EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29-31 जनवरी 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जर्मनी हॉकी विश्व कप 2023 का विजेता बना, भारत नौवें स्थान पर

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का खिताब जर्मनी ने जीत लिया है. 29 जनवरी को खेले गए फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में 3(5)-3(4) से पराजित कर इस प्रतियोगिता का विजेता बना.

इस प्रतियोगिता में नीदरलैंड, तीसरे स्थान पर रहा. तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में नीदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 1-3 से पराजित किया.

भारत नौवें स्थान पर

ओडिशा में हॉकी विश्व कप में भारत, अर्जेंटीना के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहा. कलासिफिकेशन मुकाबलों में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया था.

FIH हॉकी विश्व कप 2023 भारत की मेजबानी में खेला गया

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023, भारत की मेजबानी में ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी तक खेला गया था. इस प्रतियोगिता में दुनिया भर की शीर्ष 16 टीमों ने अपनी चुनौती पेश की थी.

चंडीगढ में G-20 इंटरनैशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्‍चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक

भारत की अध्यक्षता में जी-ट्वंटी इंटरनैशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्‍चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक 30-31 जनवरी को चंडीगढ में आयोजित की गई थी. इसका उद्देश्य कमजोर देश की चुनौतियों का समाधान तलाशना था.

इस बैठक में जी-20 सदस्यता वाले देश, आमंत्रित देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सौ प्रतिनिधि ने भाग लिया. बैठक का उद्घाटन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने किया था.

बैठक के दौरान विचार-विमर्श का संचालन फ्रांस और कोरिया के साथ वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जो अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय वास्तुकला कार्य समूह के सह-अध्यक्ष हैं.

इसके अलावा, जी-20 साइड इवेंट का शीर्षक ‘सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसीज़ अवसर और चुनौतियाँ’ आयोजित किया गया.


राष्ट्रपति भवन के उद्यान उत्सव 2023 की शुरुआत

राष्ट्रपति भवन के उद्यान उत्सव 2023 की शुरुआत 29 जनवरी को हुई थी. इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था. इस बार यह उद्यान लगभग दो महीने के लिए खुला रहेगा.

इस उद्यान में ट्यूलिप के फूलों की समय-समय पर खिलने वाली 12 अनूठी प्रजातियों के साथ कई अन्य आकर्षण भी यहां देखे जा सकेंगे.

स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत उत्सव के अंतर्गत राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के इस उद्यान को अमृत उद्यान का नाम दिया है.


जनवरी माह का अंतिम रविवार: विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष जनवरी के अंतिम रविवार को विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस (World Leprosy Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य, कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सहायता तथा इस रोग से पीड़ित लोगों की देखभाल करने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने के बारे में जागरूकता पैदा करना हैं.

वर्ष 2023 के World Leprosy Day का विषय (थीम) ‘अभी कार्य करें, कुष्ठ रोग समाप्त करें’ (Act Now, End Leprosy) है.


30 जनवरी 2023: शहीद दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि

प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी और 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है. 1948 में आज ही के दिन उनकी हत्या कर दी गई थी. इस वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि थी. देश के स्वतंत्रता, कल्याण और प्रगति के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों की याद में यह दिन शहीद दिवस (शहादत दिवस) मनाया जाता है.

भारत में 23 मार्च को भी शहीद दिवस मनाया जाता है क्योंकि उसी दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी. पढ़ें पूरा आलेख…»


बीटिंग द रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस के आयोजन का औपचारिक समापन

29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट (Beating the Retreat)  के साथ चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के आयोजन का औपचारिक समापन हो गया. इस खास मौके पर तीनों सेनाएं विशेष धुनें बजाकर राष्ट्रपति से अपनी बैरकों में वापस जाने के की अनुमति मांगती हैं.

इस अवसर पर देश का सबसे बडा ड्रोन शो आयोजित किया गया था जिसमें साढे तीन हजार स्‍वदेशी ड्रोन शामिल हुए थे.

बीटिंग द रीट्रीट परंपरा

बीटिंग द रीट्रीट एक परंपरा है. युद्धकाल में संध्या हो जाने पर बिगुल बजने के बाद सेनाएं अपने-अपने शिविरों में वापस चली जाती थीं. बीटिंग द रीट्रीट इसी परंपरा का हिस्सा है. भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का समापन बीटिंग द रीट्रीट कार्यक्रम के बाद होता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

दिल्‍ली में इंटरपोल का यंग ग्‍लोबल पुलिस लीडर्स कार्यक्रम

दिल्‍ली में इंटरपोल का यंग ग्‍लोबल पुलिस लीडर्स कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में इंटरपोल के सचिव जनरल जर्गन स्‍टॉक ने इंटरपोल के साथ लगातार सहयोग के लिए भारत को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर सीबीआई के निदेशक सुबोध कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम न सिर्फ युवा पुलिस अधिकारियों, बल्कि आम जनता के लिए भी एक प्रेरक मंच है.

दक्षिण अफ्रीका भारत को प्रति वर्ष 12 चीते भेजेगा

दक्षिण अफ्रीका अगले आठ से दस वर्षों के दौरान भारत को प्रति वर्ष 12 चीते भेजेगा. दोनों देशों के बीच इस बारे में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं. इसके तहत 12 चीतों का पहला समूह मार्च 2023 में भारत पहुंचेगा. पिछले वर्ष नामीबिया ने भारत को आठ चीते दिये थे.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77-वें सत्र के अध्यक्ष की भारत यात्रा

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 77-वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी 29-31 जनवरी तक भारत के दौरे पर नई दिल्‍ली में हैं. पिछले वर्ष सितम्बर में पदभार ग्रहण करने के बाद किसी देश की उनकी यह पहली यात्रा है. यात्रा के दौरान श्री कोरोसी विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ आपसी हित के प्रमुख बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 के दीर्घकालिक वित्तीय कार्यसमूह की बैठक

भारत की अध्यक्षता में जी-20 के दीर्घकालिक वित्तीय कार्यसमूह की बैठक गुवाहाटी में आयोजित की गई थी. बैठक का विषय- ‘एक पृथ्‍वी, एक परिवार, एक भविष्‍य’ और इसका ध्‍येय ‘वाक्य वसुधैव कुटुम्‍बकम’ था.

खेलो इंडिया युवा खेल 2022 का पांचवा संस्करण मध्य प्रदेश में शुरू

खेलो इंडिया युवा खेल 2022 का पांचवा संस्करण मध्‍य प्रदेश में 31 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है. केन्द्रीय खेल और युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के तांत्‍या टोपे नगर स्‍टेडियम में इस महाकुंभ का उद्धाटन किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top