EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10-12 मई 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन की भारत यात्रा

इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने हाल ही में भारत की यात्रा की थी. इस यात्रा के क्रम में 9 मई को उन्होंने विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्यम जयशंकर के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता बैठक की थी. बैठक में भारत-इस्राइल संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई.

  • बैठक में दोनों देशों ने आई 2 यू 2 संगठन में प्रगति और बहुपक्षीय मंचों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया. इसके अलावा यूक्रेन,  हिंद-प्रशांत और संबंधित क्षेत्रों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया.
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत-इजरायल के बीच कृषि, जल, रक्षा और सुरक्षा पर विशेष साझेदारी है जो द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ा रही है.
  • इस्राइली विदेश मंत्री भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित भारत-इजरायल बिजनेस फोरम में शामिल हुए.
  • इस वर्ष के अंत में इजरायल के प्रधान मंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा की तैयारी के सिलसिले में इजरायली विदेश मंत्री की भारत यात्रा हो रही है.
  • इससे पहले अप्रैल में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ इजरायल के वित्त मंत्री नीर बरकत भारत की यात्रा पर आए थे.

पाकिस्तान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दोषी ठहराया

पाकिस्तान की एक अदालत ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दोषी ठहराया है. इमरान पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उपहारों और उनकी अवैध बिक्री से हुई आय के बारे में जानकारी नहीं दी थी.

  • इमरान को अर्धसैनिक रेंजरों ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया था और 10 मई को न्‍यायालय ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में उन्‍हें राष्‍ट्रीय जवाबदेही ब्‍यूरो की आठ दिन की हिरासत में भेज दिया.
  • इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में क्वेटा, कराची, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर सहित कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है.
  • अमरीका और कनाडा सहित कई देशों ने पाकिस्तान में जारी हिंसा के बीच अपने नागरिकों और राजनयिक कर्मचारियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है.

ढाका में छठा हिंद महासागर सम्मेलन आयोजित किया गया

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 12 मई को छठा हिंद महासागर सम्मेलन (6th Indian Ocean Conference) आयोजित किया गया था. सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने किया था.

मुख्य बिन्दु

  • सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को उग्रवाद और कट्टरवाद के खतरों के प्रति सचेत रहना चाहिए.
  • उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतें लोकतंत्र की उदारता का अनुचित लाभ उठाती हैं. जो देश अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों या लंबे समय से चले आ रहे समझौतों की अवहेलना करते हैं, उससे विश्वास और आस्था को भारी नुकसान होता है.

शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक (8th meeting of Agriculture Ministers of SCO) 12 मई को आयोजित की गई थी. वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कृषि और परिवार कल्याण मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने की थी.

मुख्य बिन्दु

  • बैठक में SCO के सभी सदस्य देशों (रूस, उज्‍बेकिस्‍तान, कजाख्‍स्‍तान, किर्गिजस्‍तान, तजाकिस्‍तान, चीन और पाकिस्तान) ने भागीदारी की.
  • भारत की अध्यक्षता में संगठन के सदस्य देशों ने स्‍मार्ट कृषि परियोजना को मंजूरी दी.
  • कृषि और परिवार कल्याण मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने कहा कि पिछले वर्षों में कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और इसने वैश्विक खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान किया है.
  • अपने संबोधन में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि देश से कृषि और अन्य संबंधित उत्पादों का निर्यात 4 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है.
  • श्री तोमर ने कहा कि भारत कृषि क्षेत्र में विश्व में सबसे अधिक‍ रोजगार देने वाला देश है, जहां आधी से अधिक जनसंख्या कृषि और सहयोगी क्षेत्र में कार्यरत है.

12 मई: अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, फ्लोरेंस नाइटिंगल का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 12 मई को दुनिया भर में अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) मनाया जाता है. यह दिन समाज में नर्सों के योगदान को समर्पित होता है.

इस वर्ष यानी 2023 के अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘हमारी नर्सें, हमारा भविष्य’ (Our Nurses, Our Future) है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 2020 को नर्स और मिडवाइफ के अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of the Nurse and the Midwife) के रूप में घोषित किया था.


11 मई: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, पोखरण परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ

प्रत्येक वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उपायों का स्‍मरण कर लोगों को जागरूक करना है. भारत ने 1998 में इसी दिन दूसरी बार सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण किया था. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री अमरीका के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर अमरीका जायेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के आमंत्रण पर अगले महीने अमरीका जायेंगे. अमरीका यात्रा के दौरान श्री मोदी 22 जून को राजकीय भोज में शामिल होंगे. अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी टेक्‍नोलॉजी, व्यापार, उद्योग, शिक्षा, अनुसंधान, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा और लोगों के बीच संबंध घनिष्ठ करने जैसे आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत आपसी सहयोग की समीक्षा करेंगे.

भारत की रिदम सांगवान ने विश्व कप निशानेबाजी में कांस्य पदक जीता

भारत की रिदम सांगवान ने अजरबैजान के बाकू में खेली जा रही आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी 2023 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है. सांगवान का विश्व कप निशानेबाजी की व्‍यक्तिगत सीनियर स्‍पर्धा में यह पहला पदक था.

विश्व शांति और खुशहाली के लिए बौद्ध भिक्षुओं और ननों का प्रार्थना महोत्सव

विश्व शांति और खुशहाली के लिए बौद्ध भिक्षुओं और ननों का विशेष वार्षिक प्रार्थना महोत्सव लद्दाख स्मोनलम चेनमो में 11 से 15 मई तक शुरू हुआ है. कोविड के कारण पिछले तीन वर्ष सामूहिक प्रार्थना का आयोजन नहीं हो सका था.

देहरादून में चार दिन का श्रीअन्न महोत्सव शुरू

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 13 से 16 जून तक श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य मोटे अनाजों के स्वास्थ्य लाभ से लोगों को अवगत कराना और राज्य में मोटे अनाजों के उत्पादन की क्षमता पर विमर्श करना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top