EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-23 मार्च 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत-जापान 14वीं शिखर वार्ता: जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फूमियो की भारत यात्रा

भारत और जापान की 15वीं शिखर वार्ता (15th India-Japan Annual Summit) 21 मार्च को नई दिल्ली में हुई थी. इस वार्ता में हिस्सा लेने जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फूमियो (Fumio Kishida) 20-21 मार्च को भारत की यात्रा पर थे.

मुख्य बिन्दु

  • इस यात्रा के क्रम में जापान के प्रधानमंत्री ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की.
  • बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. बैठक का उद्देश्य आर्थिक रुप से पिछड़े देशों की सहायता करना और भारत-जापान संबंधों को मजबूत बनाना था.
  • श्री मोदी ने कहा कि इस साल भारत G-20 की और जापान G-7 की अध्‍यक्षता कर रहा है. इसलिए अपनी-अपनी प्राथमिकताओं और हितों पर साथ मिल कर काम करने का यह उत्तम अवसर है.
  • जापान ने हिरोशिमा में होने वाली जी-7 शिखर बैठक के लिए औपचारिक रूप से भारत को आमंत्रित किया.
  • जापान के प्रधानमंत्री ने मुक्त और खुले इंडो पैसिफिक पहल की घोषणा की. इंडो पैसिफिक रीजन (हिंद प्रशांत क्षेत्र) में चीन के बढ़ते हस्‍तक्षेप को रोकने के लिए भारत और जापान मिलकर काम करने को राजी हुए हैं.
  • जापान की यह पहल चीन की बढ़ती आक्रामकता को रोकने के लिए है, जिसका सामना भारत भी कर रहा है.

भारत और जापान संबंध

  • भारत और जापान के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के एक महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ के रूप में उभरा है. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है.
  • वर्ष 2015 में हस्‍ताक्षरित रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी समझौते के तहत दोनों देश लगातार प्रगति कर रहे हैं. जापान, भारत में पांचवां सबसे बड़ा निवेशक देश है.

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस की बाल अधिकार आयुक्त, मारिया लावोवा-बेलोवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

मुख्य बिन्दु

  • ICC ने यह गिरफ्तारी वारंट गैरकानूनी रूप से यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से बच्चों को रूस स्थानांतरित करने के कथित युद्ध अपराध के लिए जारी किया गया है. यह कदम रोम संविधि के अनुच्छेद 8(2)(A)(vii) और 8(2)(B)(viii) के तहत उठाया गया है.
  • ICC ने पुतिन पर रोम संविधि के अनुच्छेद 28 (B) के तहत इस तरह के कृत्यों को करने या अनुमति देने के लिए अपने प्रभावी अधिकार के तहत नागरिक और सैन्य अधीनस्थों पर ठीक से नियंत्रण करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया है.

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC): एक दृष्टि

  • ICC का मुख्यालय हेग, नीदरलैंड में है, और इसकी स्थापना 1998 की संधि के तहत हुई थी जिसे “रोम संविधि” (Rome Statute) कहा जाता है.
  • यह नरसंहार, युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और आक्रामकता के अपराध इत्यादि पर जांच करता है.
  • वर्तमान में, ब्रिटेन, जापान, अफगानिस्तान और जर्मनी सहित 123 देश रोम संविधि के पक्षकार हैं. हालाँकि अमेरिका, भारत और चीन ने इस संधि की पुष्टि नहीं की है.
  • रूस ने अदालत के फैसले को “अमान्य और शून्य” पाया क्योंकि रूस ICC का सदस्य नहीं है. यह पहली बार है जब ICC ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2023: भारत 126वें स्थान पर, फिनलैंड शीर्ष पर

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट (World Happiness Report) 2023 हाल ही में जारी की गयी थी. रिपोर्ट में विभिन्न पैमानों के आधार पर रैंकिंग दी गई है. फ़िनलैंड एक बार फिर दुनिया के सबसे खुशहाल देश के रूप में उभरा है. भारत इस रैंकिंग में 126वें स्थान पर है.

मुख्य बिंदु

  • फिनलैंड ने लगातार छठी बार पहला स्थान हासिल किया है, जबकि अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है. इस रिपोर्ट में डेनमार्क दूसरे, आइसलैंड तीसरे, इज़राइल चौथे और नीदरलैंड पांचवे स्थान पर है.
  • सूची में शीर्ष पांच में से चार देश यूरोप से हैं. स्वीडन, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, लक्ज़मबर्ग और न्यूजीलैंड शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं.
  • रिपोर्ट 2023 के में भारत 126वें स्थान पर है. भारत की यह रैंकिंग 2020-2022 में जीवन मूल्यांकन (Life Evaluations) पर आधारित है. इसमें भारत का औसत जीवन मूल्यांकन स्कोर 4.036 है.
  • यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क द्वारा प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस पर प्रकाशित किया जाता है.
  • वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 में इस बात को शामिल किया गया है कि प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, जीवन विकल्प चुनने की स्वतंत्रता कैसी है.

स्विट्जरलैंड के यूनियन बैंक ने स्विस बैंक क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण किया

स्विट्जरलैंड के यूनियन बैंक (UBS) ने आर्थिक बदहाली की तरफ बढ़ रहे स्विस बैंक क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है. यह घोषणा स्विस नेशनल बैंक ने स्विट्जरलैंड में वित्तीय नियामकों के बीच सप्ताहांत की आपात वार्ता के बाद लिया.

स्विस नेशनल बैंक ने कहा कि यह सौदा वित्तीय बाजारों के विश्वास को बहाल करने और अर्थव्यवस्था के लिए जोखिमों का प्रबंधन करने का सबसे अच्छा तरीका था.

स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट ने कहा कि यह अधिग्रहण क्रेडिट सुइस और स्विस वित्तीय केंद्र में बाजार के विश्वास को बहाल करने और मजबूत करने का सबसे अच्छा समाधान था, उन्‍होंने कहा कि स्विस फेडरल काउंसिल ने इस कदम का स्वागत किया है.


IMF ने श्रीलंका को तीन अरब डॉलर की वित्तीय सहायता की स्वीकृति दी

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कर्ज में डूबे श्रीलंका को आर्थिक संकट से तत्काल उबारने में मदद के लिए लगभग तीन अरब डॉलर की वित्तीय सहायता को स्वीकृति दी है. IMF के कार्यकारी बोर्ड ने यह यह स्वीकृति विस्तारित निधि सुविधा के अंतर्गत दी है.

मुख्य बिन्दु

  • IMF मंजूरी के साथ विदेशी मुद्रा की कमी से प्रभावित श्रीलंका अपनी अर्थव्यवस्था को बदलने की उम्मीद में लगा है. श्रीलंका के इतिहास में आईएमएफ की ओर से 17वां राहत पैकेज है.
  • बहुप्रतीक्षित आर्थिक राहत पैकेज की स्‍वीकृति के साथ, श्रीलंका वित्तीय स्थिरता की रक्षा करते हुए और अपनी विकास क्षमता और संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाते हुए व्यापक आर्थिक और ऋण स्थिरता को बहाल करेगा.
  • आर्थिक संकट के दौरान भारत की उदार सहायता और वित्तीय आश्वासनों के रूप में सक्रिय प्रयास श्रीलंका की आर्थिक सुधार की राह में उल्‍लेखनीय रहे हैं.
  • श्रीलंका ने सितंबर 2022 में आईएमएफ के साथ एक स्‍टाफ स्तर का समझौता किया था. जिसमें कुछ शर्तें जरूरी थी. इसके लिए श्रीलंका ने सब्सिडी में कटौती और करों को बढ़ाने सहित कई कड़े कदम उठाए हैं.

नई दिल्ली में ITU के कार्यालय और नवाचार केंद्र का लोकापर्ण, 6G मिशन का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का लोकापर्ण किया. यह सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष संस्‍था है जिसका मुख्यालय जिनेवा में है.

मुख्य बिन्दु

  • भारत ने क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए आईटीयू के साथ मार्च 2022 में एक मेजबान देश के रूप में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.
  • भारत द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित यह क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली के महरौली में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) भवन में स्थित है.
  • ITU क्षेत्रीय कार्यालय भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालद्वीव, अफगानिस्तान और ईरान को सेवा प्रदान करेगा, राष्ट्रों के बीच समन्वय बढाएगा और क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लाभदायक आर्थिक सहयोग को प्रोत्साहन देगा.

6G मिशन का अनावरण

  • प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान भारत 6G दृष्टिपत्र का अनावरण किया और 6G अनुसंधान और विकास केंद्र का शुभारंभ भी किया.
  • यह मिशन दो चरणों में 2030 तक चलेगा. यह भारत को 6G R&D, मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएगा. 6G 1Tbps की स्पीड के साथ, 5G से 100 गुना तेज होगा.

21 मार्च: विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस (World Down Syndrome Day) मनाया जाता है. यह दिवस वर्ष 2012 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जा रहा है.

डाउन सिंड्रोम एक अनुवांशिक बीमारी है. इस बीमारी से बच्चे का मानसिक विकास रुक जाता है. जन्म लेने वाले प्रति 1000 बच्चों में से एक बच्चे में डाउन सिंड्रोम की समस्या आती है.

ऐसे बच्चे की नाक सामान्य रूप से चपटी, झुकी हुई आंखें, छोटी गर्दन व छोटे कान, मुंह से बाहर निकलती रहनेवाली जीभ, चौड़े हाथ, अपेक्षाकृत छोटी अंगुलियां व छोटे हाथ-पैर और कद छोटा हो जाता है.


20 मार्च को विश्‍व गोरैया दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को विश्‍व गोरैया दिवस (World Sparrow Day) मनाया जाता है. इस पक्षी के संरक्षण और इनके बारे में जागरूकता बढाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. इस प्रजाति की संख्‍या में तेजी से कमी को देखते हुए इस दिवस का महत्‍व और बढ जाता है.

विश्‍व गोरैया दिवस 2023, का मुख्य विषय (थीम)- ‘आई लव स्पैरो’ (I Love Sparrows) है.


20 मार्च: अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Happiness Day) मनाया जाता है. यह दिवस लोगों के जीवन में खुशी के महत्व को चिह्नित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2023 के अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस का विषय (theme)- ‘सावधान रहें. कृतज्ञ बनो. दयालु बनो.’ (Be Mindful. Be Grateful. Be Kind.) है.


21 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को विश्व भर में ‘अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस’ (International Day of Forests) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

इस वर्ष यानी 2023 में इस दिवस का विषय (Theme) ‘वन और स्वास्थ्य’ (Forests and health) है.


22 मार्च: विश्व जल दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाया जाता है. विश्‍व जल दिवस का उद्देश्य विशेष रूप से सतत विकास लक्ष्‍य के तहत वर्ष 2030 तक सबके लिए पानी और स्‍वच्‍छता पर ध्‍यान केन्द्रित करना है.

विश्व जल दिवस 2023 की थीम- ‘जल और जलवायु परिवर्तन, और दोनों कैसे जुड़े हुए हैं’ (Water and Climate Change, and how the 2 are linked) है.

विश्व जल दिवस मनाने की घोषणा 1992 में हुए रियो डी जेनेरियो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण और विकास सम्मेलन में लिया गया था. 22 मार्च 1993 को पहला विश्व जल दिवस विश्व भर में मनाया गया था.


22 मार्च: बिहार दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस (Bihar Diwas) मनाया जाता है. 22 मार्च 1912 को बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर राज्य बनाया गया था. इस वर्ष यानी 22 मार्च 2023 को बिहार ने अपना 111वां स्‍थापना दिवस मनाया. इस वर्ष बिहार दिवस की थीम- “युवा शक्ति बिहार की प्रगति” (Yuva Shakti Bihar Ki Pragati) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

उदयपुर में जी-20 दीर्घकालिक आर्थिक कार्यसमूह की बैठक

जी-20 की भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत दीर्घकालिक आर्थिक कार्यसमूह की दूसरी बैठक राजस्थान के उदयपुर में 21-23 मार्च को आयोजित की जा रही है. इसमें जी-20 के सदस्य देशों, अतिथि देशों और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के एक सौ से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे.

कोहिमा में जी-20 व्‍यापार बैठक

नागालैंड की राजधानी कोहिमा में 5 अप्रैल को जी-20 व्‍यापार बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में लगभग एक सौ दस प्रतिनिधियों के आने की उम्‍मीद है. इस व्‍यापार बैठक में कृषि और इससे जुडी सेवाओं, खाद्य प्रसंस्‍करण, उद्योग और पर्यटन पर मुख्‍य रूप से चर्चा होगी.

ISSF विश्व कप निशानेबाजी चैम्पियनशिप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है

ISSF विश्व कप निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन भोपाल में 20 से 27 मार्च तक किया जा रहा है. इस चैम्पियनशिप में 33 देशों के लगभग 325 निशानेबाज और 75 से अधिक तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे. यह भारत में आयोजित होने वाला 8वां विश्व कप है. हालांकि पहली बार यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता नई दिल्ली के बाहर आयोजित की जा रही है.

चौथी एशियाई पुरुष और महिला खो-खो प्रतियोगिता असम में

चौथी एशियाई पुरुष और महिला खो-खो प्रतियोगिता 20 से 23 मार्च तक असम के बक्‍सा जिले में किया जा रहा है. प्रतियोगिता का उद्घाटन असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने किया. चैंपियनशिप में भारत सहित 9 देशों के 700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

22 मार्च: हिन्दू नव मनाया गया

22 मार्च को देश भर में हिन्दू नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.  विक्रम संवत भारत में सभी हिंदुओं द्वारा उपयोग किया जाने वाला पारंपरिक कैलेंडर है और यह ग्रेगोरियन कैलेंडर से 57 साल आगे है. हिंदू नववर्ष या विक्रम संवत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष यह विक्रम संवत 2080 होगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top