EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
14-16 जनवरी 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ को वाराणसी से शुरू किया गया

भारत में रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ (River Cruise MV Ganga Vilas) से पर्यटन यात्रा शुरू किया गया है. इसकी शुरुआत वाराणसी से हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस माध्यम से इसकी शुरुआत की थी. इस पहली यात्रा में स्विट्जरलैड के 32 यात्री हैं जो वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक की यात्रा कर रहे हैं.

गंगा विलास: मुख्य बिन्दु

  • गंगा विलास दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज है. इसमें सभी लग्जरी सुविधाओं के साथ तीन डेक और 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट हैं.
  • वाराणसी से डिब्रूगढ़ (असम) तक की इस यात्रा के दौरान यह क्रूज 51 दिनों में लगभग 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा. यह रिवर क्रूज बांग्लादेश के रास्ते असम में डिब्रूगढ़ पहुंचेगा.
  • विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों और बिहार में पटना और झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों की क्रूज की 51 दिनों की योजना बनाई गई है.

राजस्‍थान के कुंभा महल गार्डन में पुरातत्व विभाग को नटराज की प्रतिमा सौंपी गई

संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्‍थान के चित्‍तौडगढ़ किले में कुंभा महल गार्डन में पुरातत्‍व विभाग को नटराज की प्रतिमा सौंपा था.

यह प्रतिमा नवीं से दसवीं शताब्दी के बीच की है जिसे चित्‍तौडगढ़ जिले के बदोली स्थित शिव मंदिर से 1998 में चुरा लिया गया था. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद वर्ष 2020 में इस प्रतिमा को लंदन के एक निजी संग्रहालय से भारत लाने में कामयाबी मिली.

प्रतिमा को कुंभा महल में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण में रखा जाएगा.


भारत समुद्र में खनिजों का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू करेगा

भारत ‘समुद्रयान मिशन’ के अंतर्गत खनिजों जैसे संसाधनों का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू कर रहा है. पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने हाल ही में इसकी पुष्टि की थी. इस मिशन के अगले तीन वर्षों में साकार होने की उम्मीद है.

समुद्रयान मिशन: मुख्य बिन्दु

  • समुद्रयान मिशन के अंतर्गत इस अभियान में तीन लोग समुद्र में 6000 मीटर की गहराई में जाकर अनुसंधान करेंगे.
  • पनडुब्बी ‘मत्स्य 6000’ तीन लोगों को समुद्र में ले जाएगा. इस समुद्रयान पनडुब्बी को राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई ने विकसित किया है.
  • सामान्य प्रचलन स्थिति में 12 घंटे तक चलने की क्षमता है तथा किसी आपात स्थिति में मानव सुरक्षा के लिए 96 घंटे तक चलने की क्षमता है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 और 2022 में स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ‘डीप ओशन मिशन’ का जिक्र किया था. केंद्र सरकार ने पांच साल के लिए इस मिशन के वास्ते चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के बजट को मंजूरी दी थी.
  • अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार के ‘नए भारत’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है जो विकास के दस प्रमुख आयामों में से एक के रूप में नीली अर्थव्यवस्था को उजागर करता है.

इंदौर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया

मध्यप्रदेश के इंदौर में 11-12 जनवरी को वैश्विक निवेशक सम्मेलन (Global Investors Summit) का आयोजन किया गया था. सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया था. सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गयाना के राष्ट्रपति मोहम्‍मद इरफान अली उद्घाटन सत्र में शामिल थे. इस सम्मेलन का विषय ‘मध्यप्रदेश भविष्य के लिए तैयार राज्य’ था.

वैश्विक निवेशक सम्मेलन: मुख्य बिन्दु

  • इस सम्मेलन का उद्देश्य राज्य की नीतियों को बढ़ावा देना, उद्योग अनुकूल नीतियां बनाने के लिए औद्योगिक संगठनों के साथ परामर्श कर निवेशक फ्रेंडली वातावरण बनाना, सहयोग के अवसर निर्यात क्षमता को बढ़ावा देना था.
  • इस सम्मेलन में 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि मंडल ने हिस्सा लिया. वहीं अंतर्राष्ट्रीय मंडप में 9 भागीदार देश और 14 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन अपने देशों के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करेंगे. देश के 500 से अधिक प्रमुख उद्योगपति भी इस सम्मेलन भी शामिल थे.
  • वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रमुख रूप से भारत की 5 ट्रिलियन इकॉनामी में मध्यप्रदेश का योगदान, स्टार्ट-अप के लिये अनुकूल वातावरण, एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में संभावनाएँ, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्यप्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर मध्यप्रदेश में बेहतर निवेश की संभावना विषयों पर निवेशकों से विस्तार से बातचीत की गई.

जयपुर में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आयोजित किया गया

83वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (All India Presiding Officers Conference) 11-12 जनवरी को जयपुर में आयोजित किया गया था. इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने किया था. सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की थी.

मुख्य बिन्दु

  • इस सम्मेलन में आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों में संसद और विधानसभाओं को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने पर चर्चा हुई.
  • सम्मेलन में देश के सभी विधानमंडलों को एक डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ.
  • इस सम्मेलन से देशभर के विधायी निकायों में किए जा रहे नवाचारों तथा सूचनाओं का त्वरित व सुलभ आदान-प्रदान हो सकेगा. इससे विधान मंडलों और जनप्रतिनिधियों की दक्षता और संवाद की गुणवत्ता में भी बढ़ोत्तरी होगी.

दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ का 11वां जैविक ऊर्जा शिखर सम्मेलन

भारतीय उद्योग परिसंघ का 11वां जैविक ऊर्जा शिखर सम्मेलन (CII Bio-Energy Summit) 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित किया गया था. शिखर बैठक में चर्चा का विषय था – भविष्य के लिए ऊर्जा का सतत समाधान.

सम्मेलन में ऊर्जा की सुचारु आपूर्ति बनाये रखने के लिए जैविक ईंधन की प्रासंगिकता पर भी विचार हुआ. जलवायु परिवर्तन और सतत विकास सहित अन्य वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर भी बैठक में चर्चा हुई.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया था.


अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया

गुजरात के अहमदाबाद में 8 से 14 जनवरी तक अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव (International Kite Festival) का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया था.

  • इसका आयोजन गुजरात पर्यटन विभाग ने जी-20 की विषय-वस्‍तु ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्‍य’ के अनुरूप किया था.
  • इस महोत्सव में जी-20 सदस्य देशों सहित देश और दुनिया भर के बड़े पतंग बनाने वालों और उत्साही लोगों ने भाग लिया.
  • उत्तरायण के आधिकारिक उत्सव के हिस्से के रूप में 1989 से प्रतिवर्ष अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव आयोजित किया जाता रहा है.

15 जनवरी 2023: 75वां सेना दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस (Army Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य थल सेना के अदम्य साहस, उनकी वीरता, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करना है. भारतीय सेना का आदर्श वाक्य ‘service before self’ है.

इस अवसर पर थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप मेमोरियल पर पुष्‍पांजलि अर्पित की और सेना की आठ मार्चिंग टुकडि़यों का निरीक्षण किया.

यह दिवस फ़ील्ड मार्शल केएम करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. 1949 में इसी दिन देश के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ एफआरआर बुशर से सैन्य कमान अपने हाथों में ली थी. करियप्पा पहले ऐसे ऑफिसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल की रैंक दी गई थी.


फसल कटाई का त्‍योहार: मकर संक्रांति के अलग-अलग नाम

फसल कटाई का त्‍योहार मकर संक्रांति 14 जनवरी को देश के विभिन्‍न भागों में मनाया जाता है. यह पर्व ठंड की समाप्ति और जाड़े की फसलों की कटाई के बाद मनाया जाता है. मकर संक्रांति सूर्य के उत्‍तरायण होने के अवसर पर मनाया जाता है. यह त्‍योहार देश के विभिन्‍न क्षेत्रों में कई नामों से जाना जाता है.

मकर संक्रांति के अलग-अलग नाम

  1. तमिलनाडु — पोंगल
  2. गुजरात — उत्‍तरायण
  3. असम — भोगाली बीहू
  4. पश्चिम बंगाल — पौष संक्रांति

14 जनवरी: भूतपूर्व सैनिक दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को ‘भूतपूर्व सैनिक दिवस’ (Ex-servicemen’s Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान पैदा करना है.

देश के पहले सेना प्रमुख फील्‍ड मार्शल एवं आर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर केएम करियप्‍पा की उल्‍लेखनीय सेवाओं के स्‍मरण में यह दिवस मनाया जाता है. वे इसी दिन 1953 में भारतीय सेना में अपनी शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत हुए थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन किया. शहर के विभिन्न घाटों से नाव के जरिए पर्यटक इस टेंट सिटी पर पहुंच सकेंगे जो हर साल बारिश के मौसम के तीन महीनों को छोड़कर अक्तूबर से जून के बीच पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेगी.

प्रधानमंत्री ने चार फ्लोटिंग सामुदायिक घाटों का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और गाज़ीपुर जिले के सैदपुर, चोचकपुर, ज़मनिया और बलिया जिले के कंसपुर में चार फ्लोटिंग सामुदायिक घाटों का उद्घाटन किया. वे बिहार में पटना जिले के दीघा, नकटा दियारा, बाढ़, पानापुर और समस्तीपुर जिले के हसनपुर में पांच सामुदायिक घाटों की आधारशिला भी रखे.

एक हजार से अधिक भारतीय शांति रक्षकों को संयुक्‍त राष्‍ट्र मेडल

दक्षिण सूडान संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन (UNMISS) में सेवा देने वाले एक हजार से अधिक भारतीय शांति रक्षकों को उनकी असाधारण सेवा के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र मेडल से सम्मानित किया गया है. भारतीय सैन्‍य दल महत्‍वपूर्ण अवसंरचना की मरम्‍मत और इसके निर्माण में अपने प्रयासों के लिए जाना जाता है. इसके अलावा भारतीय सेना नागरिकों की रक्षा भी करती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता शरद यादव का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता शरद यादव का  निधन हो गया. वे पिछत्तर वर्ष के थे. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

ढाका अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 21वां संस्करण ढाका में शुरू

बांग्लादेश के सबसे बड़े फिल्म समारोह ढाका अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 21वां संस्करण ढाका में आयोजित किया जा रहा है. इसमें 22 जनवरी तक विभिन्न वर्गों में भारत की 36 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top