EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-13 जनवरी 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्व बैंक रिपोर्ट: भारतीय अर्थव्यवस्था 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व बैंक ने हाल ही में अपनी वार्षिक वैश्विक अर्थव्यवस्था रिपोर्ट (World Bank Global Economy Report) 2023 जारी की थी. इस रिपोर्ट में विश्व के अर्थव्यवस्थाओं के विकास दर के अनुमान को जारी किया है.

विश्व बैंक अर्थव्यवस्था रिपोर्ट 2023: मुख्य बिन्दु

  • विश्व बैंक ने 2023 के लिए वैश्विक विकास दर के अनुमान को 3 प्रतिशत से घटाकर 1.7 प्रतिशत कर दिया है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका इस वर्ष मंदी से बच सकता है. हालांकि उसकी विकास दर सिर्फ 0.5 फीसदी रहने का अनुमान है.
  • कोरोना महामारी और यक्रेन संघर्ष के कारण अमेरिका में सप्लाई चेन में व्यवधान पैदा हो सकता है. चीन की कमजोर अर्थव्यवस्था का यूरोप को खामियाजा उठाना पड़ सकता है.
  • अमेरिका और यूरोप में बढ़ती व्याज दरों के चलते गरीब देशों से निवेश को आकर्षित करेगा, जिससे इन देशों में निवेश का संकट का पैदा हो सकता है.
  • विश्व की सात सबसे बडी उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं और विकासशील देशों में भारत के सबसे तेजी से बढने वाली अर्थव्‍यवस्‍था बनने की उम्‍मीद है.
  • वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था की निराशाजनक छवि के बीच भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था अगले वित्त वर्ष में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है.

वैश्विक अर्थव्यवस्था मौजूदा वर्ष में मंदी के करीब

दुनिया की दिग्गज अर्थव्यवस्थाओं (अमेरिका, चीन और यूरोप) के विकास दर में गिरावट के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था मौजूदा वर्ष में मंदी के करीब रहेगी. विश्व बैंक की ओर से की गई भविष्यवाणी अगर सच साबित होती है तो यह तीन देश में तीसरा मौका होगा, जब आर्थिक विकास सबसे कमजोर होगा. इससे पहले 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट, 2020 के कोरोना महामारी के चलते वैश्विक विकास दर में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.

80वां: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स: ‘नाटु नाटु’ को सर्वश्रेष्‍ठ मौलिक गीत का पुरस्कार

80वें गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार (80th Golden Globe Awards) 2023 की घोषणा हाल ही में की गई थी. पुरस्कार समारोह अमेरिका के कैलिफोर्निया (लॉस एंजिलिस) में आयोजित किया गया था.

तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ को सर्वश्रेष्‍ठ मौलिक गीत का पुरस्‍कार

  • इस समारोह में भारतीय तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ को सर्वश्रेष्‍ठ मौलिक गीत (बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग) के लिए प्रतिष्ठित गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया.
  • फिल्‍म निर्देशक एसएस राजामौली की इस फिल्‍म के गीत का संगीत निर्देशन एमएम कीरावानी ने किया है. गाने के गायक हैं-काला भैरवा और राहुल सिपलीगुंज.
  • गोल्डन ग्लोब जीत चुका ये गाना प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड के लिए ‘ओरिजिनल सॉन्ग’ कैटेगरी में भी मुकाबले में है.

80वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2023 के मुख्य विजेताओं की सूची

  1. बेस्ट फिल्म  (ड्रामा)  — द फैबेलमैन्स
  2. बेस्ट फिल्म  (म्यूजिकल/कॉमेडी) — द बैनशीस ऑफ इनिशेरिन
  3. बेस्ट एक्टर (ड्रामा)   —  ऑस्टिन बटलर (Elvis फिल्म के लिए)
  4. बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा)   —  केट ब्लेन्चेट (Tar फिल्म के लिए)
  5. बेस्ट डायरेक्टर  —    स्टीवन स्पीलबर्ग (The Fabelmans फिल्म के लिए)
  6. सर्वश्रेष्‍ठ मौलिक गीत  —   भारतीय तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ को

गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार: एक दृष्टि

गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार प्रत्येक वर्ष हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) द्वारा मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को दिया जाता है. पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी 1944 में लॉस एंजिल्स (USA) में दिया गया था. एआर रहमान (2009/स्लमडॉग मिलियनेयर), गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (Best Score category) प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे.


भारत की मेजबानी में ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’

भारत की मेजबानी में 12-13 जनवरी को ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ का आयोजन किया गया था. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया था. सम्मेलन में 120 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया था.

मुख्य बिन्दु

  • शिखर सम्मेलन का विषय – यूनिटी ऑफ वायस, यूनिटी ऑफ परपज यानि एक स्वर में साझा उद्देश्य की अभिव्यक्ति था.
  • सम्मेलन का उद्देश्य विकासशील देशों को एक साथ आने और अपने मुद्दों के दृष्टिकोण और प्राथमिकताओं को एक मंच पर साझा करने का अवसर देना था.
  • यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास तथा भारत के वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत से प्रेरित था.

12 जनवरी 2023: स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस

12 जनवरी 2023 को भारत के महान आध्‍यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती थी. इस दिन को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ (National Youth Day) के रुप में मनाता जाता है. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसम्बर, 1999 में की गयी थी.

स्‍वामी विवेकानंद ने विश्व को वेदांत और योग के भारतीय दर्शन से अवगत कराया था. उठो, जागो, और ध्येय की प्राप्ति तक रूको मत… स्वामी विवेकानंद का ये संदेश सदा सर्वदा देश और दुनिया के युवाओं को प्रेरित करता रहेगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कर्नाटक के धारवाड-हुबली में राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 10 जनवरी को कर्नाटक के धारवाड-हुबली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया. यह महोत्‍सव स्‍वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. यह 16 जनवरी तक चलेगा.

पृथ्वी-II का सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कल ओडिशा में चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफल परीक्षण किया. यह मिसाइल एक महत्वपूर्ण प्रणाली है और यह देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का एक अभिन्न अंग है.

4276 करोड़ रुपये के तीन रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में 4276 करोड़ रुपये के तीन रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इस बैठक में हेलिना टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल, वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल ब्रह्मोस लांचर और फायर कंट्रोल सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी गई.

11 से 17 जनवरी: सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 11 से 17 जनवरी तक देश भर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन करेगा. इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र आम जनता को जागरूक करना और सभी सम्‍बद्ध पक्षों को अवसर प्रदान करना है.

दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ का 11वां जैविक ऊर्जा शिखर सम्मेलन

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज नई दिल्‍ली में भारतीय उद्योग परिसंघ के 11वें जैविक ऊर्जा शिखर सम्‍मेलन-2023 को संबोधित करेंगे. शिखर बैठक में चर्चा का विषय है – भविष्‍य के लिए ऊर्जा का सतत् समाधान.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top