EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-9 मई 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ब्रिटेन में महाराजा चा‌र्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक, ब्रिटेन के चालीसवें सम्राट सम्राट बने

ब्रिटेन में महाराजा चा‌र्ल्स तृतीय (King Charles Coronation) का हाल ही में पूरी परंपरा और भव्यता से राज्याभिषेक हुआ था. इस अवसर पर देश-विदेश से आए दो हजार अतिथि ने हिस्सा लिया. इससे पहले 1953 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक हुआ था.

मुख्य बिन्दु

  • किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के साथ सन 1937 के बाद ब्रिटिश राजा का पहला राज्याभिषेक है. चार्ल्स की मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उन्हें सम्राट बनाया गया था.
  • चार्ल्स III को यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य राष्ट्रमंडल देशों के सम्राट के तौर पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया गया.
  • शाही गिरजाघर वेस्टमिंस्टर एबे में आयोजित समारोह में कैंटरबरी के आर्चबिशप ने महाराजा चा‌र्ल्स तृतीय को 360 वर्ष पुराना सेंट एडवर्ड का ठोस सोने का बना मुकुट पहनाया.
  • समारोह में महाराजा की पत्नी कैमिला का भी महारानी के रूप में औपचारिक अभिषेक हुआ. इस दौरान उन्हें महारानी मैरी का मुकुट पहनाया गया.
  • कार्यक्रम में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और हिंदू धर्म के अनुयायी ऋषि सुनक ने बाइबिल पढ़कर इतिहास रचा. उन्होंने राजा के राज्याभिषेक को ब्रिटिश इतिहास और संस्कृति की एक गौरवपूर्ण अभिव्यक्ति के रूप में वर्णित किया.

अमरीका, भारत और UAE के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने सऊदी अरब युवराज से मुलाकात की

अमरीका, भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री मोहम्‍मद बिन सलमान से 7 मई को मुलाकात की थी. इस मुलाकात में बुनियादी ढांचे पर क्षेत्रीय पहल के सम्‍बंध में चर्चा की.

  • भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, अमरीका के जैक सुलिवान और संयुक्‍त अरब अमीरात के शेख ताहनून बिन जायद अल नाह्यान ने ऑस्‍ट्रेलिया में इस महीने होने वाले क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन से पहले इस बैठक में भाग लिया.
  • अमरीका ने कहा है कि इस बैठक में नेताओं को भारत और विश्‍व से जुडे अधिक सुरक्षित और खुशहाल मध्‍य-पूर्व क्षेत्र के संबंध में अपने दृष्टिकोण साझा करने के लिए कहा गया.
  • सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बैठक में इन देशों के बीच संबंधों को इस तरीके से मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई ताकि इस क्षेत्र में विकास और स्थिरता को बढावा मिले.
  • भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस दौरान अमरीका के अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की और आपसी तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

8 मई: विश्व थैलेसीमिया दिवस, से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनियाभर में ‘विश्व थैलेसीमिया दिवस’ (World Thalassemia Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस थैलेसीमिया रोग की रोकथाम के उपायों के लिए जरुरी टीकाकरण के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है. विश्व थैलेसीमिया दिवस वर्ष 1994 से हर साल मनाया जा रहा है.

इस वर्ष यानी 2023में विश्व थैलेसीमिया दिवस का मुख्य विषय (theme)- ‘Be Aware, Share, Care: Strengthening Education to Bridge the Thalassemia Care Gap’ है.

थैलेसीमिया एक रक्त संबंधी एक आनुवंशिक बीमारी (Chronic Blood Disorder) है. इस बीमारी से पीड़ित रोगी के लाल रक्त कणों (RBC) में पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता जिसके कारण एनीमिया (रक्ताल्पता) हो जाता है.


8 मई: विश्व रेडक्रास दिवस, जॉन हेनरी डिनैंट का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 8 मई को ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ (Red Cross Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिन उन लोगों को समर्पित है जो भोजन की कमी, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध सहित किसी महामारी से पीड़ित होते हैं.

इस वर्ष यानी 2023 में विश्व रेडक्रॉस दिवस का मुख्य विषय (theme) ‘Everything we do comes from the heart’ है.

रेडक्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी डिनैंट का जन्मदिन

विश्व रेडक्रास दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जॉन हेनरी डिनैंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. जॉन हेनरी का जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था. साल 1901 में हेनरी डिनैंट को उनके मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.


9 मई 2023: गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती मनाई गयी

9 मई 2023 को गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती मनाई गयी. बंगाली कैलेंडर के हिसाब से टैगोर की जयंती 9 मई को पड़ती है. जार्जियन कैलेंडर के हिसाब से टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोड़ासाँको ठाकुरबाड़ी में हुआ था. उनके पिता देवेन्द्रनाथ टैगोर और माता शारदा देवी थीं.

रविंद्रनाथ टैगोर अकेले ऐसे भारतीय साहित्यकार हैं जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला है. उनकी काव्यरचना गीतांजलि के लिये उन्हे सन् 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था. वह नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम एशियाई और साहित्य में नोबेल पाने वाले पहले गैर यूरोपीय भी है.

वह दुनिया के अकेले ऐसे कवि हैं जिनकी रचनाएं दो देशों का राष्ट्रगान हैं– भारत का राष्ट्र-गान ‘जन गण मन’ और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान ‘आमार सोनार बाँग्ला’.


7 मई 2023: विश्व एथलेटिक्स दिवस

7 मई 2023 को विश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day) मनाया गया था. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य एथलेटिक्स में युवाओं को भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

इस दिवस की तिथि प्रत्येक वर्ष IAAF (International Amateur Athletic Federation) द्वारा निर्धारित की जाती है. इसे सामान्यतः मई महीने में ही मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2023 में विश्व एथलेटिक्स दिवस ‘Athletics for All – A New Beginning’ थीम पर मनाया गया. पहला विश्व एथलेटिक्स दिवस 1996 में मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

दक्षिण कोरिया के जिंजू में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप का समापन

एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप (Asian Weightlifting Championships) 2023 का आयोजन 3 मई से दक्षिण कोरिया के जिंजू में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन रजत पदक जीते. प्रतियोगिता में बिंदयारानी देवी ने रजत पदक के साथ भारत के लिए जीत की शुरुआत की थी. भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किलोग्राम स्नैच वर्ग में रजत पदक जीता.

जी-20 के तीसरे विकास कार्य समूह की बैठक आज से गोवा में

जी-20 के तीसरे विकास कार्य समूह की बैठक 9 से 11 मई तक गोवा में आयोजित की जा रही है. भारत की अध्यक्षता में जी-20 की बैठक से पहले गोवा में महिला-नेतृत्व विकास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. पैनल चर्चाओं में लैंगिक समानता और महिलाओं के नेतृत्व में विकास के लिए आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक निर्णय लेने में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी की जरूरत बताई.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top