EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
20-22 जनवरी 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक दावोस में आयोजित की गई

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक (WEF Annual Meeting)  2023 स्विटजरलैंड के दावोस में 16 से 20 जनवरी तक आयोजित की गई थी. इस वर्ष मंच की बैठक का विषय था ‘बटे विश्व में सहयोग’.

मुख्य बिन्दु

  • इस बैठक में विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, निवेशकर्ता, राजनीतिक और व्‍यवसायिक नेता विश्व की जटिल समस्याओं के समाधान के लिए विचार-विमर्श किए.
  • बैठक में रूस यूक्रेन संकट, वैश्विक मुद्रा स्‍फीति, जलवायु परिवर्तन और इन सभी समस्याओं के नवाचार समाधान के लिए मुख्य रूप से विचार-विमर्श किया गया.
  • विश्व आर्थिक मंच में फाइनेंशियल टाइम्स के मुख्य अर्थशास्त्री मार्टिन वुल्फ ने भारत की विकास संभावना पर कहा है कि भारत अगले दस-बीस वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश होगा.
  • श्री वुल्फ ने कहा कि व्यापार और अन्य क्षेत्रों में भारत के विकास के बारे में अनुमान ना लगा सकने वाले लोग तब इसे याद करेंगे.

विदेश मंत्री ने मालदीव और श्रीलंका की यात्रा संपन्न की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर 18 से 20 जनवरी तक मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर थे. दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए यह यात्रा काफी अहम थी.

मालदीव और श्रीलंका दोनों हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसी हैं और प्रधानमंत्री के ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखते हैं.

मालदीव

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस यात्रा की शुरुआत मालदीव से की थी. यहां पहुंचने पर उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का जायजा लिया.
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीवी विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता में द्विपक्षीय विकास सहयोग से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
  • दोनों नेताओं की इस बैठक में भारत समर्थित मौजूदा परियोजनाओं की समीक्षा की गयी. दोनों देशों ने सहमति पत्रों पर भी हत्‍साक्षर किए. इनमें उच्‍च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए दस करोड़ रुफिया के अतिरिक्त अनुदान का सहमति-पत्र भी शामिल है.
  • डॉ. जयशंकर ने ग्रेटरमाले कनेक्टिविटी परियोजना सहित भारत समर्थित सहित कई और परियोजनाओं की समीक्षा की.
  • डॉ. जयशंकर ने राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह के साथ हनीमधु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भी भाग लिए. यह विकास परियोजना राजधानी क्षेत्र के बाहर सबसे बड़े निवेशों में से एक है.

श्रीलंका

  • यात्रा के दूसरे चरण में वे श्रीलंका दौरे पर गए थे. उनकी यह यात्रा ऐसे समय थी जब श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्राप्त करने के प्रयास कर रहा है.
  • श्रीलंका में श्री जयशंकर ने वहां के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधान मंत्री दिनेश गुणवर्धने से मुलाकात की.
  • उन्होंने विदेश मंत्री एम.यू.एम. अली साबरी के साथ भी भारत-श्रीलंका साझेदारी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता में दोनों देशों के बीच साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई.
  • इस वार्ता में मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे, संपर्क, ऊर्जा, उद्योग और स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ.

भारतीय मूल के दो लोगों को अमेरिका में अहम जिम्मेदारी दी गई

भारतीय मूल के दो अमेरिकियों अरुणा मिलर और विवेक मुलक को अमेरिका में अहम जिम्मेदारी दी गई है. अरुणा मिलर और विवेक मुलक ने क्रमशः अमेरिकी राज्यों मैरीलैंड और मिसौरी के उपराज्यपाल और कोषाध्यक्ष (वित्त मंत्री) के रूप में शपथ ली है.

मुख्य बिन्दु

  • भारत में पैदा हुईं अरुणा मिलर ने अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली इंडियन अमेरिकन लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी हैं. अरुणा मिलर ने भगवत गीता पर हाथ रखकर शपथ ली और पद संभाला.
  • 58 साल की अरुणा का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ था. अरुणा मैरीलैंड राज्य की 10वीं लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं.
  • अमेरिका में भारतीय मूल के 45 वर्षीय विवेक मुलक यूएस के मिसौरी राज्य में पहले गैर अमेरिकी कोषाध्यक्ष (वित्त मंत्री) बन गए हैं. विवेक मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं.

21 जनवरी: मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्‍थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जनवरी को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्‍थापना दिवस मनाते हैं. वर्ष 1972 में इसी दिन तीनों राज्‍यों को उत्‍तर-पूर्व क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के अन्‍तर्गत पूर्ण राज्‍य का दर्जा मिला था.
भारत की आजादी (15 अगस्त, 1947) से पहले, भारत की सीमाओं से लगे हुए लगभग सभी राज्यों को शांतिपूर्ण वार्ताओं के जरिये, भारतीय संघ में मिलाने का प्रयास किया गया. अधिकांश राज्यों के शासकों ने भारत में विलय के दस्तावेज (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर किये. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा

निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है. त्रिपुरा में 16 फरवरी को और नागालैंड तथा मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा. मतगणना 2 मार्च को होगी. मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने इन चुनावों की घोषणा 18 जनवरी को की थी.

भारतीय नौसेना कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर अपने बेड़े में शामिल करेगी

भारतीय नौसेना 23 जनवरी को कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर अपने बेड़े में शामिल करेगी. भारत में इन पनडुब्बियों का निर्माण मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने फ्रांस की कंपनी नेवल ग्रुप के सहयोग से किया है.

भारत में वर्ष 2021-22 में रिकार्ड 5000 लाख मीट्रिक टन गन्ने का उत्पादन

भारत में वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 5000 लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्ने का उत्पादन हुआ. इसमें से 36 लाख मीट्रिक टन चीनी से इथेनॉल बनाया गया. वर्ष 2021-22 में अक्‍टूबर से सितंबर के बीच विश्व में सर्वाधिक चीनी उत्पादन और उपभोग भारत में हुआ. भारत, ब्राजील के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चीनी निर्यातक भी है.

भोपाल में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन

मध्य प्रदेश के भोपाल में 21 से 24 जनवरी तक भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव की थीम ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृतकाल की ओर अग्रसर’ है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top