EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
14-16 फरवरी 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

13 फरवरी: विश्व रेडियो दिवस

प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य जनता और मीडिया में रेडियो के महत्‍व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

  • यह दिन रेडियो की अनोखी क्षमता को याद करने के लिए भी मनाया जाता है, यह आम लोगों के जीवन से सीधा जुड़ा है और दुनिया के सभी भागों के लोगों को जोड़ता है.
  • विश्व रेडियो दिवस 2023 का मुख्य विषय (थीम) ‘रेडियो और शांति’ (Radio and Peace) है.
  • यूनेस्को ने साल 2011 में विश्व-स्तर पर रेडियो दिवस मनाने का फैसला लिया था. 13 फरवरी का दिन विश्व रेडियो दिवस के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि 13 फ़रवरी 1946 से ही रेडियो संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) द्वारा अपने रेडियो प्रसारण की शुरुआत की गई थी.

13 फरवरी: राष्ट्रीय महिला दिवस, सरोजिनी नायडू का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ (National Women’s Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस भारत के स्वतंत्रता सेनानी और कवि सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर मनाया जाता है. सरोजिनी नायडू का जन्म इसी दिन 1879 में हुआ था. इस वर्ष यानी 2023 में उनकी 144वीं जयंती मनाई गयी. पढ़ें पूरा आलेख…»


5 फरवरी 2023: संत गुरु रविदास की जयंती

5 फरवरी 2023 को दुनियाभर में संत गुरु रविदास की जयंती मनाई गयी थी. गुरु रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है. उनका जन्म माघ माह की पूर्णिमा तिथि को वर्ष 1398 में उत्तर प्रदेश के काशी में हुआ था.

संत गुरु रविदास: एक दृष्टि

  • संत रविदास बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया का आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे. इस बारे में उनकी एक कहावत – “जो मन चंगा तो कठौती में गंगा” काफी प्रचलित है.
  • भगवान कृष्ण की परमभक्त मीराबाई के गुरु संत रविदास थे. मीराबाई संत रविदास से ही प्रेरणा ली थी और भक्तिमार्ग अपनाया था.
  • संत रविदास जात-पात के विरोधी थे. इस सन्दर्भ में उनकी दोहा “जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात.” प्रचलित है.
  • सिख धर्म पर भी संत रविदास का विशेष प्रभाव है. उनकी चालीस कविताओं को सिख धर्म के आदि ग्रंथ में शामिल किया गया है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

बेंगलुरु में 14वां एयरो इंडिया शो आयोजित किया जा रहा है

14वां एयरो इंडिया शो 2023 का आयोजन 13 से 17 फ़रवरी तक बेंगलुरु में किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शो का उद्घाटन किया. इस आयोजन का विषय ‘द रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज’ है. इस प्रदर्शनी में स्वदेशी रक्षा उपकरण, प्रौद्योगिकी और लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन होगा.

दिल्ली- मुंबई एक्‍सप्रेस-वे का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने कल राजस्‍थान के दौसा में दिल्ली- मुंबई एक्‍सप्रेस वे का दिल्ली- दौसा-लालसोट खंड राष्‍ट्र को समर्पित किया. यह एक्‍सप्रेस-वे दुनिया के कई अत्याधुनिक एक्‍सप्रेसवे में से एक है. श्री मोदी ने कहा कि अवसंरचना क्षेत्र में निवेश से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और रोजगार सृजित होते हैं.

मध्‍यप्रदेश में जी-20 कृषि कार्य समूह की पहली बैठक

मध्‍यप्रदेश में जी-20 कृषि कार्य समूह की पहली बैठक 13 से 15 फरवरी तक इंदौर में आयोजित की जा रही है. बैठक में जी-20 सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग सौ प्रतिनिधियों के शामिल होने की आशा है.

निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स साइप्रस के नए राष्ट्रपति चुने गए

निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स, साइप्रस के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निकोस को साइप्रस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है. श्री मोदी ने आशा व्‍यक्‍त की कि भारत-साइप्रस संबंधों को बढ़ाने के लिए वे और श्री क्रिस्टोडुलाइड्स मिलकर काम करेंगे.

न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान गैब्रियल के बाद आपातकाल की घोषणा

न्यूजीलैंड में उत्तरी द्वीप पर आए चक्रवाती तूफान गैब्रियल के बाद सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है. अप्रत्‍याशित मौसम का उत्तरी द्वीप के ज्यादातर हिस्सों में व्यापक प्रभाव पड़ा है. बाढ़ के कारण सड़कों और बुनियादी ढांचे के नुकसान पहुंचा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top