EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16-18 जून 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत का पहल: संयुक्‍त राष्‍ट्र में शांति सैनिकों को समर्पित मैमोरियल वॉल बनाने का प्रस्ताव

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा पेश प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. इस प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक मेमोरियल वॉल का निर्माण किया जाना है. प्रस्ताव में कहा गया है कि इस मेमोरियल वॉल का निर्माण तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा.

मुख्य बिन्दु

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने 14 जून को यह प्रस्ताव पेश किया था, जिसे 190 देशों ने समर्थन दिया. बाद में संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया.
  • इस मेमोरियल वॉल पर संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन पर बलिदान हुए सैनिकों के नाम लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी.
  • साल 2015 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक वर्चुअल मेमोरियल वॉल लॉन्च की थी, जिसमें शांति मिशन में  बलिदान हुए भारतीय सैनिकों के श्रद्धांजलि दी गई थी.
  • साल 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे, उस वक्त भी संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में पीएम मोदी ने शांति मिशन के दौरान बलिदान हुए सैनिकों की याद में मेमोरियल वॉल बनाने का सुझाव दिया था.

चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्‍कार 2023: मध्‍य प्रदेश को प्रथम पुस्‍कार

चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार (4th National Water Awards) का वितरण 17 जून को नई दिल्‍ली में किया गया था. इन पुरस्कारों का वितरण उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया.

चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्‍कार 2023: मुख्य बिन्दु

  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है. चौथे राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार के तहत ग्‍यारह श्रेणियों में कुल 41 पुरस्‍कारों की घोषणा की गई थी. प्रत्‍येक पुरस्‍कार विजेता को एक प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और नकद इनाम से सम्‍मानित किया गया.
  • मध्‍य प्रदेश को सर्वश्रेष्‍ठ राज्‍य की श्रेणी में प्रथम पुस्‍कार दिया गया. श्रेष्‍ठ जिले की श्रेणी में ओडिसा के गंजम जिले को पुरस्‍कृत किया जाएगा, जबकि तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले की जगन्‍नाथपुरम ग्राम पंचायत को श्रेष्‍ठ ग्राम पंचायत का पुरस्‍कार प्रदान किया गया.

भारत की अध्यक्षता में जी20 कृषि कार्य समूह की बैठक हैदराबाद में आयोजित की गई

जी20 सदस्य दोषों के कृषि कार्य समूह की बैठक 15 से 17 जून तक हैदराबाद में आयोजित की गई थी. इस बैठक में सदस्य देशों कृषि मंत्रियों ने अलग-अलग विषयों पर विचार-विमर्श किए. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया था.

मुख्य बिन्दु

  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वैज्ञानिक, किसान और सरकारी नीतियों को फसल विविधता और जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीति पर एक-साथ मिलकर काम करना चाहिए.
  • इस दौरान जी-20 समूह के कृषि मंत्री सभी के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण पर सहमत हुए हैं. बैठक के बाद जारी दस्‍तावेज में  डेक्‍कन उच्‍च-स्‍तरीय सिद्धांत और अंतर्राष्‍ट्रीय श्री अन्‍न और प्राचीन खाद्यान शोध पहल को शामिल किया गया है.
  • डेक्‍कन उच्‍च स्‍तरीय सिद्धांत में वैश्विक खाद्य सुरक्षा से निपटने के लिए जी-20 देशों के सामूहिक उत्‍तरदायित्‍व और प्रयासों का उल्‍लेख किया गया है.

जी-20 देशों के लेखा संस्‍थानों का शिखर सम्‍मेलन गोआ में आयोजित किया गया

जी-20 देशों के सर्वोच्‍च लेखा संस्‍थानों का दूसरा शिखर सम्‍मेलन 12-14 जून को गोआ के पणजी में आयोजित किया गया था. सम्‍मेलन की अध्यक्षता भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चन्‍द्र मुर्मू ने की थी. गोआ के राज्‍यपाल पी एस श्रीधरन पिल्‍लई और जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत भी बैठक में हिस्सा लिए थे.

मुख्य बिन्दु

  • बैठक में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, रूस, सऊदी अरब, तुर्किए, बांग्लादेश, मिस्र, मॉरिशस, नाइजीरिया, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, मोरक्को और पोलैंड के सर्वोच्च लेखा संस्थानों ने भाग लिया.
  • भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक ने समुद्री अर्थव्यवस्था और दायित्वपूर्ण कृत्रिम बुद्धिमता, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेयता और मानवजाति पर इनके अनुकूल प्रभाव का मुद्दा उठाया.
  • समुद्री अर्थव्यवस्था समुद्रों तथा सतत विकास के लिए समुद्री संसाधनों के संरक्षण और उपयोग पर विशेष ध्यान देता है.
  • कृत्रिम बुद्धिमता, निरर्थक लेखांकन और अधिक जोखिम के कारोबार में धोखाधड़ी का पता लगाने में मददगार होती है.

18 जून: ऑटिस्टिक प्राइड डे, ऑटिज्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 18 जून को ‘ऑटिस्टिक प्राइड डे’ (Autistic Pride Day) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य यह जागरुकता लाना है कि ऑटिज्म कोई रोग नहीं बल्कि स्नायु तंत्र का विकार है जिसके कारण व्यक्ति के व्यवहार और सामाजिक संपर्क में असंतुलन आ जाता है.

इस दिन को एक इंद्रधनुष अनंत प्रतीक द्वारा दर्शाया जाता है, जो ऑटिस्टिक लोगों की अनंत संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है.

इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को ‘विश्व ऑटिज्म दिवस’ मनाया जाता है. यह संयुक्त राष्ट्र के 7 आधिकारिक स्वास्थ्य विशिष्ट दिनों में से एक है.

यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो बातचीत और दूसरे लोगों से व्यवहार करने की क्षमता को सीमित कर देता है.


17 जून: विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस

प्रत्येक वर्ष 17 जून को ‘विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस’ (World Day to Combat Desertification and Drought) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग से बंजर और सूखे के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए जन जागरुकता को बढ़ावा देना है.

  • इस वर्ष यानी 2023 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)– ‘उसकी भूमि. उसके अधिकार’ (Her land. Her rights) है.
  • मरुस्थलीकरण जमीन के अनुपजाऊ हो जाने की प्रक्रिया है. वर्तमान में समस्त विश्व के कुल क्षेत्रफल का 20 प्रतिशत मरुस्थलीय भूमि के रूप में है. जबकि सूखाग्रस्त भूमि कुल वैश्विक क्षेत्रफल का एक तिहाई है.

16 जून: अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस

प्रत्येक वर्ष 16 जून को अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस (International Day of Family Remittances) मनाया जाता है. यह दिन विदेशों में रहने वाले प्रवासियों के प्रयासों को सम्मानित करने और प्रेषण को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है.

विदेशों में रह रहे अप्रवासी द्वारा अपने देश में धन के हस्तांतरण को प्रेषण (remittance) कहा जाता है. यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विकासशील देशों के लिए सबसे बड़े वित्तीय प्रवाहों में से एक है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अमरीका और मिस्र की छह दिन की यात्रा पर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20 से 25 जून तक अमरीका और मिस्र की यात्रा पर जाएंगे. 21 जून को न्‍यूयॉर्क के संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे. वाशिंगटन में अगले दिन वे राष्‍ट्रपति जोसेफ बाइडेन से मिलेंगे. यात्रा के दूसरे चरण में 24 तारीख को श्री मोदी काहिरा पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री की यह मिस्र की पहली यात्रा होगी.

अफ्रीकी संघ को जी-20 समूह का पूर्ण सदस्‍यता देने का प्रस्‍ताव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 समूह के नेताओं को पत्र लिखकर भारत में आगामी जी-20 शिखर सम्‍मेलन में अफ्रीकी संघ को पूर्ण सदस्‍यता देने का प्रस्‍ताव रखा है. अफ्रीकी संघ ने जी-20 समूह में शामिल होने का आग्रह किया था.

देश में कोयले के कुल भंडार में 44 फीसदी वृद्धि

देश में कोयले का कुल भंडार सालाना आधार पर 44 फीसदी वृद्धि के साथ 11 मिलियन टन हो गया है. पिछले वर्ष यह 7.66 मिलियन लाख टन था. कोयला मंत्रालय ने कल कहा है कि कोयले का अधिक भंडारण इसकी पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है.

9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम जबलपुर में

9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम इस वर्ष 21 जून को जबलपुर में होगा. कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस वर्ष का विषय है “वसुधैव कुटुम्बकम के लिये योग”.

एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा

एशियाई क्रिकेट परिषद ने एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट 31 अगस्‍त से 17 सितम्‍बर तक खेला जाएगा. इसमें कुल 13 मैच होंगे. जिनमें से चार पाकिस्‍तान में और शेष 9 मैच श्रीलंका में होंगे. टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्‍तान, श्रीलंका, बांग्‍लादेश, अफगानिस्‍तान और नेपाल की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

जी-20 देशों के शिक्षा कार्य समूह की पुणे में बैठक

शिक्षा मंत्रालय जी-20 देशों के शिक्षा कार्य समूह की पुणे में होने वाली बैठक की तैयारी कर रहा है. यह बैठक 20 से 21 जून तक होगी और इसमें जी-20 देशों, मेहमान देशों और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन-ओ.ई.सी.डी., यूनेस्‍को और यूनीसेफ जैसे अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों के 85 प्रतिनिधि हिस्‍सा लेंगे.

भारतीय गायिका फालू ने अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष पर गीत तैयार किया

संयुक्त राष्ट्र के इस वर्ष को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है. इससे प्रेरित होकर ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायिका फालू ने गीत तैयार किया है. उन्होंने मोटे अनाज को बढ़ावा देने, किसानों को इसे उगाने में मदद करने और दुनिया से भूख मिटाने के लिए गीत लिखने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग पर ट्वीट किया.

वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फेन वेन गियांग भारत यात्रा पर

वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फेन वेन गियांग 18-19 जून को भारत यात्रा पर हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत तथा वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 546 रनों से हराया

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को इकलौते टेस्ट मैच में 546 रनों से हराया. ये बांग्लादेश की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत है, जबकि इंटरनेशनल टेस्ट इतिहास में किसी भी टीम की रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले इंग्लैंड ने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रनों से हराया था, जबकि 1934 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 562 रनों से हराया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top