EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
24-26 मार्च 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पद्म पुरस्कार 2023 वितरण: जानिए पद्म पुरस्कार के बारे में, पद्म पुरस्कार 2023 की पूरी सूची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में विजेताओं को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों को मंजूरी दी थी.

इस वर्ष कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार किए गए हैं. 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. पढ़ें पूरा आलेख…»

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है. लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी 24 मार्च को दी थी। अधिसूचना में बताया गया है कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट के सांसद राहुल गांधी को सज़ा सुनाए जाने के दिन यानी 23 मार्च, 2023 से अयोग्य करार दिया जाता है.

मुख्य बिन्दु

  • राहुल गांधी की सदस्यता सूरत की एक कोर्ट से दो साल की सज़ा मिलने के कारण रद्द की गई है. ऐसा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत किया गया है.
  • राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने चार साल पुराने आपराधिक मानहानि के मामले में दो साल की सज़ा सुनाई थी. कोर्ट ने, इस सज़ा के ख़िलाफ़ ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया है.
  • राहुल गांधी के ख़िलाफ़ पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया था. पूर्णेश मोदी सूरत पश्चिमी से बीजेपी विधायक हैं और पेशे से वकील हैं.
  • राहुल गांधी के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत केस दर्ज किया गया था. भारतीय दंड विधान की धारा 499 में आपराधिक मानहानि के मामलों में अधिकतम दो साल की सज़ा का प्रावधान है.

संवैधानिक तथ्य

  • अनुच्छेद 102(1) और 191(1) के अनुसार अगर संसद या विधानसभा का कोई सदस्य, दिमाग़ी रूप से अस्वस्थ है, दिवालिया है या फिर वैध भारतीय नागरिक नहीं है तो उसकी सदस्यता रद्द हो जाएगी. संविधान की दसवीं अनुसूची में दल-बदल के आधार पर सदस्यों को अयोग्य ठहराए जाने के प्रावधान है.
  • लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत किसी सांसद या विधायक की सदस्यता जा सकती है. इस क़ानून के ज़रिए आपराधिक मामलों में सज़ा पाने वाले सांसद या विधायक की सदस्यता को रद्द करने का प्रावधान है.
  • लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा धारा धारा 8 (3) के तहत किसी अगर किसी व्यक्ति को दो साल या उससे अधिक की सज़ा मिलती है तो वह सदन के सदस्य बने के योग्य नहीं रह जाएगा. अंतिम निर्णय सदन के स्पीकर का होगा.
  • सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के इस मामले में दो साल की सज़ा सुनाई है और धारा 8(3) के तहत उनकी सदस्यता रद्द की गई है.
  • प्रावधान के मुताबिक़, वह सांसद या विधायक दोषी ठहराए जाने की तारीख से ही अयोग्य घोषित माना जाएगा और उसकी रिहाई के छह साल तक वह अयोग्य बना रहेगा.

23 मार्च: शहीद दिवस, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि

प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी और 23 मार्च को शहीद दिवस (Shaheed Diwas) के रूप में मनाया जाता है. 23 मार्च को यह दिवस भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से मनाया जाता है. 1931 में इसी दिन इन्हें लाहौर जेल में फांसी दी गई थी.

भारत में 30 जनवरी को भी शहीद दिवस मनाया जाता है क्योंकि उसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी.


23 मार्च: विश्व मौसम विज्ञान दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 23 मार्च को ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ (World Meteorological Day) मनाया जाता है. ‘विश्व मौसम विज्ञान संगठन’ (World Meteorological Organization) के स्थापना के उपलक्ष्य पर यह दिवस मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2023 में विश्व मौसम विज्ञान दिवस का मुख्य विषय (थीम)  ‘पीढ़ियों के लिए मौसम, जलवायु और पानी का भविष्य’ (The future of weather, climate, and water across generations) है.


24 मार्च: विश्‍व तपेदिक दिवस, महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस (World Tuberculosis Day) मनाया जाता है. यह दिवस डॉक्टर रॉबर्ट कोच की स्मृति में मनाया जाता है. उन्होंने 1882 में आज ही के दिन तपेदिक (TB) का कारण बनने वाले जीवाणु की खोज की थी. विश्‍व तपेदिक दिवस के दिन TB रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है.

विश्व तपेदिक दिवस 2023 का विषय (Theme)- ‘हाँ, हम TB को समाप्त कर सकते हैं!’ (Yes, We can end TB!) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की

अमरीका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्‍याज दरों में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की है. बढ़ती कीमतों के दवाब को कम करने के लिए फेडरल रिजर्व ऋण की लागत बढ़ाता जा रहा है, लेकिन ब्‍याज दरों में बढ़ोत्‍तरी से बैंकिंग व्‍यवस्‍था पर भी बोझ बढ़ा है. बढ़ती ब्‍याज दरों की बोझ से अमरीका के दो बैंक सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्‍नेचर बैंक खस्‍ताहाल हो गए.

राणसी में कई परियोजनाओं की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संपूर्णानंद संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय परिसर में 1780 करोड रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इसमें वाराणसी छावनी स्‍टेशन से गोदौलिया तक यात्री रोपवे परियोजना शामिल है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top