EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4-6 अप्रैल 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नासा ने चांद की परिक्रमा करने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों की टीम की घोषणा की

अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा की परिक्रमा करने वाली चार अंतरिक्ष यात्रियों की टीम की घोषणा की है. इनमें अमरीकी नौसेना के पूर्व फाइटर पायलट रीड वाइसमैन, अनुभवी अंतरिक्ष यात्री विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन शामिल होंगे.

मुख्य बिन्दु

  • क्रिस्टीना कोच चांद की परिक्रमा करने वाली पहली महिला यात्री और विक्टर ग्लोवर पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री होंगे. कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन चंद्रमा पर जाने वाले पहले गैर-अमरीकी होंगे.
  • नासा इसके लिए 2024 के अंत में आर्टेमिस-2 मिशन रवाना करेगा. नासा का 2022 में आर्टेमिस-1 मिशन सफल रहा था. यह मानव रहित चंद्रमा मिशन था. नासा करीब 50 साल बाद चंद्र मिशन के लिए यात्री भेज रहा है. यह 8 दिवसीय मिशन होगा.
  • आर्टेमिस-1 मिशन से नासा इससे तय करना चाहता था कि वह इंसान को चांद तक भेज सकता है और उन्हें वापस सुरक्षित धरती पर ला सकता है. इस मिशन की सफलता के बाद से ही आर्टेमिस-2 मिशन की तैयारी शुरू हो गई थी.

मानव ने 1969 में पहली बार चांद पर कदम रखे थे

सबसे पहले चांद पर 1969 में मानव ने कदम रखा था. अमरीकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रॉन्ग चांद पर उतरने वाले पहले इंसान थे. उसके बाद 11 और लोग चांद की मिट्टी छूने में सफल रहे है. अपोलो-11 के बाद अपोलो-12, अपोलो-14, अपोलो-15, अपोलो-16, अपोलो-17 के जरिए नासा चांद की धरती तक पहुंचता रहा. अपोलो मिशन के करीब 50 साल बाद नासा फिर से लोगों को चांद पर भेजने की कोशिश कर रहा है.

भूटान नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांगचुक की भारत यात्रा

भूटान नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांगचुक 3 से 5 अप्रैल तक भारत यात्रा पर थे. उनके साथ विदेश मंत्री डॉक्‍टर टांडी दोरजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आए थे.

भूटान नरेश की इस यात्रा से दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा का अवसर मिलेगा. साथ ही साथ दोनों देशों के बीच आर्थिक और विकास संबंधी सहयोग सहित सभी क्षेत्रों में दविपक्षीय साझेदारी को भी आगे बढाया जा सकेगा.

मुख्य बिन्दु

  • भारत यात्रा के दौरान भूटान नरेश ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी भेंट की. राष्ट्रपति ने कहा कि भारत भूटान के साथ बहुआयामी और विशिष्‍ट साझेदारी को बहुत महत्व देता है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया और अतिरिक्त ऋण सहायता उपलब्ध करने की बात कही.
  • इस बैठक में दोनों देशों ने आर्थिक और विकास साझेदारी, व्यापार सुविधा और सम्‍पर्क, निवेश, ऊर्जा तथा अंतरिक्ष और स्टार्टअप सहित नए क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की.
  • दोनों देश भारत-भूटान सीमा पर पहली एकीकृत जांच चौकी स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं. यह चौकी जयगांव के पास स्‍थापित होगी.
  • भारत और भूटान भारत सरकार के सहयोग से प्रस्तावित कोकराझार-गेलेफू रेल लिंक परियोजना में भी तेजी लाएंगे. भारत और भूटान के बीच यह पहला रेल संपर्क ऐतिहासिक होगा.
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में भूटान नरेश से भेंट की. श्री जयशंकर ने भूटान के भविष्य और भारत के साथ अनूठी साझेदारी को मजबूत करने की भूटान नरेश की दृष्टि को बहुत ही सराहनीय बताया.

प्रधानमंत्री मोदी  दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर

प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं. मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) की वेबसाइट पर जारी सूची में पीएम मोदी 78 फीसदी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं.

मुख्य बिन्दु

  • प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी को दुनिया भर में वयस्कों के बीच सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है. सर्वे के मुताबिक साल 2021 के बाद पीएम मोदी की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है.
  • इस सूची में दूसरा स्थान मेक्सिको के राष्ट्रपति  एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को मिला है जिन्हें 68 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है. जबकि तीसरे स्थान पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति अलैन बेरसेट हैं जिन्हें 62 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है.
  • सूची में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को 58 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ चौथा और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को 50 फीसदी रेटिंग के साथ पांचवां स्थान मिला है.
  • इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को 40 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ सातवां स्थान मिला है. वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को इस सूची में 30 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ 13वां स्थान प्राप्त हुआ है.

6 अप्रैल को विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 6 अप्रैल को विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Sport for Development and Peace) मनाया जाता है. किसी भी व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों का अहम योगदान होता है. अतः खेलों के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस को मनाए जाने की पहली बार घोषणा अगस्त 2013 में की थी. इसके बाद 6 अप्रैल 2014 से अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से मान्यता मिलने के बाद इसे हर साल मनाया जा रहा है.

सबसे पहले 1896 को एथेंस (ग्रीस) में 6 अप्रैल के ही दिन पहले ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था. इसीलिए 6 अप्रैल के दिन अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस को मनाया जाता है.


ब्रिटेन ने व्यापक एवं प्रगतिशील ट्रांस-पैसिफिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किया

ब्रिटेन ने हाल ही में व्यापक एवं प्रगतिशील ट्रांस-पैसिफिक भागीदारी समझौते (CPTPP) पर हस्ताक्षर किया है. इस समझौते को अब CPTPP में शामिल प्रत्येक देश के अनुसमर्थन प्रदान करने की आवश्यकता होगी.

ब्रिटेन ने दिसंबर 2022 में औपचारिक रूप से CPTPP में शामिल होने के लिए आवेदन किया, जो इसे साझेदारी में शामिल होने वाला पहला यूरोपीय देश बना देगा.

CPTPP क्या है?

CPTPP का पूरा नाम ‘Comprehensive and Progressive Agreement for Trans-Pacific Partnership है. यह एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है. इस समझौते पर 8 मार्च, 2018 को सैंटियागो, चिली में हस्ताक्षर किये गए थे. ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कनाडा, चिली, जापान, मलेशिया, मैक्सिको, पेरू, न्यूज़ीलैंड, सिंगापुर और वियतनाम इसमें शामिल हैं.

मुख्य बिन्दु

  • ब्रिटेन की सदस्यता के साथ, CPTPP 500 मिलियन लोगों के बाजार को कवर करेगा, जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 15% है.
  • यूरोपीय संघ (EU) के विपरीत, CPTPP के पास माल या सेवाओं के लिए एक ही बाजार नहीं है, और न ही नियामक सामंजस्य की आवश्यकता है. इसका मतलब यह है कि व्यवसाय नियमों के एकीकृत सेट का पालन किए बिना CPTPP देशों के बाजारों तक पहुँच जा सकता है.
  • इसके अलावा, CPTPP एक समान टैरिफ कटौती लागू नहीं करता है, जिससे सदस्य देशों को अपने स्वयं के टैरिफ पर बातचीत करने की अनुमति मिलती है.
  • ब्रिटेन सरकार के अनुमान के मुताबिक, CPTPP में शामिल होने से लंबे समय में निर्यात को £1.8 बिलियन का बढ़ावा मिलेगा, जीडीपी में अनुमानित 0.08% की वृद्धि होगी.

5 अप्रैल: राष्ट्रीय समुद्री दिवस

प्रत्येक वर्ष 5 अप्रैल को देशभर में ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’ (National Maritime Day) मनाया जाता है. इस वर्ष (5 अप्रैल 2023 को) राष्ट्रीय समुद्री दिवस का 60वां संस्करण मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका से अवगत कराना है.

राष्ट्रीय समुद्री दिवस के 60वें संस्करण का विषय ‘Amrit Kaal in Shipping’ है.


4 अप्रैल: अन्तर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता एवं खनन कार्य में सहायता दिवस

प्रत्येक वर्ष 4 अप्रैल को पूरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता एवं खनन कार्य में सहायता दिवस’ (IMAD) मनाया जाता है. यह दिवस बारूदी सुरंगों (landmines) की वजह से पैदा हुए खतरे से सुरक्षा प्रदान करने, स्वास्थ्य और जीवन से सम्बंधित परेशानियों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2023 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘मेरा कार्य प्रतीक्षा नहीं कर सकता’ (Mine Action Cannot Wait) है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ‘अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता एवं खनन कार्य में सहायता दिवस’ को प्रत्येक वर्ष एक दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा वर्ष 2005 में की थी. इस दिवस को पहली बार 4 अप्रैल 2006 को मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान मुद्रास्‍फीति 5.2 प्रतिशत रहेगी

विश्‍व बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान मुद्रास्‍फीति इससे पिछले वित्त वर्ष के 6.6 प्रतिशत की तुलना में घटकर 5.2 प्रतिशत पर आ जाएगी. रिपोर्ट में यह अनुमान भी व्यक्त किया है कि वर्तमान वित्त वर्ष में देश का चालू खाता घाटा भी इससे पूर्व वित्त वर्ष के लिए अनुमानित 3 प्रतिशत से GDP के 2.1 प्रतिशत पर आ जाएगा.

2022-23 में सकल प्रत्यक्ष कर में 20 प्रतिशत की वृद्धि

वित्त वर्ष 2022-23 में सकल प्रत्यक्ष कर में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. इस अवधि में सकल प्रत्यक्ष कर 19.68 लाख करोड़ रहा. वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.61 लाख करोड़ रहा, जबकि इसके पिछले वर्ष यह 14.12 लाख करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष कर संग्रह बजट अनुमान से 2.41 प्रतिशत अधिक रहा.

डोनाल्ड ट्रंप आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक तौर पर आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बन गए हैं. ट्रंप के खिलाफ जांच 2016 में वयस्क फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को कथित संबंधों को छिपाने के लिए किए गए गुप्त भुगतान के मामले में शुरू हुई थी. हालाँकि इन आरोपों से वह लगातार इनकार करते रहे हैं.

उत्‍तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग गठित करने का निर्णय

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग गठित करने का निर्णय लिया है. नया आयोग उत्‍तरप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा भी आयोजित करेगा. समेकित आयोग सभी स्तरों के लिए शिक्षकों का चयन करेगा.

गुवाहाटी उच्च न्यायालय का प्‍लेटिनम जुबली समारोह

गुवाहाटी उच्च न्यायालय अपना प्‍लेटिनम जुबली मना रहा है. इसके अंतगर्त अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 अप्रैल को और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 14 अप्रैल को इस समारोह में शामिल होंगे.

WHO ने अज़रबैजान और ताजिकिस्तान को मलेरिया-मुक्त घोषित किया

WHO ने अज़रबैजान और ताजिकिस्तान को मलेरिया-मुक्त घोषित कर दिया यही. यह घोषणा दोनों देशों द्वारा बीमारी को मिटाने के लिए एक व्यापक शताब्दी-लंबे अभियान के परिणाम के रूप में आई है. मलेरिया प्लाज्मोडियम परजीवी के कारण होने वाली और एनोफिलीज मच्छर द्वारा प्रेषित एक जानलेवा बीमारी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top