EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26-28 फरवरी 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ की भारत यात्रा

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ 25-26 फ़रवरी को भारत की यात्रा पर थे. उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारियों का एक उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल भी था.

मुख्य बिन्दु

  • यह चांसलर के तौर पर श्री शोल्ज़ की पहली भारत यात्रा थी. वर्ष 2011 से द्विवार्षिक अंतर सरकारी विचार विमर्श व्यवस्था होने के बाद किसी जर्मन चांसलर की यह पहली भारत यात्रा थी.
  • चांसलर शोल्ज़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर वार्ता बैठक की. दोनों नेता दोनों देशों की प्रमुख व्यावसायिक हस्तियों और कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी आधिकारियों के साथ भी संवाद किए.
  • वार्ता के बाद प्रेस वक्तव्य में प्रधानमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होने समय से ही भारत इस विवाद को बातचीत और कूटनीति से सुलझाने पर बल देता रहा है.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए जी-4 समूह में मिलकर काम किया है.

FATF ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की सदस्यता को निलंबित किया

धन के अवैध लेनदेन पर निगरानी संस्था – फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की सदस्यता को निलंबित कर दिया है.

FATF ने कहा है कि रूसी संघ की कार्रवाई FATF के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है. यह 200 से अधिक देशों और न्यायालयों के लिए मानक निर्धारित करता है और अधिकारियों को नशीली दवाओं की तस्करी, मानव तस्करी और आतंकवाद सहित गंभीर अपराधों से निपटने में मदद करता है. FATF मानकों को लागू करने के अपने दायित्व के लिए रूस अभी भी जवाबदेह है.

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF): एक दृष्टि

  • FATF पैरिस स्थित अंतर-सरकारी संस्था है. इसका काम गैर-कानून आर्थिक मदद (आतंकी फाइनैंसिंग) को रोकने के लिए नियम बनाना है. इसका गठन 1989 में किया गया था.
  • वर्तमान में FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देशों की संख्या 39 है. सउदी अरब FATF की पूर्ण सदस्‍यता पाने वाला 39वां देश बना है.
  • FATF की ग्रे-लिस्ट या ब्लैक-लिस्ट में डाले जाने पर देश को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं से कर्ज मिलने में काफी कठिनाई आती है.
  • भारतीय मूल के सिंगापुर के टी राजा कुमार FATF के वर्तमान अध्यक्ष हैं.

FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देश

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चीन, डेनमार्क, यूरोपीय आयोग, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल, हांगकांग, चीन, आइसलैंड, भारत, आयरलैंड, इजरायल, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, लक्समबर्ग, मलेशिया, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रूसी संघ, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब.

FATF का पर्यवेक्षक देश

इंडोनेशिया


खजुराहो में जी20 के संस्कृति कार्य दल की पहली बैठक

मध्य प्रदेश के खजुराहो में जी20 के संस्कृति कार्य दल (CWG) की पहली बैठक 22-25 फ़रवरी तक आयोजित की गई थी. यह बैठक पुरातात्विक वैभव की पुनर्स्थापना पर केन्द्रित था. बैठक में, दो अहम सत्रों में सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा हुई.

मुख्य बिन्दु

  • इस बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के लिए खजुराहो नृत्य महोत्सव सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था.
  • प्रतिनिधियों को पश्चिमी समूह के मंदिरों का भी भ्रमण कराया गया. ये मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल हैं.
  • बाद में प्रतिनिधि खजुराहो के मंदिर देखे और हुनर हाट और खजुराहो नृत्य उत्सव जैसे आयोजनों में शामिल हुए.

बेंगलुरु में जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक आयोजित की गई

जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक 24-25 फ़रवरी को बेंगलुरु में आयोजित की गई थी. भारतीय अध्यक्षता में जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की पहली बैठक थी.

मुख्य बिन्दु

  • इस बैठक में जी-20 सदस्यों देशों के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था.
  • बैठक के पहले सत्र में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्वरूप, सतत वित्त और बुनियादी ढांचे पर चर्चा की गई. दूसरा सत्र वित्तीय क्षेत्र और वित्तीय समावेश पर था. दूसरे सत्र का संचालन वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया.
  • अमरीका के वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना, सतत वित्त और बुनियादी ढांचे पर बैठक के पहले दो सत्रों और वित्तीय क्षेत्र तथा वित्तीय समावेशन के बारे में एक अन्य सत्र में शामिल हुए.

27 फरवरी: राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस

27 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस (National Protein Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य प्रोटीन की कमी के बारे में जागरूकता पैदा करना है.

इस वर्ष यानी 2023 के प्रोटीन दिवस की थीम ‘सभी के लिए प्रोटीन की आसान पहुंच’ (Easy Access to Protein for All) है.

राष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, ‘राइट टू प्रोटीन’ ने 27 फरवरी, 2020 को भारत में पहला ‘प्रोटीन दिवस’ मनाया था.


27 फरवरी: विश्व NGO दिवस

प्रत्येक वर्ष 27 फरवरी को ‘विश्व NGO दिवस’ (World NGO Day) मनाया जाता है. NGO, Non-Governmental Organisation का संक्षिप्त रूप है. NGO एक ऐसा संगठन होता है, जो सरकार और व्यवसायी के लाभ के लिए कार्य नहीं करता, बल्कि जनसेवा ही इसका उद्देश्य होता है.

इस साल एनजीओ दिवस 2023 की थीम “मानव अधिकारों को आगे बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका और प्रभाव” है.

विश्व NGO दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को NGO के अंदर सक्रिय रूप से शामिल होने और NGO तथा सार्वजनिक व निजी क्षेत्र दोनों के बीच अधिक सहजीवन को प्रोत्साहित करना है.

2010 में बाल्टिक सागर के राज्यों की काउंसिल के ‘NGO फोरम’ के 12 सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से इस दिवस को मान्यता दी थी. बाल्टिक सागर के NGO फोरम के सदस्य राष्ट्र बेलारूस, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, आइसलैंड, लटविया, लिथूनिया, पोलैंड, रूस, नॉर्वे और स्वीडन थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

डेनमार्क के युवराज और राजकुमारी भारत यात्रा पर

डेनमार्क के युवराज फ्रेड्रिक आंद्रे हैनरिक क्रिस्टियन और राजकुमारी मैरी एलिजाबेथ 26 फ़रवरी से 2 मार्च तक भारत यात्रा पर हैं. पिछले दो दशक में, यह डेनमार्क के शाही दम्‍पत्ति की पहली भारत यात्रा है. उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और अधिक मैत्रीपूर्ण तथा प्रगाढ होने की आशा है.

अंकित गुलिया ने इब्राहिम मुस्तफा रैंकिंग-सीरीज़ में कांस्य पदक जीता

कुश्ती में, भारत के ग्रीको रोमन पहलवान अंकित गुलिया ने मिस्र के एलेक्जेंड्रिया में इब्राहिम मुस्तफा रैंकिंग-सीरीज़ में कांस्य पदक जीत लिया है. अंकित ने किर्गिस्तान के नूरझिगिट केनेशबेक को 9-0 से पराजित किया.

दिल्ली में कल से विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत

दिल्ली के प्रगति मैदान में 27 फ़रवरी से 5 मार्च तक विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस बार के विश्व पुस्तक मेले में फ्रांस सहयोगी देश के रूप में भाग ले रहा है. मेले में G-20 देशों की किताबें, साहित्य और संस्कृति को प्रदर्शित किया जा रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top