EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16-18 अप्रैल 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विदेश मंत्री की युगांडा और मोजांबिक की यात्रा

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर डॉ. जयशंकर 10 से 15 अप्रैल तक युगांडा और मोजांबिक की यात्रा पर थे.

  1. इस यात्रा के दौरान उन्होंने मोजांबिक के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक की सह अध्यक्षता की थी.
  2. उन्होंने युगांडा में भारतीय व्यापार समुदाय के साथ विचार-विमर्श किया. उन्होंने भारत और युगांडा के द्विपक्षीय संबंधों में योगदान के लिए व्यापारी समुदाय की सराहना की तथा दोनों देशों के विकास के लिए व्यापारिक संबंध और मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया.

नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया की विजेता चुनी गई

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया विजेता के रूप में ताज पहनाया गया. नंदिनी को इम्फाल में 15 अप्रैल को आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2023 ग्रैंड फिनाले में विजेता चुना गया. यह फेमिना मिस इंडिया का 59वां संस्करण था.

  • 19 वर्षीय दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली उपविजेता और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी उपविजेता रहीं. राज्य की 30 विजेताओं में से इन महिलाओं को शीर्ष तीन के रूप में चुना गया है.
  • अब, नंदिनी गुप्ता ‘मिस वर्ल्ड 2024’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

महिला-20 अंतर्राष्ट्रीय बैठक जयपुर में आयोजित की गई

दूसरी महिला-20 (W-20) अंतर्राष्ट्रीय बैठक हाल ही में राजस्‍थान के जयपुर में आयोजित की गई थी. इस दौरान जी-20 के 18 देशों की 120 महिला प्रतिनिधि अपने विचार रखे. इस बैठक में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी स्थिति में सुधार करने पर चर्चा हुई.

बैठक की कार्यसूची महिला उद्यमिता, जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व, लैंगिक डिजिटल विभाजन को कम करना, शिक्षा और कौशल विकास और जलवायु परिवर्तन पर आधारित पांच प्रमुख प्राथमिकताओं पर केंद्रित था.

महिला-20 (W-20): एक दृष्टि

  • W-20, G-20 का आधिकारिक समूह है, जिसकी स्थापना 2015 में तुर्की की अध्यक्षता में लैंगिक समानता के लिए की गई थी. W-20 की अध्‍यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा हैं.
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, महिला अधिकारों की वकालत और इसके लिए एक मंच का निर्माण करना है, ताकि वे समानता के साथ अपनी राय रख सकें.
  • भारत के महिला 20 एजेंडे में पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं, जिनमें उद्यमिता क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व, लैंगिक डिजिटल असमानता, शिक्षा और कौशल विकास तथा जलवायु परिवर्तन शामिल हैं.

18 अप्रैल: विश्व धरोहर दिवस, भारत के 40 स्थानों को विश्व धरोहर का दर्जा

प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों की विविधता का संक्षरण करना तथा स्मारकों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

इस वर्ष यानी 2023 के विश्व धरोहर दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘विरासत परिवर्तन’ (Heritage Changes) है. पढ़ें पूरा आलेख…»


17 अप्रैल: विश्व हीमोफिलिया दिवस, जानिए क्या है हीमोफिलिया

प्रत्येक वर्ष 17 अप्रैल को ‘विश्व हीमोफिलिया दिवस’ (World Hemophilia Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हीमोफिलिया और रक्तस्राव विकारों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है.

इस वर्ष (2023 में) विश्व हीमोफिलिया दिवस का विषय (थीम) “सभी के लिए पहुँच: देखभाल के वैश्विक मानक के रूप में रक्तस्राव की रोकथाम” (Access for All: Prevention of bleeds as the global standard of care) है.

यह दिवस फ्रैंक शनाबेल (Frank Schnabel) के जन्म दिन पर मनाया जाता है. फ्रैंक की 1987 में संक्रमित खून के कारण एड्स होने से मौत हो गई थी. फ्रैंक शनाबेल ने 1963 में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हेमोफीलिया

क्या है हीमोफिलिया?

हीमोफीलिया को ‘ब्रिटिश रॉयल डिजीज’ के नाम से भी जाना जाता है. यह एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें खून का थक्का (clot) बनने की प्रक्रिया बाधित होती है. इसमें क्रोमोजोम की कार्य प्रणाली बिगड़ने से रक्तस्राव बहुत तेज होता है. अधिकतर यह बीमारी पुरुषों में पाई जाती है.


15 अप्रैल: विश्व कला दिवस, लियोनार्डो डा विंकी का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस (World Art Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ललित कला संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है. इस दिन को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट (IAA) द्वारा घोषित किया गया था.

विश्व कला दिवस लियोनार्डो डा विंकी (Leonardo da Vinci) की याद में मनाते हैं. आज ही के दिन इनका जन्म इटली में हुआ था. लिओनार्दो महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ, कुशल यांत्रिक, इंजीनियर तथा वैज्ञानिक थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दत्तात्रेय नारायण को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

गृह मंत्री अमित शाह ने नवी मुंबई के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दत्तात्रेय नारायण को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान किया. पदम पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नारायण को अप्पा साहेब धर्माधिकारी के नाम से भी जाना जाता है. महाराष्ट्र सरकार ने डॉ. अप्पा साहेब को वर्ष 2022 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया था.

CBG पर दो दिन का वैश्विक सम्मेलन

कम्‍प्रेस्‍ड बायोगैस (CBG) पर वैश्विक सम्मेलन 17-18 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित किया गया. सम्मेलन का विषय है – सशक्त कंप्रेस़्ड बायोगैस के लिए प्रगतिशील नीतिगत व्यवस्था. सम्मेलन का उद्देश्य कम्‍प्रेस्‍ड बायोगैस के विकास के लिए केन्‍द्र सरकार की पहल के बारे में उद्योगों को जानकारी देना है.

इस वर्ष का सैन्य कमांडरों का पहला सम्मेलन शुरू

इस वर्ष का सैन्य कमांडरों का पहला सम्मेलन 17 से 21 अप्रैल तक आयोजित हो रहा है. इस सम्मेलन के पहले दिन वर्चुअल माध्यम से बैठक होगा और इसके बाद सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी अधिकारी दिल्ली पहुंचेंगे. सैन्य कमांडरों का सम्मेलन वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है और यह सेना से जुड़ी नीतियों और विषयों पर विचार कर निर्णय लेने का महत्वपूर्ण मंच है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top