EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-15 अप्रैल 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक वॉशिंग्टन डीसी में सम्पन्न हुई

जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक 12-13 अप्रैल को वॉशिंग्टन डीसी में आयोजित की गई थी. यह बैठक भारत की जी20 की अध्यक्षता के अन्तर्गत आयोजित की गई थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और भारतीय रिजर्ब बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता की थी.

मुख्य बिन्दु

  • इस बैठक में जी20 सदस्य देशों के लगभग 350 प्रतिनिधि, 13 आमंत्रित देश और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों ने भागीदारी की.
  • यह बैठक वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय तंत्र, सतत वित्त, वित्तीय क्षेत्र, वित्तीय समावेशन और अंतर्राष्ट्रीय कराधान विषयों पर तीन सत्रों में आयोजित की गई थी.
  • यह बैठक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक समूह की 2023 की स्प्रिंग बैठकों से अलग आयोजित की गई थी.
  • वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) और विश्‍व बैंक (WB) की वार्षिक बैठकों के लिए 10 अप्रैल से अमरीका के दौरे पर थे.
  • वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कल वाशिंगटन डीसी में वैश्विक सार्वभौम ऋण गोलमेज बैठक-जीएसडीआर में भाग लिया.

रक्षा वित्त और अर्थशास्त्र पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया

रक्षा वित्त और अर्थशास्त्र पर अंतरराष्‍ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में 9 से 11 अप्रैल तक आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था. सम्मेलन में अमरीका, ब्रिटेन, जापान, ऑस्‍ट्रेलिया, श्रीलंका, बंगलादेश और कीनिया के प्रतिनिधि ने भाग लिया.

  • यह सम्मेलन वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों के बीच नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और सरकारी अधिकारियों को रक्षा वित्‍त और अर्थशास्‍त्र के विषय पर अपने विचार और अनुभव साझा करने पर केंद्रित था.
  • सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न देशों के सर्वोत्तम प्रचलन, अनुभव और विशेषज्ञता साझा करना था. यह रक्षा क्षेत्र में आत्‍म-निर्भरता के सरकार के लक्ष्‍य को बढ़ावा देने के लिए विभ‍िन्‍न देशों की सरकारों, अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍थानों और वैश्विक नेताओं के साथ सहयोग-समन्‍वय बढ़ाएगा.

एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशीप 2023 कजाकिस्‍तान में आयोजित किया गया

19वां एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशीप (Asian Wrestling Championships) 2023 का आयोजन 9 से 14 अप्रैल तक कजाकिस्‍तान के अस्‍ताना में किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • इस प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण 4 रजत 9 कांस्य सहित कुल 20 पदकों के साथ कजाखस्तान पहले स्थान पर रहा. जापान और ईरान ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया.
  • 1 स्वर्ण 3 रजत 10 कांस्य सहित कुल 14 पदकों के साथ भारत सातवें स्थान पर रहा. भारत के लिए एक मात्र स्वर्ण पदक अमन सहरावत ने जीता. सहरावत ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में किर्गिस्तान के अल्माज समनबेकोव को 9-4 से हराया.
  • भारत की अंतिम पंघाल ने 53 किलोग्राम वर्ग, रूपीन गहलावत ने 55 किलोग्राम वर्ग और निशा दहिया ने 68 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता.

15 अप्रैल 2023: हिमाचल प्रदेश की स्‍थापना की प्लैटिनम जुबली

हिमाचल प्रदेश 15 अप्रैल 2023 को अपनी स्‍थापना की प्लैटिनम जुबली यानी 75वीं वर्षगांठ मनाई. इस अवसर पर मुख्य समारोह जनजातीय जिले लाहौल-स्‍पीति के काजा में आयोजित किया गया था. इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने किया था.

प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस (Himachal Diwas) मनाया जाता है. 1948 में इसी दिन हिमाचल का गठन किया गया था.


14 अप्रैल 2023 को चौथा विश्व चगास रोग दिवस मनाया गया

14 अप्रैल 2023 को चौथा विश्व चगास रोग दिवस (World Chagas Disease Day) मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पीड़ितों और स्वस्थ लोगों में इस रोग से बचाव और नियंत्रण की जानकारी साझा करना है.

14 अप्रैल 2020 को, इस दिन को पहली बार बीमारी से पीड़ित लोगों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया गया था. इस दिन को मनाने के लिए 14 अप्रैल की तारीख को चुना गया था क्योंकि इसी तारीख को वर्ष 1990 में मानव में चगास रोग का पहला मामला सामने आया था.


14 अप्रैल 2023: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती, समानता दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti) मनाई जाती है. उनका जन्म इसी दिन 1891 में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में हुआ था. 14 अप्रैल 2023 को बाबा साहब की 132वीं जयंती थी. बाबा साहेब को आधुनिक भारत का निर्माता और भारतीय संविधान के मुख्‍य निर्माता थे.

बाबा साहब की जयंती: समानता दिवस

बाबा साहब की जयंती को ‘समानता दिवस’ (Samanata Diwas) और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाई जाती है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिभाशाली डॉ भीमराव आंबेडकर को समानता के प्रतीक और ज्ञान का प्रतीक भी कहा जाता है.


13 अप्रैल: जलियांवाला बाग हत्याकांड, खालसा पंथ की स्थापना

प्रत्येक वर्ष 13 अप्रैल को राष्‍ट्र, जलियांवाला बाग हत्‍याकांड (Jallianwala Bagh Massacre) की बरसी पर शहीदों को नमन करता है. इसी दिन ही सन 1919 में ब्रिटिश आर्मी का ब्रिगेडियर जनरल डायर ने अमृत्सर के जलियांवाला बाग में निहत्‍थी भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलवा दी थीं. इस जघन्य हत्याकांड में 1000 से भी ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. 13 अप्रैल 1923 को इस निर्मम हत्याकांड के 104 वर्ष पूरे हो गए हैं.


13 अप्रैल: 38वां सियाचिन दिवस, सियाचिन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 13 अप्रैल को सियाचिन दिवस (Siachen Day) मनाया जाता है. आज ही के दिन 1984 में लद्दाख के सियाचिन में भारतीय सेना को विजय मिली थी. इस वर्ष 2023 में 39वां सियाचिन दिवस मनाया गया.

सियाचिन ग्‍लेशियर पर भारतीय सेना ने पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर तिरंगा फहराया था. सेना के इसी जज्‍बे और जोश को सलाम करने के मकसद से यह दिवस मनाया जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

महिला-20 अंतर्राष्ट्रीय बैठक जयपुर में आयोजित की जा रही है

दूसरी महिला-20 अंतर्राष्ट्रीय बैठक राजस्‍थान के जयपुर में 13 अप्रैल को शुरू हुई. इस बैठक में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी स्थिति में सुधार करने पर चर्चा होगी.  महिला-20, जी20 का आधिकारिक समूह है, जिसकी स्थापना 2015 में तुर्की की अध्यक्षता में लैंगिक समानता के लिए की गई थी.

प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन रोडमैप 2030 के संदर्भ में द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की. दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्‍त व्‍यापार समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने की आवश्‍यकता पर सहमति व्‍यक्‍त की.

प्रधानमंत्री ने असम में 11 हजार करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में, लगभग 11 हजार करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन किया. श्री मोदी ने एम्‍स, तीन मेडिकल कॉलेजों और रेल सहित कई परियोजनाओं की शुरूआत पर प्रसन्नता व्यक्त की.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top