EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-25 जनवरी 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

रूस और एस्टोनिया ने एक दूसरे के राजदूतों को निष्कासित किया

रूस और एस्टोनिया ने एक दूसरे के राजदूतों को निष्कासित कर दिया है. दोनों देशों ने कहा है कि अब उनके राजनयिक मिशनों का नेतृत्व प्रभारी दूत करेंगे.

मुख्य बिन्दु

  • रूसी विदेश मंत्रालय ने एस्टोनिया के राजदूत मार्गस लेद्रे को 7 फरवरी तक देश छोड़ने का आदेश दिया है. मंत्रालय ने कहा कि एस्टोनिया के राजनयिक मिशन का प्रतिनिधित्व अब मॉस्को में उनके प्रभारी दूत को करना होगा.
  • रूस ने कहा है कि तालिन में रूसी दूतावास का आकार घटाने के एस्टोनिया के फैल्लो के जवाब में यह कदम उठाया गया है.
  • इसके जवाब में, एस्टोनिया ने रूसी राजदूत को 7 फरवरी तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. एस्टोनिया के विदेश मंत्री उर्मस रिंसालु ने कहा कि बराबरी के सिद्धातों के अनुसार रूसी राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है.

अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण सैनिकों के नाम पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के नाम पर किया है.

यह नामकरण 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती के दिन किया गया था. उनकी जयंती  पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है.

मुख्य बिन्दु

  • प्रधानमंत्री ने नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के प्रतिरूप का भी अनावरण किया. इसका निर्माण सुभाष चंद्र द्वीप पर किया गया है. 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के रॉस द्वीप का नामकरण नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के रूप में किया था.
  • उत्तर और मध्य अंडमान में निर्जन द्वीप संख्या ‘आईएनएएन 370’ को मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर ‘सोमनाथ द्वीप’ नाम दिया गया है. मेजर सोमनाथ शर्मा देश के पहले परमवीर चक्र विजेता हैं.
  • भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपनी वीरता के लिए सम्मानित सूबेदार और मानद कैप्टन करम सिंह के नाम पर ‘आईएनएएन 308’ द्वीप का नाम ‘करम सिंह’ द्वीप रखा गया है.
  • इसके अलावा मेजर रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत, कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा मागर, सूबेदार जोगिंदर सिंह सहनन, मेजर शैतान सिंह भाटी, कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, कर्नल होशियार सिंह दहिया, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, कैप्टन बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय और सूबेदार मेजर संजय कुमार के नाम पर भी द्वीपों के नाम रखे गए हैं.
  • यह नामकरण राष्ट्र की सम्‍प्रभुता और अखण्‍डता की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले नायकों को श्रद्धांजलि के तौर पर किया गया है.

दिल्‍ली में पुलिस महानिदेशकों का अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया गया

पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों का 57वां अखिल भारतीय सम्मेलन (57th DGP-IGP Conference) 2023 नई दिल्ली में 20-22 जनवरी को आयोजित किया गया था. यह वार्षिक सम्मेलन नई दिल्ली के पूसा संस्थान में आयोजित किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • तीन दिन का यह सम्‍मेलन हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन में राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस संगठन के लगभग सौ अधिकारी शामिल थे.
  • सम्‍मेलन में साइबर अपराध, पुलिस व्यवस्था में तकनीक के उपयोग, आतंक रोधी चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, क्षमता निर्माण और जेल सुधार पर मुख्य रूप से चर्चा हुई.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस सम्‍मेलन में हिस्सा लिया था. इसकी अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह ने की थी. अपने संबोधन में गृहमंत्री शाह ने कहा कि भारतीय एजेंसियां ​​अपना मजबूत वर्चस्व स्थापित करने में सफल रही हैं.
  • सम्‍मेलन में ओडिशा राज्य के गंजाम जनपद के आसिका थाने को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया. सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन की ट्रॉफी आसिका थाना प्रभारी प्रशांत कुमार साहू को दिया गया.

भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी वागीर को अपने बेड़े में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने 23 जनवरी को पनडुब्बी वागीर (INS Vagir) को अपने बेड़े में शामिल किया था. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने इसे बेड़े में शामिल किया. वागीर फारसी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ ‘शिकारी’ होता है.

मुख्य बिन्दु

  • यह कलवारी श्रेणी (यानी Scorpene Class) की पांचवीं पनडुब्बी है. इसे फ्रांस की मेसर्स नेवल ग्रुप (Messers Naval Group) की मदद से मुंबई के मझगांव डॉक में बनाया गया है.
  • ‘INS वागीर’ पिछले दो साल में भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली तीसरी पनडुब्बी है. यह अचूक हथियारों से लैस घातक प्लेटफॉर्म है.
  • वागीर स्वदेश में अब तक निर्मित सभी पनडुब्बियों में सबसे कम समय में तैयार हुई है. समुद्री सुरक्षा के मामले में यह भारत को बढ़त दिलाएगा.

राष्ट्रपति ने 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 जनवरी को नई दिल्ली में इस वर्ष के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया था.

मुख्य बिन्दु

  • यह पुरस्कार पांच से 18 साल तक के बच्चों को कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल क्षेत्र में उनकी उन असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के योग्य हैं.
  • प्रत्येक पुरस्कृत बच्चे को एक पदक, एक लाख रुपये नकद और प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये.
  • इन 11 बच्चों को मिला पुरस्कार:
  1. मास्टर आदित्य सुरेश- केरल – कला संस्कृति
  2. आदित्य प्रताप सिंह चौहान- छत्तीसगढ़- नवाचार
  3. अनुष्का जॉली- दिल्ली- सोशल सर्विस
  4. हनाया निसार – जम्मू – स्पोर्ट्स
  5. कोलागतला मीनाक्षी- आंध्र प्रदेश स्पोर्ट्स
  6. गौरवी रेड्डी -तेलंगाना- कला संस्कृति
  7. ऋषि शिव प्रसन्ना- नवाचार – कर्नाटक
  8. रोहन रामचंद्र – साहस- महाराष्ट्र
  9. संभव मिश्रा – ओडिशा- कला संस्कृति
  10. शौर्यजीत- गुजरात- स्पोर्ट्स
  11. श्रेया भट्टाचार्य- असम- कला संस्कृति

24 जनवरी: राष्ट्रीय बालिका दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) मनाया जाता है. यह दिन केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 2008 से प्रति वर्ष मनाया जा रहा है. इस बार 14वां राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा गया.

राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य समाज में लोगों के बीच बेटियों के अधिकार को लेकर जागरूकता पैदा करना और बेटियों को सामाजिक व आर्थिक विकास के नए अवसर मुहैया कराना है.


24 जनवरी: अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ (International Day of Education) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य शांति और विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करना है.

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 का मुख्य विषय (theme) ‘लोगों में निवेश करने के लिए, शिक्षा को प्राथमिकता दें’ (To invest in people, prioritise education) है.


24 जनवरी: उत्तर प्रदेश स्‍थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उत्‍तर प्रदेश अपना स्‍थापना दिवस (Uttar Pradesh Diwas) मनाता है. 1950 में इसी दिन उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था. इस वर्ष यानी 2023 में उत्तर प्रदेश दिवस की थीम ‘निवेश और रोजगार’ (Investment and Employment) है.

उत्तरप्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या (लगभग 20 करोड़) वाला राज्य है. यह 1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध के रूप में स्थापित किया गया था. ब्रिटिश शासनकाल में इसे यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था जो कि 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया. 9 नवंबर 2000 को, उत्तरप्रदेश से अलग कर एक नया राज्य उत्तराखंड बनाया गया था.


23 जनवरी 2023: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती, पराक्रम दिवस

23 जनवरी 2023 को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती थी. सन् 1897 में आज ही के दिन ओडिसा के कटक में नेताजी का जन्म हुआ था. उनकी जयंती हर वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनायी जाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी 2023 को पराक्रम दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अंडमान निकोबार के 21 अज्ञात द्वीपों का नामकरण परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप पर बनने वाले नेताजी के राष्ट्रीय स्मारक के प्रतिरूप का भी उद्धघाटन किया. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मिस्र के राष्ट्रपति अब्‍देल फतेह अल-सिसि की भारत यात्रा

मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍देल फतेह अल-सिसि 24 से 26 जनवरी तक भारत की यात्रा पर हैं. वे भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं. राष्ट्रपति सिसि द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हितों के वैश्विक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता और द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

भोपाल में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन

मध्य प्रदेश के भोपाल में 21 से 24 जनवरी तक भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया था. इसका आयोजन भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलोजी में किया गया था. इस महोत्सव की थीम ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृतकाल की ओर अग्रसर’ था.

प्रौद्योगिकी के उपयोग और चुनाव शुचिता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रौद्योगिकी के उपयोग और चुनाव शुचिता पर 23-24 जनवरी को नई दिल्ली में दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था. इसका आयोजन भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया था. निर्वाचन आयोग ने इस विषय पर पहला सम्मेलन दिसम्बर 2021 में किया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top