से चलने वाला ब्रिटिश जहाज डूब गया था, जिसमें 1573 लोगों की मौत हो गई थी.
  • यह जहाज उत्तरी प्रशांत महासागर में डूबने से पहले 10 अप्रैल 1912 को साउथम्पटन के तट से रवाना हुआ था और उसे अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी तक जाना था. इसी दौरान यह जहाज 15 अप्रैल 1912 को डूब गया था.
  • इस हादसे पर मशहूर टाइटैनिक मूवी भी बनी थी, जिसे दुनिया भर में खूब देखा गया था.
  • हालांकि 73 साल बाद 1985 में टाइटैनिक का मलबा मिल गया था. यह मलबा कनाडा के पास न्यूफाउंडलैंड द्वीप के करीब पाया गया.

OceanGate का टाइटैनिक टूरिज्म

इसके बाद लोग इस मलबे को देखने की इच्छा जताने और फिर शुरू हुआ टाइटैनिक टूरिज्म. इसकी शुरुआत OceanGate कंपनी ने की, जिसकी पनडुब्बी टाइटन हादसे का शिकार हुआ है. यह कंपनी इस 8 दिन और 7 रातों की यात्रा के लिए 2 करोड़ रुपये लेती है. कनाडा के सेंट जॉन न्यूफाउंडलैंड से इस यात्रा की शुरुआत होती है.


सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में अब तक 12.3 प्रतिशत की वृद्धि

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में अब तक 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 3.72 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 4.19 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ है. 11.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शुद्ध कर संग्रह 3.80 लाख करोड़ रुपये है.

सकल कर संग्रह में 1.87 लाख करोड़ रुपये का निगम कर और 2.3 लाख करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर शामिल है.

वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के लिए अग्रिम कर संग्रह 13.70 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.2 लाख करोड़ रुपये रहा. 2023-24 में अब तक 39.5 हजार करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया जा चुका है.


भारत इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना

भारत ने इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 18 जून को खेले गए फाइनल में भारत ने लेबनान को 2-0 से पराजित किया.

दूसरे हाफ के 46वें मिनट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया. 65वें मिनट में लल्लियांजुआला छांगटे ने दूसरा गोल कर देश को 2-0 की अजेय बढत दिला दी.


21 जून 2023:  नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

21 जून 2023 को नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया गया. इस दिवस का उद्देश्य योग के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाना है.

नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023:  एक दृष्टि

  • 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित किया गया था. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य इस समारोह के मुख्य अतिथि थे.
  • इस वर्ष का विषय है ‘योगा फॉर वसुधैव कुटुम्बकम’ यानि ‘एक विश्व-एक परिवार’ के रूप में सबके कल्याण के लिए योग था.
  • अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने न्‍यूयॉर्क स्थित संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया.
  • मध्य प्रदेश में राज्य के 51 पुरातात्विक स्थलों पर सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया था.
  • उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव क्षेत्रों पर भी योग देखने को मिला.  आर्कटिक में भारतीय अनुसंधान बेस ‘हिमाद्रि’ तथा अंटार्कटिका में भारतीय अनुसंधान बेस ‘भारती’ में योग आयोजित किया गया.

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

  • 21 जून को को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में मनाने की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितम्बर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी.
  • 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली. पहला अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया.
  • 21 जून वर्ष को सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है. इसी कारण इस दिन को योग दिवस के रूप में चुना गया.

20 जून: विश्‍व शरणार्थी दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 जून को विश्‍व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य शरणार्थियों के संघर्ष और योगदान को याद करना है.

इस वर्ष यानी 2023 में विश्‍व शरणार्थी दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘उम्मीद है घर से दूर’ (hope away from home) है.


19 जून: विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस (World Sickle Cell Day) मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा वर्ष 2008 में की थी. पहला विश्व सिकल सेल दिवस वर्ष 2009 में मनाया गया था.

सिकल सेल रोग (SCD) एनीमिया (रक्ताल्पता) लाल रक्त कणिकाएं (RBC) की एक प्रमुख वंशानुगत असामान्यता है. सामान्य अवस्था में RBC गोलाकार होती है और उनका जीवनकाल 120 दिन तक होता है. परन्तु सिकल सेल रोग में RBC का आकार अर्धचंद्र/हंसिया (sickle) की तरह होता है और इनका जीवनकाल मात्र 10-20 तक ही होता है.


21 जून: विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व संगीत दिवस (World Music Day) मनाया जाता है. इस दिन को ‘फेटे डी ला म्यूजिक’ (Fête de la Musique) के नाम से भी जाना जाता है. इसका अर्थ म्यूजिक फेस्टिवल है.
विश्व संगीत दिवस की शुरुआत सन 1982 में फ्रांस में हुई थी जिसका श्रेय तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री श्री जैक लो को जाता है.

21 जून: विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जून को ही ‘विश्व हाइड्रोग्राफी डे’ (World Hydrography Day) मनाया जाता है. यह दिवस एक वार्षिक उत्सव के रूप में अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन (International Hydrographic Organization) द्वारा अपनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भवानी देवी ने एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में कांस्‍य पदक जीता

ओलंपियन भवानी देवी ने चीन के वुक्सी में एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में कांस्‍य पदक जीत कर इतिहास रचा. इस प्रतियोगिता में भारत का यह पहला पदक है.

जी-ट्वेंटी वित्‍तीय कार्य समूह की तीसरी बैठक महाबलिपुरम में

भारत की अध्यक्षता में जी-ट्वेंटी वित्‍तीय कार्य समूह की तीसरी बैठक 19-21 जून तक चेन्‍नई के निकट महाबलिपुरम में आयोजित की जा रही रही है. वित्तीय कार्य समूह जलवायु परिवर्तन के लिए वित्तीय संसाधन समय पर और समुचित रूप से जुटाने, स्थाई विकास लक्ष्यों के लिए धन की व्यवस्था करने और पारिस्थितिकी के लिए क्षमता निर्माण के वित्तीय उपायों पर विचार करेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top