EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3-4 दिसम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान निकोबार के 21 निर्जन द्वीपों के नाम रखे गए

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार में 21 निर्जन द्वीपों के नाम, परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के नाम पर रखे गए हैं. इन 21 द्वीपों में से 16 उत्तर और मध्य अंडमान जिले में स्थित हैं, जबकि पांच द्वीप दक्षिण अंडमान में हैं.

मुख्य बिदु

  • उत्तर और मध्य अंडमान में निर्जन द्वीप संख्या ‘आईएनएएन 370’ को मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर ‘सोमनाथ द्वीप’ के नाम से जाना जाएगा. मेजर सोमनाथ शर्मा देश के पहले परमवीर चक्र विजेता हैं.
  • भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपनी वीरता के लिए सम्मानित सूबेदार और मानद कैप्टन करम सिंह के नाम पर ‘आईएनएएन 308’ द्वीप का नाम ‘करम सिंह’ द्वीप रखा गया है.
  • इसके अलावा मेजर रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत, कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा मागर, सूबेदार जोगिंदर सिंह सहनन, मेजर शैतान सिंह भाटी, कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, कर्नल होशियार सिंह दहिया, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, कैप्टन बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय और सूबेदार मेजर संजय कुमार के नाम पर भी द्वीपों के नाम रखे गए हैं.

भारत और इंडोनेशिया के बीच गरुड़ शक्ति अभ्यास आयोजित किया गया

भारत और इंडोनेशिया के बीच 21 नवंबर से 3 दिसम्बर तक गरुड़ शक्ति अभ्यास (Garuda Shakti Exercise) आयोजित किया गया था. यह इस अभ्यास का आठवां संस्करण था जिसका आयोजन इंडोनेशिया के करावांग में संगगा बुआना प्रशिक्षण क्षेत्र में किया गया था.

गरुड़ शक्ति अभ्यास

  • गरुड़ शक्ति अभ्यास भारत और इंडोनेशिया के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास है. यह भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स को शामिल करते हुए 2012 से आयोजित किया जा रहा है.
  • इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया की सेनाओं के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाना है.

2 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस (International Day for the Abolition of Slavery) मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2022 में अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस का थीम ‘साहस की कहानियां: गुलामी का प्रतिरोध और जातिवाद के खिलाफ एकता’ (Stories of Courage: Resistance to Slavery and Unity against Racism) है.


2 दिसंबर: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस, जानिए क्या है भोपाल गैस त्रासदी

प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) मनाया जाता है. यह दिवस भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में मनाया जाता है.

इस दिन का उद्देश्य प्रदूषण को रोकने में मदद करने वाले कानूनों के बारे में लोगों को जागरुक करना, औद्योगिक आपदाओं के प्रबंधन तथा नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाना और औद्योगिक प्रक्रियाओं व मानवीय लापरवाही से पैदा प्रदूषण को रोकना है.


3 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य दिव्‍यांगों के हितों की रक्षा करना और समाज में हर वर्ग के दिव्‍यांगों की बेहतरी के लिए जागरूकता पैदा करना है.

इस वर्ष यानी 2022 के ‘अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ का मुख्य विषय (थीम) ‘समावेशी विकास के लिए परिवर्तनकारी समाधान: एक सुलभ और न्यायसंगत दुनिया को बढ़ावा देने में नवाचार की भूमिका’ है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाने का निर्णय 1992 में लिया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत, अमरीका का मजबूत भागीदार

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वे भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का सहयोग करने के लिए उत्सुक हैं. भारत को अमरीका का मजबूत भागीदार बताते हुए श्री बाइडेन ने कहा कि जलवायु, ऊर्जा और खाद्य संकट जैसी साझा चुनौतियों से मुकाबला करते हुए दोनों देश सतत और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढेंगे.

जी-20 शेरपा बैठक राजस्थान के उदयपुर में शुरू

भारत की अध्यक्षता में पहली जी-20 शेरपा बैठक, 4-7 दिसम्बर को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित हो रही है. बैठक की अध्यक्षता भारतीय शेरपा अमिताभ कांत करेंगे. बैठक में यूरोपीय संघ और नौ विशेष आमंत्रित देशों समेत 19 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. भारत ने पहली दिसम्‍बर को जी-20 समूह की अध्यक्षता संभाली थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top