EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 दिसम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जापान ने 863 अरब डॉलर के रक्षा महाबजट का ऐलान किया

जापान ने रक्षा क्षेत्र के लिए 863 अरब डॉलर महाबजट की घोषणा की है. इस महाबजट की घोषणा जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किश‍िदा की कैबिनेट ने की.

मुख्य बिन्दु

  • जापान ने यह अरबों डॉलर का बजट ऐसे समय पर घोषित किया है जब चीन और उत्तर कोरिया के साथ जंग का खतरा मंडरा रहा है.
  • जापान सैन्‍य अड्डों, युद्धपोतों और अन्‍य जंगी जहाजों के लिए जमकर रक्षा खर्च करना शुरू किया है. इसके लिए सरकार बांड भी जारी करने जा रही है जो अपने आप में एक अप्रत्याशित कदम माना जा रहा है.
  • इस रक्षा बजट में तब बढ़ोत्‍तरी हुई है जब किशिदा सरकार ने अपने रक्षा खर्च को साल 2027 तक दोगुना करके 2 प्रतिशत तक पहुंचाने की विवादित योजना पेश की है.
  • जापानी अर्थव्‍यवस्‍था के लिए अच्‍छी बात यह है कि उसे रेकॉर्ड टैक्‍स राजस्‍व प्राप्‍त होने जा रहा है. इससे पता चलता है कि जापानी कंपनियों का लाभ बढ़ रहा है.
  • जापान दूसरे विश्‍वयुद्ध के समय से ही एक रक्षात्मक रवैया अपनाता रहा है लेकिन अब चीन के खतरे को देखते हुए लगातार अपनी रक्षा तैयारी को मजबूत कर रहा है.
  • जापान को डर है कि चीन ताइवान पर कब्‍जा करने के बाद उसे निशाना बना सकता है. यही वजह है कि जापान जवाबी हमला करने की ताकत हासिल करना चाहता है. पिछले दिनों उत्‍तर कोरिया ने जापान के पास मिसाइल दागकर अपने खतरनाक इरादे साफ कर दिए थे.

22 दिसंबर: राष्ट्रीय गणित दिवस, महान गणितज्ञ रामानुजन का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ (National Mathematics Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य गणित के शिक्षकों और छात्रों को इस विषय को आसान बनाना और लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ाना है.

वर्ष 2012 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने महान गणितज्ञ रामानुजन की 125वीं वर्षगाठ के मौके पर उनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में घोषित किया था. पहला ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ 22 दिसंबर 2012 को मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

आरआरआर साइट एंड साउंड पत्रिका की शीर्ष 50 वैश्विक फिल्मों की सूची में शामिल

एसएस राजमोली की फिल्म आरआरआर को साइट एंड साउंड पत्रिका की शीर्ष 50 वैश्विक फिल्मों की सूची में  शामिल किया गया है. इस सूची में शौनक सिंह का प्रख्‍यात वृत्तचित्र ऑल देट ब्रेथस को भी शामिल किया गया है. आरआरआर फिल्म इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ में सबसे आगे चल रही है.

देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियान, गगनयान का शुभारंभ 2024 में

सरकार ने कहा है कि देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियान, गगनयान का शुभारंभ 2024 की चौथी तिमाही में करने का लक्ष्‍य है. गगनयान के लिए अं‍तरिक्ष यात्रियों का चयन कर लिया गया है और बेंगलूरू में उन्‍हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

अमरीका यूक्रेन को पेट्रियोट मिसाइल रक्षा प्रणाली प्रदान करेगा

अमरीका ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन को अपनी महत्‍वपूर्ण पेट्रियोट मिसाइल रक्षा प्रणाली प्रदान करेगा. पेट्रियोट मिसाइल रक्षा प्रणाली का प्रयोग कम दूरी की बेलेस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और युद्धक विमानों के विरुद्ध रक्षा कवच के रूप में किया जा सकता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top