EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-15 मई 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रवीण सूद केंद्रीय जांच ब्यूरो के नए निदेशक नियुक्त किए गए

प्रवीण सूद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया है. वह कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में कर्नाटक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में सेवारत हैं. वर्तमान निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल 25 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

मुख्य बिन्दु

  • उनकी नियुक्ति एक उच्च स्तरीय चयन समिति ने किया है. इस समिति में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी हैं.
  • सीबीआई भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराधों और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित हाई-प्रोफाइल मामलों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
  • प्रवीण सूद एजेंसी के संचालन की देखरेख और मार्गदर्शन करने, निष्पक्ष और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और व्यावसायिकता और अखंडता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे.

भारत ने आईएनएस मोरमुगाओ से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारतीय नौसेना ने 14 मई को फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर आईएनएस मोरमुगाओ से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था.

मुख्य बिन्दु

  • नवीनतम गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ ने अपने पहले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल फायरिंग के दौरान ‘बुल आई’ (लक्ष्य) को सफलतापूर्वक निशाना बनाया.
  • आईएनएस मोरमुगाओ भारतीय नौसेना के विशाखापत्तनम-श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक का दूसरा जहाज है. ये जहाज और उसके शक्तिशाली हथियार, दोनों स्वदेशी, ‘आत्मनिर्भरता’ और समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता के एक और शानदार प्रतीक हैं.
  • ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल नौसेना की अग्रिम पंक्ति की मिसाइल है. इस मिसाइल परीक्षण ने समुद्र में नौसेना की शक्ति को एक बार फिर प्रदर्शित किया है.
  • ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड भारत-रूस का एक संयुक्त उद्यम है, जो सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल निर्मित करता है.
  • यह मिसाइल, पनडुब्बी, जहाज और विमान या जमीनी ‘प्लेटफॉर्म’ से दागी जा सकती है. ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक या ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज गति से उड़ती है.
  • भारत ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्यात भी कर रहा है. पिछले साल जनवरी में भारत ने फिलीपींस के साथ मिसाइल की तीन बैटरियों की आपूर्ति के लिए 37.5 करोड़ डॉलर का सौदा किया था.

स्‍टॉकहोम में यूरोपीय संघ हिन्‍द-प्रशांत मंत्रि‍स्‍तरीय वार्ता आयोजित किया गया

स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम में 13 मई को यूरोपीय संघ हिन्‍द-प्रशांत मंत्रि‍स्‍तरीय वार्ता आयोजित किया गया था. इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने किया था.

मुख्य बिन्दु

  • विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ को विशेष रूप से हिन्‍द-प्रशांत को लेकर नियमित, व्‍यापक और स्‍पष्‍ट वार्ता करने की आवश्‍यकता है.
  • वार्ता में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बातचीत केवल मौजूदा संकट तक ही सीमित नही है. उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे परिवर्तनों पर यूरोपीय संघ को ध्यान देना होगा.
  • डॉ. जयशंकर ने नेताओं से वैश्‍वीकरण, हिन्‍द-प्रशांत और बाजार में भागीदारी का लाभ उठाने सहित छह बिन्दुओं पर विचार करने का आह्वान किया.
  • वैश्‍वीकरण के बारे में विदेश मंत्री ने कहा कि हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में विकास के लिए प्रौद्योगिकी, व्यापार और वित्‍त से जुडे मुद्दों में यूरोपीय संघ की भूमिका महत्‍वपूर्ण है.
  • डॉ. जयशंकर ने  कहा कि हिन्‍द-प्रशांत वैश्विक राजनीति की दिशा का केन्‍द्र बन रहा है.

रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में 928 सैन्‍य उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता को प्रोत्‍साहन देने के लिए 928 सैन्‍य उपकरणों के आयात पर चरणबद्ध ढंग से प्रतिबंध लगा दिया है. मंत्रालय ने 14 मई को इस तरह की सूचियों में से चौथी सूची जारी की थी.

मुख्य बिन्दु

  • इससे पहले, दिसम्‍बर 2021, मार्च 2022 और अगस्‍त 2022 में तीन सूचियां जारी की गई थी. इनके तहत 1238 उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया था.
  • चौथी सूची के 928 सैन्‍य उपकरणों में लाइन रिपलेसमैंट यूनिट, सबसिस्‍टम और स्‍पेयर पार्ट्स शामिल हैं. इनके आयात पर दिसम्‍बर 2023 और दिसम्‍बर 2029 के बीच चरणबद्ध ढंग से प्रतिबंध लागू किया जाएगा.
  • इन उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध से 715 करोड रुपये बचेंगे. अब इन उपकरणों की खरीद भारतीय उद्योग से की जाएगी.
  • पहली तीन सूची में शामिल 1238 उपकरणों में से 310 का उत्‍पादन भारत में ही होने लगा है. यह उपकरण लडाकू विमानों, प्रशिक्षण विमानों, युद्धपोतों और विभिन्न प्रकार के गोलाबारूद में इस्तेमाल किये जाते हैं.

दक्षिण कोरिया के जिंजू में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप का समापन

एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप (Asian Weightlifting Championships) 2023 का आयोजन 3 से 13 मई तक दक्षिण कोरिया के जिंजू में किया गया था. इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने दो रजत पदक जीते.

  • प्रतियोगिता में बिंदयारानी देवी ने महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक के साथ भारत के लिए जीत की शुरुआत की थी. उन्होंने क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में भी 111 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया.
  • भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किलोग्राम स्नैच वर्ग में रजत पदक जीता.
  • पदक तालिका में 15 स्वर्ण, 8 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ चीन पहले स्थान पर रहा.

15 मई 2023 को 28वां अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 15 मई को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस’ (International Day of Families) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में परिवार की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. इस वर्ष 15 मई 2023 को 28वां ‘अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस’ मनाया गया.

अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस का प्रतीक चिन्ह एक हरे रंगा का एक गोल घेरा है जिसके अंदर घर बना हुआ है, जिसमें एक दिल बना हुआ है.

इस वर्ष यानी 2023 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘जनसांख्यिकी रुझान और परिवार’ (Demographic Trends and Families) है.


मई और अक्टूबर माह का दूसरा शनिवार: विश्व प्रवासी पक्षी दिवस

प्रत्येक वर्ष मई और अक्टूबर माह के दूसरे शनिवार को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2023 में यह दिवस 13 मई को मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता पर जागरूकता पैदा करना है. यह दिन प्रवासी पक्षियों को संरक्षित करने के लिए एक वैश्विक अभियान है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस को बहुमत

हाल ही में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस को बहुमत प्राप्त हुआ है.  घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 135 सीटें जींती हैं. भारतीय जनता पार्टी को 66 और जनता दल सेक्‍युलर को 19 सीटों मिली है. कांग्रेस विधायक दल की बेंगलुरू में होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. विधायक दल के नेता राज्‍य के अगले मुख्‍यमंत्री होंगे.

अमरीका में भारत-प्रशांत सुरक्षा पर बैठक

अमरीका के कैलिफोर्निया (सन्‍नीलैंड) में 15-17 मई तक भारत-प्रशांत सुरक्षा पर बैठक आयोजित किया जा रहा है. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान बैठक में हिस्सा लेंगे. क्वाड सदस्य देशों (भारत, अमरीका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के वरिष्ठ सैन्य कमांडर भारत-प्रशांत सुरक्षा पर बैठक में भाग लेंगे.

चीन के सुचोओ में सुदीरमन बैडमिन्‍टन कप

चीन के सुचोओ में सुदीरमन बैडमिन्‍टन कप में भारत मलेशिया से खेलेगा. सुदीरमन कप में भारत की शुरुआत मिक्स्ड डबल्स मैच से हुई, जहां यांग पो-हुआन और हू लिंग फेंग ने साई प्रतीक और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को  हराया. भारतीय बैडमिंटन टीम ने सुदीरमन कप में कभी भी पदक नहीं जीता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top