EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
30-31 दिसम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट, दिसंबर 2022 जारी की

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR), दिसंबर 2022 जारी की थी. यह FSR का 26वां अंक था. यह रिपोर्ट वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) की उप-समिति के मूल्यांकन पर आधारित है.

वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR): मुख्य बिन्दु

  • भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही है. तथापि, मजबूत समष्टि अर्थव्यवस्था के मूल तत्व तथा वित्तीय और गैर-वित्तीय क्षेत्र के स्वस्थ तुलन-पत्र, शक्ति और आघात-सहनशीलता प्रदान कर रहे हैं और वित्तीय प्रणाली में स्थिरता उत्पन्न कर रहे हैं.
  • बैंक ऋण की बढ़ती मांग और निवेश चक्र में बहाली के शुरुआती संकेतों से अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCB) की आस्तियों की गुणवत्ता में सुधार, लाभप्रदता में वापसी और मजबूत पूंजी तथा चलनिधि के बफर से लाभ हो रहा है.
  • SCB का सकल अनर्जक आस्ति (GNPA) अनुपात सितंबर 2022 में कम होकर सात वर्ष के निचले स्तर 5.0 प्रतिशत पर आ गया और निवल अनर्जक आस्तियां (NNPA) दस वर्ष के निचले स्तर 1.3 प्रतिशत पर आ गई हैं.
  • सितंबर 2023 में बेसलाइन, मध्यम और गंभीर दबाव परिदृश्यों के अंतर्गत प्रणाली-स्तरीय जोखिम भारित आस्तियों की तुलना में पूंजी अनुपात (CRAR) क्रमशः 14.9 प्रतिशत, 14.0 प्रतिशत और 13.1 प्रतिशत होने का अनुमान है.

विभिन्न लघु बचत योजनाओं की ब्याज दर बढाई गई

सरकार ने 1 जनवरी 2023 से शुरू हो रहे वर्तमान वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं की ब्याज दर बढाई है.

पांच वर्ष की राष्ट्रीय बचत योजना (NSC) में ब्याज दर 6.8 प्रतिशत से बढ़ा कर 7 प्रतिशत कर दिया गया है. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की ब्याज दर 7.6 प्रतिशत से 8 प्रतिशत हो गई है. मासिक आय बचत खाता में ब्याज दर 6.7 प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत हो गई है.

किसान विकास पत्र (KVP) में ब्याज दर 7.2 प्रतिशत होगी और यह 120 महीनों में परिपक्व होगा. एक वर्ष की अवधि वाली लघु बचत जमा पर ब्याज दर 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 7.6 प्रतिशत हो गई है. PPF (7.1 प्रतिशत), सुकन्या समृद्धि योजना (7.6 प्रतिशत) और बचत जमा पर ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है.


ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले का निधन

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 29 दिसम्बर को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पेले के नाम से मशहूर उनका पूरा नाम एडसन अरांटिस डो नैसिमेंटो पेले था.

फ़ुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल पेले ने 21 साल के करियर में 1363 मैचों में 1281 गोल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें ब्राजील के लिए 92 मैचों में किए 77 गोल शामिल हैं.

1958, 1962 और 1970 में तीन बार विश्व कप जीतने वाले, पेले को वर्ष 2000 में फीफा के ‘प्लेयर ऑफ द सेंचुरी’ खिताब से नवाजा गया.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन का निधन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन का 30 जनवरी को निधन हो गया. वे 100 वर्ष की थीं. उन्होंने अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली.

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत

नवम्‍बर माह में आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की वृद्धि दर बढ़कर 5.4 प्रतिशत पहुंच गयी है. पिछले वर्ष नवम्बर माह में यह 3.2 प्रतिशत थी. इस वित्‍त वर्ष  अप्रैल से अक्‍तूबर के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली की उत्‍पादन वृद्धि 8 प्रतिशत थी. पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 13.9 प्रतिशत थी.

बैंगलूरू में सहकारिता सम्मेलन

बैंगलूरू में 30 दिसम्बर को सहकारिता सम्मेलन आयोजित किया गया था. सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की थी. म्मेलन में श्री शाह ने कहा कि सहकारी समितियों की भूमिका बहुआयामी होगी. सहकारी समितियॉ दुग्ध वितरण, भंडारण, मछली पालन जल और गैस आपूर्ति से जुड़ी होंगी.

कोनेरू हम्‍पी ने विश्‍व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

पूर्व विश्‍व रैपिड चै‍म्पियन कोनेरू हम्‍पी ने कजाकिस्‍तान में विश्‍व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है. हम्पी ने 17 में से साढ़े 12 अंक लिये.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top