EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-24 दिसम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

बद्रीनारायण को हिन्दी और अनुराधा रॉय को अंग्रेजी का साहित्य अकादमी पुरस्कार

साहित्य अकादमी ने वर्ष 2022 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार एवं अनुवाद पुरस्कार की घोषणा हाल ही में की थी. इस वर्ष 23 भारतीय भाषाओं के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित किए गए हैं. ये पुरस्कार 11 मार्च 2023 को नई दिल्ली स्थित कमानी सभागार में वितरित किए जाएंगे.

मुख्य बिदु

  • हिंदी भाषा के कवि बद्रीनारायण को उनके कविता संग्रह “तुमड़ी के शब्द” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
  • बिहार के रहने वाले बद्री नारायण को हिंदी कविता में विशिष्ट योगदान के लिए ‘भारत भूषण पुरस्कार’, ‘शमशेर सम्मान’, ‘स्पंदन सम्मान’ और ‘केदार सम्मान’ से सम्मानित किया जा चुका है.
  • उन्होंने ‘दि मेकिंग ऑफ दलित पब्लिक इन नॉर्थ इंडिया : उत्तर प्रदेश, 1950-वर्तमान तक’, ‘फैसिनेटिंग हिन्दुत्व : सैफ्रान पॉलिटिक्स एंड दलित मोबिलाइजेशन’, ‘वुमेन हीरोज़ और दलित एसर्शन इन नॉर्थ इंडिया’ पुस्तकें भी लिखी हैं.
  • अंग्रेजी भाषा लिए अनुराधा रॉय के उपन्यास ‘ऑल द लाइब्स वी नेवर लिव्ड’ को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है.
  • इसके अलावा पंजाबी के लिए सुखजीत (मैं अयंघोष नहीं, कहानी-संग्रह) और उर्दू के लिए अनीस अशफ़ाक (ख़्वाब सराब, उपन्यास) पुरस्कृत किए गए हैं.

सामाजिक प्रगति सूचकांक 2022 जारी: पुडुचेरी पहले और झारखंड अंतिम स्थान पर

वर्ष 2022 का सामाजिक प्रगति सूचकांक (SPI) रिपोर्ट 20 दिसंबर को जारी किया गया था. रिपोर्ट में पुडुचेरी, लक्षद्वीप और गोवा को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बताया गया है. वहीं बिहार और झारखंड सबसे पीछे है.

SPI रिपोर्ट: मुख्य बिन्दु

  • SPI रिपोर्ट को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) जारी करती है. इस रिपोर्ट में कई मापदंडों के आधार पर ये तय किया गया है कि सामाजिक प्रगति के मामले में कौन-सा राज्य किस स्तर पर है.
  • इस सूचकांक को तैयार करते वक्त सर्वे कर पता लगाया जाता है कि किन राज्यों में पोषण और स्वास्थ्य देखभाल, जल और स्वच्छता, व्यक्तिगत सुरक्षा और रहने की स्थिति कैसी है.
  • इस रिपोर्ट में 36 राज्यों एवं संघ-शासित प्रदेशों और देश के 707 जिलों को सामाजिक प्रगति के विभिन्न मानकों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर आंका जाता है.
  • सर्वे के दौरान सभी राज्यों में रहने वालों के जीवन स्तर के मामले में मूल ज्ञान, सूचना तक पहुंच, संचार, स्वास्थ्य और पर्यावरण की गुणवत्ता भी देखी जाती है.
  • SPI रिपोर्ट 2022 के अनुसार सभी राज्यों की तुलना में पुडुचेरी का SPI स्कोर सबसे ज्यादा 65.99 रहा. दूसरे स्थान पर 65.89 स्कोर के साथ लक्षद्वीप रहा और तीसरे स्थान पर स्कोर के साथ गोवा का नाम दर्ज है. वहीं आइजोल (मिजोरम), सोलन और शिमला (हिमाचल प्रदेश) सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन जिले हैं.
  • SPI स्कोर 43.95 के साथ लिस्ट में सबसे कम प्रगति वाले राज्य के रूप में झारखंड का नाम दर्ज किया गया है. वहीं 44.47 स्कोर के साथ बिहार अंतिम से दूसरे स्थान पर रहा.

DAC ने 84.33 हजार करोड़ रुपये के 24 पूंजीगत खरीद प्रस्तावों की स्वीकृति दी

रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने सशस्‍त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के लिए 84.33 हजार करोड़ रुपये मूल्य के 24 पूंजीगत खरीद प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 22 दिसम्बर को हुई DAC की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया.

मुख्य बिन्दु

  • आवश्यकता की स्वीकृति भारतीय सेना को फ्यूचि‍रिस्टिक इनफैंट्री कॉम्‍बैट व्‍ह‍ीकल, हल्‍के टैंक और मॉउन्टेड गन सि‍स्‍टम से लैस करेगी, इससे भारतीय सेना की प्रचालन तैयारियों में काफी सुधार होगा.
  • 24 प्रस्तावों में से 82 हजार करोड़ रुपये मूल्य के 21 प्रस्तावों को स्वदेशी स्रोतों की स्वीकृति दी गई. इनमें से छह-छह प्रस्ताव सेना और वायु सेना के लिए, दस नौसेना और दो तटरक्षक बल के लिए हैं.
  • स्‍वीकृत प्रस्‍तावों में सैनि‍कों के लिए अधिक सुरक्षा वाले बेलेटिक्‍स हेलमेट की खरीद भी शामिल है.
  • यह पहल, सशस्‍त्र बलों को आधुनिक बनाएगी और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रक्षा उद्योग को काफी बढ़ावा देगी.

24 दिसम्बर: राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 दिसम्बर को ‘राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस’ (National Consumer Day) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2022 में ‘राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस’ का मुख्य विषय (थीम) ‘निष्पक्ष डिजिटल वित्त’ (Fair Digital Finance) है.

भारत सरकार ने 24 दिसम्बर को राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस घोषित किया है, क्योंकि भारत के राष्‍ट्रपति ने उसी दिन ऐतिहासिक उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को मंजूरी दी थी.

इसके अतिरिक्‍त 15 मार्च को प्रत्‍येक वर्ष ‘विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस’ के रूप में मनाया जाता हैं.

संसद ने 2019 में एक महत्‍वपूर्ण उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम-2019 को अपनी मंजूरी दी थी. यह अधिनियम ‘उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम 1986’ का जगह लिया था.


23 दिसम्बर: राष्ट्रीय किसान दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 दिसम्बर को भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) मनाया जाता है. इस अवसर पर देश में किसानों के कल्याण के लिए उनके योगदान का स्मरण किया जाता है.

यह दिवस देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर मनाया जाता है. चौधरी चरण सिंह, जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अंतिम पंघल UWR राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर सम्मान के लिए नामित

भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघल को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर सम्मान के लिए नामित किया गया है. पुरस्कार के लिए चयनित अन्य पांच महिलाओं में जापान की नोनोका ओज़ाकी, अमरीका की एमिट एलोर, स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन और रोमानिया की एंड्री एना शामिल हैं.

निःशुल्क खाद्यान्‍न उपलब्ध कराने की सुविधा दिसंबर-2023 तक बढ़ाई गई

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने निःशुल्क खाद्यान्‍न उपलब्ध कराने की सुविधा दिसंबर-2023 तक बढ़ा दी है. इस पर 2 लाख करोड रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा जिसे केन्द्र सरकार वहन करेगी. लगभग 81.35 करोड लोग जो खाद्य सुरक्षा के नियम के अनुसार सब्सिडाइज फूडग्रेन लेते थे, अब ये दोनों स्‍कीम्‍स से लाभ उठा सकेंगे.

भारतवंशी रिचर्ड वर्मा अमेरिका में शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतवंशी रिचर्ड वर्मा को विदेश विभाग में शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित किया है. श्री बाइडन ने उन्हें अमरीकी सीने‍ट विभाग में प्रबंधन और संसाधन मामलों का विदेश उप-मंत्री नियुक्त किया है. श्री वे ओबामा के कार्यकाल में भारत में अमरीका के राजदूत और विधायी मामलों के सहायक मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

भुवनेश्वर में होने वाले हॉकी विश्वकप 2023 के लिए भारतीय टीम घोषित

भुवनेश्वर में अगले वर्ष होने वाले हॉकी विश्वकप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम घोषित कर दी गई है. हरमनप्रीत सिंह टीम का नेतृत्‍व करेंगे और अमित रोहिदास उप कप्‍तान होंगे. 13 से 29 जनवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में भारतीय टीम ग्रुप-डी में इंग्‍लैंड, स्‍पेन और वेल्‍स के साथ है.

भारत और जापान के बीच वीर गार्जियन 2023 अभ्यास

भारत और जापान के बीच ‘वीर गार्जियन 2023’ अभ्यास 16 से 26 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा. यह अभ्यास भारतीय वायु सेना और जापानी वायु आत्मरक्षा बल (JASDF) के बीच जापान के हयाकुरी हवाई अड्डे और इरुमा हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top