EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-25 फरवरी 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत, इस्राइल, संयुक्‍त अरब अमीरात और अमरीका के समूह की बैठक

भारत, इस्राइल, संयुक्‍त अरब अमीरात और अमरीका के समूह (I2U2) व्यापार मंच की बैठक 22 फ़रवरी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में हुई.

इसमें समूह‍ देशों के अधिकारियों और व्यापारिक समुदाय के बीच सहयोग के अवसरों पर चर्चा की गई. पिछले साल जुलाई में I2U2 लीडर्स समिट के दौरान शुरु किए गए इस व्यापार मंच का इस तरह का यह पहला आयोजन था.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने गेहूं की एक नई किस्म ‘एचडी-3385’ विकसित की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने गेहूं की एक नई किस्म ‘एचडी-3385’ विकसित की है. इस पर मौसम में परिवर्तन और बढ़ती गर्मी का असर कम होता है.

एचडी-3385 किस्म अगैती बुवाई के लिए अनुकूल है. इसकी फसल को मार्च खत्म होने से पहले काटा जा सकता है.


संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में स्थायी शांति की आवश्यकता पर एक प्रस्ताव पारित किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति तक पहुंचने की आवश्यकता पर एक प्रस्ताव पारित किया है. इसमें रूस से दुश्मनी समाप्त करने और यूक्रेन से अपनी सेना वापस लेने का आह्वान किया गया है.

141 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया जबकि सात सदस्यों ने इसका विरोध किया. भारत सहित 32 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया. 75 से अधिक देशों के विदेश मंत्रियों और राजनयिकों ने यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने वाले प्रस्ताव के समर्थन का आग्रह किया.

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का पालन करता है और वह हमेशा बातचीत और कूटनीति को ही एकमात्र रास्ता मानता है.


रूस, अमरीका के साथ परमाणु संधि से बाहर हुआ

रूस ने अमरीका के साथ परमाणु संधि से अलग होने का फैसला किया है. यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के यूक्रेन दौरे के बाद लिया गया है.

मुख्य बिन्दु

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के यूक्रेन दौरे के बाद सख्त कदम उठाते हुए अमेरिका के साथ बची एकमात्र परमाणु संधि को भी निलंबित दिया.
  • इस संधि को ‘न्यू स्टार्ट न्यूक्लियर ट्रीटी’ के नाम से जाना जाता था. पुतिन ने कहा कि अगर अमेरिका परमाणु हथियार परीक्षण करता है, तो रूस भी ऐसा करने के लिए तैयार है.
  • दोनों देशों के बीच 2010 में इस परमाणु संधि पर सहमति बनी थी. यह संधि दोनों पक्षों के सामरिक परमाणु हथियारों (Nuclear arsenals) को सीमित करने को लेकर की गई थी.
  • 2010 में प्राग में नई START संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे. 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार ग्रहण करने के ठीक बाद पांच साल के लिए बढ़ा दी गई.
  • यह संधि संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस द्वारा तैनात किए जा सकने वाले रणनीतिक परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित करती है. इसके जरिए भूमि और पनडुब्बी आधारित मिसाइलों और बमवर्षकों की तैनाती को सीमित किया जाता है.

24 फरवरी: केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 फरवरी को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day) मनाया जाता है. यह दिवस केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग द्वारा मनाया जाता है. यह दिवस 24 फ़रवरी, 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक क़ानून लागू किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आम लोगों में उत्पाद शुल्क और सेवा शुल्क की अहमियत बताना है. देश का औद्योगिक विकास तभी संभव है जब देशवासी उत्पाद शुल्क उत्पाद कर भरते हैं, इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत को समझते हुए यह दिन मनाया जाता है.

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग 1855 में अंग्रेज़ों द्वारा स्थापित भारत के सबसे पुराने विभाग में से एक है. वर्ष 1996 से पहले ‘केंन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम’ को ‘केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम’ के रूप में जाना जाता था. मार्च 2017 में इसका नाम परिवर्तित करके सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (CBEC) रख दिया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

खजुराहो में जी20 के संस्कृति कार्य दल की पहली बैठक

मध्य प्रदेश के खजुराहो में जी20 के संस्कृति कार्य दल (CWG) की पहली बैठक 22-25 फ़रवरी तक आयोजित की जा रही है. जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के लिए खजुराहो नृत्य महोत्सव सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. प्रतिनिधियों को पश्चिमी समूह के मंदिरों का भी भ्रमण कराया जाएगा. ये मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल हैं.

गंगा बेसिन में प्रदूषण कम करने के लिए नौ परियोजनाओं को मंजूरी

नमामि गंगे कार्यकारी समिति ने गंगा बेसिन में प्रदूषण कम करने और घाट विकास के लिए 1200 करोड़ रुपये से अधिक की नौ परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं में से सात गंगा बेसिन में प्रदूषण को कम करने और दो घाट विकास से संबंधित हैं.

बेंगलुरु में जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक

जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक 24-25 फ़रवरी को बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है. अमरीका के वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन इस बैठक में भाग लेंगे. अमरीकी वित्त मंत्री अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना, सतत वित्त और बुनियादी ढांचे पर बैठक के पहले दो सत्रों और वित्तीय क्षेत्र तथा वित्तीय समावेशन के बारे में एक अन्य सत्र में शामिल होंगे.

भारत-चीन सीमा मुद्दों पर पेइचिंग में बैठक

भारत-चीन सीमा मुद्दों पर परामर्श और समन्‍वय के लिए कार्य प्रणाली- की पेइचिंग में बैठक हुई. जुलाई 2019 के बाद यह पहली प्रत्‍यक्ष बैठक थी. इसमें दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्र के पश्चिमी सेक्‍टर में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति की समीक्षा की.

पुणे में सातवें एशिया आर्थिक संवाद की शुरूआत

सातवें एशिया आर्थिक संवाद 24-25 फ़रवरी को पुणे में हो रही है. यह संवाद इस महीने की 25 तारीख तक चलेगा. संवाद के उद्घाटन सत्र में विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर, भूटान के वित्‍त मंत्री लियोनपो नामगाय शेरिंग तथा मालदीव के वित्‍त मंत्री इब्राहिम अमीर बातचीत करेंगे. यह संवाद विदेश मंत्रालय का प्रमुख वार्षिक आयोजन है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top