EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17-19 जनवरी 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जी-20 के आधारभूत संरचना समूह की पहली बैठक

जी-20 के आधारभूत संरचना समूह (इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप) की पहली बैठक पुणे में 16-17 जनवरी को आयोजित की गई थी. इस बैठक का विषय था – ‘कल के शहरों का समावेशी, मजबूत और सतत विकास के लिए वित्त पोषण’.

मुख्य बिन्दु

  • इस बैठक में आधारभूत संरचना समूह के सदस्य देशों, विशेष आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने हिस्सा लिया था.
  • जी-20 के आधारभूत संरचना समूह ने, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया, जिसमें एसेट क्लास के रूप में इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करना; गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना निवेश को बढ़ावा देना; और बुनियादी ढांचे में निवेश हेतु वित्तीय संसाधनों को जुटाने के लिए अभिनव उपकरणों की पहचान करना शामिल था.
  • इस पहल का उद्देश्य जी20 बैठक के संबंध में होने वाली संपूर्ण चर्चाओं में सभी क्षेत्रों के लोगों को शामिल करना था. इस बैठक में चर्चा की जाने वाली प्रमुख प्राथमिकता ‘भविष्यकालीन शहरों का वित्तपोषण’ था.

जी-20 देशों की थिंक-20 बैठक भोपाल में

जी-20 देशों की दो दिन की थिंक-20 बैठक 16-17 जनवरी को भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित की गई थी. बैठक का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था. बैठक में वैश्विक शासन व्यवस्था और जीवन मूल्यों पर चर्चा हुई.

मुख्य बिन्दु

  • बैठक में देश-विदेश से आए 300 से अधिक मंत्री, बुद्धिजीवी और विषय-विशेषज्ञ पूर्ण और समानांतर सत्रों, गोलमेज सम्मेलन और सामूहिक स्तर पर विचार-मंथन किए.
  • इनमें 94 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि, विभिन्न प्रदेशों के 115 और लगभग 100 स्थानीय प्रतिनिधि शामिल थे. इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों जैसे एशियन डेवलपमेंट बैंक, एडीबी इंस्टीट्यूट, अफ्रीकन यूनियन, बिल एण्ड मिलिंडा गेट्स फाउण्डेशन, यूएन, यूएनडीपी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी इस आयोजन में शामिल थे.
  • जी-20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला हैं.

वियतनाम के राष्ट्रपति न्यूयेन षुआन फुक ने त्यागपत्र की घोषणा की

वियतनाम में चल रहे भ्रष्टाचाररोधी अभियान के बीच राष्ट्रपति न्यूयेन षुआन फुक ने त्यागपत्र की घोषणा की है. भ्रष्टाचाररोधी अभियान के कारण वियतनाम में कई मंत्रियों को निकाल दिया गया है. इससे पहले, राष्ट्रपति फुक के अधीन कार्य करने वाले दो उप-प्रधानमंत्रियों ने पद छोड़ दिया था.

श्री फुक ने 2021 में राष्ट्रपति का पद संभाला था. उनहत्तर वर्षीय फुक ने 2016 से अप्रैल 2021 तक वियतनाम के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विश्‍व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक

विश्‍व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 16-20 जनवरी तक स्विटजरलैंड के दावोस में आयोजित की जा रही है. इस वर्ष मंच की बैठक का विषय है ‘बटे विश्‍व में सहयोग’. इनमें रूस यूक्रेन संकट, वैश्‍विक मुद्रा स्‍फीति, जलवायु परिवर्तन और इन सभी समस्‍याओं के नवाचार समाधान के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा.

वर्ष 2025 तक समूचा देश डॉप्लर वैदर राडार नेटवर्क के दायरे में

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि समूचा देश वर्ष 2025 तक डॉप्लर वैदर राडार नेटवर्क के दायरे में आ जाएगा, जिसके माध्यम से मौसम की कठिन परिस्थितियों की सटीक भविष्यवाणी की जा सकेगी. पिछले दस वर्षों में राडार नेटवर्क को बढ़ाने में सक्रिय कदम उठाए हैं और आज इनकी संख्या 15 से बढ़कर 35 हो गई है.

UNSC ने अब्‍दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने पाकिस्‍तानी आतंकवादी अब्‍दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है. मक्‍की लश्‍कर-ए-तैयबा प्रमुख और 26-11 आतंकी हमले के मुख्‍य साजिशकर्ता हाफिज़ सईद का बहनोई है. पिछले वर्ष प्रतिबंध समिति के तहत मक्‍की को आतंकी के सूची में शामिल किए जाने के प्रस्‍ताव का चीन के विरोध करने की बात का भारत द्वारा निंदा करने के बाद यह फैसला आया है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला केन्या और तंजानिया की यात्रा पर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कल केन्या के उप राष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ से मुलाकात की. श्री बिड़ला केन्या और तंजानिया की यात्रा पर गए भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. श्री बिड़ला ने कहा कि भारत और केन्या के ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंध हैं और दोनों देशों ने उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. उन्होंने कहा कि भारत और केन्या का आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साझा दृष्टिकोण है.

विदेश मंत्री मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर 18-20 जनवरी तक मालदीव और श्रीलंका की तीन दिन की यात्रा पर हैं. मालदीव यात्रा के दौरान द्विपक्षीय विकास सहयोग से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे और भारत समर्थित कई प्रमुख परियोजनाएं शुरू होंगी जो मालदीव की सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देंगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top