EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5-6 दिसम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत, वासेनार व्यवस्था की अध्यक्षता पहली जनवरी को संभालेगा

भारत, वासेनार व्यवस्था (Wassenaar Arrangement-WA) की अध्यक्षता पहली जनवरी को संभालेगा. वासेनार व्यवस्था बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण प्रशासन है जिसमें सदस्य देश पारम्‍परिक हथियारों के हस्तांतरण जैसे विभिन्न मुद्दों पर सूचना का आदान-प्रदान करते हैं.

भारत 7 दिसम्बर 2017 को वासेनार व्यवस्था का 42वां सदस्य बना था.

भारत के निर्यात नियंत्रण प्रशासन में प्रवेश से परमाणु अप्रसार क्षेत्र में देश की साख बढे़गी, हालांकि भारत परमाणु अप्रसार संधि का सदस्य नहीं है. जानिए क्या है वासेनार अरेंजमेंट…»

5 दिसंबर: विश्व मृदा दिवस, थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2022 के विश्व मृदा दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘मिट्टी, जहां भोजन शुरू होता है’ (Soils, where food begins) है.

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने प्रति वर्ष 5 दिसंबर को ‘विश्व मिट्टी दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला 20 दिसंबर 2013 को किया था.

थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (Bhumibol Adulyadej) के जन्मदिन को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है.


5 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस

प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) मनाया जाता है. यह दिवस स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सभी स्तरों पर परिवर्तन करने में लोगों की भागीदारी के सम्मान के रूप में मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2022 के अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘स्वेच्छा से एकजुटता’ (solidarity through volunteering) है.


4 दिसंबर: भारतीय नौसेना दिवस

प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारतीय नौसेना की उपलब्धियों और महत्त्वपूर्ण भूमिका की ओर ध्‍यान आकर्षित करना है.

इस वर्ष यानी 2022 के भारतीय नौसेना दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘Going out to the Neighbors of the Maritime’ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

नई दिल्ली में मोटा अनाज- पोषक खाद्यान्न सम्मेलन

सरकार मोटे अनाज के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 5 नवंबर को नई दिल्ली में मोटा अनाज- पोषक खाद्यान्न सम्मेलन आयोजित कर रही है. अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के शुभारंभ से पहले वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्यान्न निर्यात विकास प्राधिकरण के माध्यम से इसका आयोजन किया है.

उदयपुर में जी-20 शेरपा की बैठक आयोजित जा रही है

भारत की अध्यक्षता में पहली जी-20 शेरपा बैठक, 4-7 दिसम्बर को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित हो रही है. बैठक की अध्यक्षता भारतीय शेरपा अमिताभ कांत कर रहे हैं. बैठक में जी-20 देशों के शेरपाओं ने इस समूह की भारत की अध्यक्षता को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है. भारत ने पहली दिसम्बर को जी-20 समूह की अध्यक्षता संभाली थी.

लोगेंवाला संघर्ष में भारत की विजय की 51वीं वर्षगांठ पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गई

पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध के दौरान लोगेंवाला संघर्ष में भारत की विजय की 51वीं वर्षगांठ 5 दिसम्बर को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई. यह युद्ध राजस्थान की थार मरुभूमि में लोंगेवाला सीमा चौकी पर लड़ा गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top