EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-26 दिसम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पुष्प कमल दहल प्रचंड नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए

पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने 26 दिसम्बर को पद और गोपनीयता की शपथ ली. राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 25 दिसम्बर को उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी.

मुख्य बिन्दु

  • प्रचंड तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं. पहली बार वे 2008 से 2009 और दूसरी बार 2016 से 2017 में इस पद पर रह चुके हैं.
  • पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ समझौते के तहत शुरुआती ढाई साल तक प्रचंड PM रहेंगे. इसके बाद ओली की पार्टी CPN-UML सत्ता संभालेगी.
  • हाल ही में हुए आम चुनाव के बाद नेपाली संसद में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. सत्ताधारी नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी थी.
  • पुष्प कमल दहल प्रचंड और केपी शर्मा ओली दोनों कम्युनिस्ट पार्टी से हैं और चीन के बेहद करीब माने जाते हैं.

राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: रेलवे की टीम पदक तालिका में शीर्ष पर

6ठा राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2022 प्रतियोगिता 19 से 26 दिसम्बर तक भोपाल में खेला गया था.

  • इस प्रतियोगिता में रेलवे की टीम पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य के सहित 10 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रही. मध्य प्रदेश दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा.
  • चैम्पियनशिप में लवलीना बोरगोहेन और निकहत ज़रीन ने स्वर्ण पदक जीते. फाइनल में लवलीना ने सर्विसेज की अरुंधति चौधरी को और निकहत ने रेलवे की अनामिका को हराया.
  • हरियाणा की मनीषा और स्वीटी बूरा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की साक्षी, मध्य प्रदेश की मंजू बम्बोरिया ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पदक विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए.

25 दिसम्बर: सुशासन दिवस, अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष दिसम्बर को ‘सुशासन दिवस’ (Good Governance Day) और 19-25 दिसम्बर के सप्ताह को ‘सुशासन सप्ताह’ मनाया जाता है. सुशासन दिवस/सप्ताह का मुख्य उद्देश्य जनता को पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जिम्मेदार प्रशासन देना है. उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. 25 दिसम्बर 2022 को अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती थी.


26 दिसंबर 2022: पहला वीर बाल दिवस मनाया गया

26 दिसंबर 2022 को पहला वीर बाल दिवस मनाया गया. श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के दो पुत्रों के बलिदान की स्मृति में यह दिवस मनाया गया.

मुख्य बिन्दु

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वर्ष श्री गुरु गोबिन्‍द सिंह जी के प्रकाश परब पर 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी.
  • आज ही के दिन श्री गुरू गोबिन्‍द सिंह जी के पुत्र साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह ने बलिदान दिया था. मुगलों ने उन्हें दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था.
  • गुरू गोबिन्‍द सिंह जी के चार बेटे साहिबजादा बाबा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह थे.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस अवसर पर दिल्ली के मेजर ध्‍यानचंद स्टेडियम में इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री लगभग तीन सौ बच्‍चों द्वारा प्रस्‍तुत किये जाने वाले शबद-कीर्तन में भी शामिल हुए.

25 दिसंबर: पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती

25 दिसंबर को महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई जाती है. उनका जन्म 1861 में इसी दिन इलाहबाद में हुआ था.

पंडित मदन मोहन मालवीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष रहे थे. उन्होंने वर्ष 1909 में लाहौर, 1918 और 1930 में दिल्ली तथा 1932 में कोलकाता में कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता की थी. वह ‘हिन्दोस्तान’ नामक हिंदी दैनिक और ‘इंडियन ओपिनियन’ के संपादक रहे थे.

1907 में उन्होंने स्वयं हिंदी साप्ताहिक पत्रिका ‘अभ्युदय’ और 1910 में ‘मर्यादा’ नामक हिंदी समाचार पत्र की शुरुआत की. उन्‍होंने देश में आधुनिक शिक्षा को बढावा दिया था. मालवीय जी ने 1916 में वाराणसी में काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय (BHU) की स्‍थापना की थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तेलंगाना के पांच दिन के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 26-30 दिसम्बर तक तेलंगाना के पांच दिन के दौरे पर रहेंगी. वे सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में ठहरेंगी. जो राष्ट्रपति का शीतकालीन आवास है. राष्ट्रपति आंध्रप्रदेश में श्रीसैलम मंदिर जाएंगी और केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रशाद (PRASHAD) योजना के अंतर्गत विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी.

ईसा मसीह के जन्म दिवस को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है

25 दिसम्बर को क्रिसमस का पर्व दुनिया भर में आज हर्षोउल्‍लास के साथ मनाया गया. ईसा मसीह के जन्म दिवस को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है.

भारत 2035 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

ब्रिटेन की एक कंसल्टेंसी संस्था ‘सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च’ (CEBR) ने कहा है कि भारत 2035 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. वर्तमान में भारत पांचवें स्थान पर है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top