EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 अप्रैल 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

इसरो ने प्रक्षेपण यान की स्वतः लैंडिंग का मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने दोबारा उपयोग में लाए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान की स्वतः लैंडिंग मिशन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.

मुख्य बिन्दु

  • यह परीक्षण 2 अप्रैल को कर्नाटक में चित्रदुर्ग के परीक्षण रेंज में RLV LEX प्रक्षेपण यान के माध्यम से किया गया.
  • परीक्षण के दौरान वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने प्रक्षेपण-यान को साढ़े चार किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाकर छोड़ दिया. वहां से प्रक्षेपण यान ने 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई पट्टी पर स्‍वतः लैंडिंग की. इस दौरान वह सभी दस मानदंडों पर ख़रा उतरा.
  • प्रक्षेपण यान की स्वायत्त लैंडिंग (LEX) की स्थितियों को बिलकुल उस तरह डिजाइन किया गया था, जिस तरह अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटने वाले यान की स्थितियां होती हैं.
  • इस तकनीक को हासिल करने के साथ भारत बार-बार इस्तेमाल हो सकने वाला प्रक्षेपण यान (RLV) बनाने के करीब पहुंच गया है. खास बात यह है कि भारत का यह मिशन पूरी तरह स्वदेशी है.
  • हवाई पट्टी पर विमान की तरह प्रक्षेपण यान उतारने की तकनीक हासिल करने वाला भारत दुनिया का छठा देश बन गया है. अभी यह तकनीक अमेरिका, रूस, चीन, स्पेन और न्यूजीलैंड के पास है.
  • RLV को भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) व वायुसेना (IAF) की मदद से बनाया गया है.

देश की नई विदेश व्यापार नीति की घोषणा, निर्यात को 2,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्र सरकार ने 31 मार्च को नई विदेश व्यापार नीति (FTP) की घोषणा की. इसकी घोषणा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की. इसका उद्देश्य देश के निर्यात को 2030 तक 2,000 अरब डॉलर तक पहुंचाना, भारतीय रुपये को वैश्विक मुद्रा बनाना और ई-वाणिज्य निर्यात को बढ़ावा देना है.

मुख्य बिन्दु

  • FTP 2023 का रुख प्रोत्साहन के बजाए छूट और पात्रता आधारित व्यवस्था को अपनाना है. साथ ही निर्यातकों, राज्यों, जिलों तथा भारतीय दूतावासों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, लेनदेन लागत घटाना एवं और निर्यात केंद्र विकसित करना है.
  • निर्यातकों को प्रोत्साहन देने के लिए FTP में उन निर्यातकों को राहत दी गई है जो अपने निर्यात बाध्यताओं को पूरा नहीं कर पाए. इसमें, अग्रिम प्राधिकरण और निर्यात संवर्धन पूंजीगत वस्तु (ईपीसीजी) योजनाओं के तहत निर्यात बाध्यताओं में चूक को लेकर एकमुश्त निपटान के लिए आम माफी योजना शुरू की गई है.
  • नई विदेश व्यापार नीति का उद्देश्य ‘SCOMET’ (विशेष रसायन, जीव, सामग्री, उपकरण और प्रौद्योगिकियां) नीति के तहत दोहरे उपयोग वाले उत्पादों के निर्यात को व्यवस्थित करना है.
  • इसमें, ‘निर्यात केंद्र के रूप में जिले’ पहल के जरिए राज्यों और जिलों के साथ गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया है. इसके तहत हर जिले में उत्पादों और सेवाओं की पहचान करना, संस्थागत प्रणाली एवं जिला निर्यात कार्य योजना बनाना आदि शामिल है.
  • FTP 2023 से ई-वाणिज्य निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा और इसके 2030 तक बढ़कर 200-300 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.
  • नई FTP में निर्यात उत्कृष्ट शहरों (TEE) में चार नए शहरों को शामिल किया गया है जिनमें फरीदाबाद, मुरादाबाद, मिर्जापुर और वाराणसी हैं. ये पहले से मौजूदा 39 निर्यात उत्कृष्ट शहरों के अलावा हैं.
  • भारत ऐसे देशों के साथ भारतीय मुद्रा में व्यापार करने को तैयार है जो डॉलर की कमी या मुद्रा की विफलता का सामना कर रहे हैं.
  • नई FTP 1 अप्रैल, 2023 से प्रभाव में आएगी. पिछली नीति पांच साल की अवधि के लिए 1 अप्रैल, 2015 से प्रभाव में आई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी फैलने की वजह से इसका कई बार विस्तार दिया गया. अंतिम बार इसे सितंबर 2022 में 31 मार्च, 2023 तक के लिए बढ़ाया गया था.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने अपनी हीरक जयंती मनाई

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 1 अप्रैल 2023 को अपनी हीरक जयंती मनाई. CBI की स्थापना इसी दिन 1963 में को गृह मंत्रालय के प्रस्‍ताव के जरिए की गई थी.

मुख्य बिन्दु

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में CBI के हीरक जयंती समारोहों का उद्घाटन किया था.
  • प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सीबीआई में उल्लेखनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सर्वोत्तम जांच अधिकारी के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए.
  • प्रधानमंत्री शिलंग, पुणे और नागपुर में CBI के नव-निर्मित कार्यालय परिसरों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन भी किया. उन्होंने इस उपलक्ष्य में डाक-टिकट और स्मारक-सिक्का भी जारी किए.

1 अप्रैल: ओडिशा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को ओडिशा दिवस (Odisha Day) मनाया जाता है. 1936 में इसी दिन ओडिशा को स्वतंत्र राज्य बनाया गया था. इस प्रकार 2023 में 87वां ओडिशा दिवस मनाया गया.

ओडिशा का गठन भाषाई आधार पर संयुक्त बंगाल प्रांत से अलग कर बनाया गया था. 1912 में बंगाल से बिहार और उड़ीसा को अलग किया गया था. 1 अप्रैल, 1936 में बिहार व उड़ीसा प्रांत का विभाजन अलग-अलग प्रांत में किया गया.


2 अप्रैल: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ऑटिज्म से ग्रस्त लोगों को इससे लड़ने तथा इसका निदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे समाज में अन्य लोगों की तरह पूर्ण और सार्थक जीवन जी सकें.

इस वर्ष यानी 2023 में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस का विषय (थीम) ‘कथा को बदलना: घर पर, काम पर, कला में और नीति निर्माण में योगदान’ (Transforming the narrative: Contributions at home, at work, in the arts and in policymaking) है.


1 अप्रैल: भारतीय रिजर्व बैंक का स्थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस (RBI Foundation Day) मनाया जाता है. इसकी स्थापना इसी दिन 1935 में हुई थी.

RBI की स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को हुई थी. प्रारंभ में RBI निजी स्वामित्व वाला था. 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भोपाल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन

तीनों सेनाओं के संयुक्त कमांडर सम्मेलन का आयोजन हाल ही में भोपाल में  किया गया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया. सम्मेलन की विषय-वस्तु ‘रेडी, रिसर्जेन्ट, रेलेवेंट’ था. सम्‍मेलन में डिजिटलीकरण, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया, आत्‍मनिर्भरता और अग्निवीर की भर्ती जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन

प्रधानमंत्री ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल और दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन है.

गांधीनगर में जी20 आपदा जोखिम न्‍यूनीकरण कार्य समूह की पहली बैठक

भारत की जी20 की अध्यक्षता के अंतर्गत आपदा जोखिम न्‍यूनीकरण कार्य समूह की पहली बैठक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की गई. जी20 सदस्य देशों से लगभग सौ प्रतिनिधि, आमंत्रित देश और नौ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि ने इस बैठक में भाग लिया.

देश के रक्षा निर्यात में वर्ष 2016-17 के मुकाबले 10 गुना की वृद्धि

देश के रक्षा निर्यात में वर्ष 2016-17 के मुकाबले 10 गुना की वृद्धि हुई है. वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर लगभग 16 हजार करोड़ रुपये हो गया है. अब भारत से 85 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात हो रहा है.

मार्च 2023 में GST से प्राप्त राजस्व 1.6 लाख करोड़ रुपये

मार्च 2023 में वस्‍तु और सेवा कर (GST) से प्राप्त राजस्व 1.6 लाख करोड़ रुपये का रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 13 प्रतिशत अधिक है. GST लागू होने के बाद से चालू वित्त वर्ष में चौथी बार कर संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ है.

भूटान नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांगचुक की भारत की यात्रा पर

भूटान नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांगचुक 3-5 अप्रैल तक भारत यात्रा पर हैं. विदेश मंत्री डॉक्‍टर टांडी दोरजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ आ रहे हैं. भूटान नरेश की इस यात्रा से दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा का अवसर मिलेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top