EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-2 दिसम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

1 दिसम्बर से प्रायोगिक आधार पर डिजिटल मुद्रा शुरू हुआ

भारत में प्रायोगिक आधार पर डिजिटल मुद्रा शुरू किया गया है. इसकी शुरुआत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 दिसम्बर 2022 से किया था. डिजिटल रुपया, डिजिटल टोकन के रूप में होगा और उसकी कानूनी वैधता होगी.

मुख्य बिन्दु

  • डिजिटल मुद्रा का मूल्य कागजी मुद्रा और सिक्कों के मूल्य वर्ग के समान होगा जिसे मध्यस्थ बैंकों और भुगतानकर्ताओं के माध्यम से परिचालित किया जाएगा. इसके लिए आठ बैंकों की पहचान की गई है.
  • पहले चरण में इसकी शुरूआत चार शहरों – मुम्‍बई, नई दिल्‍ली, बेंगलूरू और भुवनेश्‍वर में किया गया है. बाद में इसका विस्तार अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ, पटना और शिमला तक किया जाएगा.
  • रिजर्व बैंक ने कहा है कि उपयोगकर्ता मोबाइल फोन पर बैंक द्वारा उपलब्ध कराये गये डिजिटल वॉलेट के माध्यम से डिजिटल रुपये का लेन-देन कर सकेंगे.
  • डिजिटल रुपया रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए मुद्रा नोट का ही डिजिटल स्वरूप है. जिसका प्रयोग संपर्क रहित लेन-देन में किया जा सकेगा.

भारत ने दिसम्बर महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली

भारत ने दिसम्बर महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता संभाल ली है. UNSC के निर्वाचित सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल में भारत ने दूसरी बार परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है. भारत ने इससे पहले पिछले वर्ष अगस्त में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली थी.

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के दौरान, 14 और 15 दिसंबर को दो प्रमुख बैठकें होंगी. ये बैठकें ‘बहुपक्षवाद के नये स्‍वरूप और आतंकवाद की रोकथाम’ के बारे में आयोजित की जाएंगी.


वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है

वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान भारत में वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों का अग्रिम शुभारंभ हाल ही में नई दिल्ली में हुआ था.

इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सरकार की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत किए हैं.

मुख्य बिन्दु

  • एक अनुमान के अनुसार अफ्रीका और एशिया में 90 मिलियन से अधिक लोग अपने आहार के लिए मोटे अनाजों पर निर्भर हैं.
  • मोटे अनाजों को काफी पोषणकारी और स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक माना जाता है. मोटे अनाजों में प्रोटीन, फाइबर, खनिज, लोहा और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.
  • भारत इन अनाजों के उत्पादन में प्रमुख स्थान रखता है. मोटे अनाजों के एशिया में कुल उत्पादन में 80 प्रतिशत और वैश्विक उत्पादन में 20 प्रतिशत का योगदान भारत का है.
  • बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पारंपरिक मोटे अनाज के लाभों का उल्लेख करते हुए कहा था कि इनसे कुपोषण और भूख की वैश्विक समस्या हल हो सकती है.

सातवां वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया

सातवां वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 29 नवंबर से 1 दिसम्बर तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और कारनेगी इंडिया की मेज़बानी में किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • भू-प्रौद्योगिकी पर होने वाला यह भारत का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन है. इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने संबोधित किया.
  • सम्मेलन में प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्टार्टअप, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक मुद्दों सहित विभिन्न विषयों पर विश्व के प्रमुख बुद्धिजीवी अपने विचार रखे.
  • इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय ‘प्रौद्योगिकी भू-राजनीति’ था.
  • अमरीका, सिंगापुर, जापान, नाइजीरिया, ब्राजील, भूटान, यूरोपीय संघ और अन्य देशों के मंत्री और वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारियों ने भी शिखर सम्मेलन में भाग लिया.

भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्ध अभ्यास उत्‍तराखण्‍ड में आयोजित किया गया

भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्ध अभ्यास का 18वां संस्करण 15-29 नवंबर तक उत्‍तराखण्‍ड के औली में आयोजित किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • इस अभ्यास में मुख्य रूप से अधिक ऊंचाई और अधिक ठंड में युद्ध पर मुख्य रूप से ध्यान दिया गया था.
  • इस वार्षिक अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच श्रेष्ठ तकनीक, रणनीति कौशल और क्रिया-कलापों का आदान-प्रदान किया जाना था.
  • अमरीकी सेना की ग्‍यारहवीं एयरबॉर्न डिवीजन की सैकेंड ब्रिगेड और भारतीय सेना की असम रेजीमेंट के जवान इस अभ्यास में हिस्सा लिया.

भारत ने 1 दिसम्बर को औपचारिक रूप से जी-20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण किया

भारत ने 1 दिसम्बर को एक वर्ष के लिए औपचारिक रूप से जी-20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण किया. जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए बहुत बड़ा अवसर है जिससे देश को विश्व मंच पर प्रतिष्ठा मिलेगी.

मुख्य बिन्दु

  • इंडोनेशिया के बाली में आयोजित 17वें G20 शिखर सम्मेलन 2022 के समापन सत्र में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने सांकेतिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपी थी.
  • बाली शिखर सम्‍मेलन के समापन सत्र को सम्‍बोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा था कि जी-20 का एजेंडा समावेशी, महत्‍वाकांक्षी, निर्णायक और कार्योन्‍मुखी होगा.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगा और एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को साकार करेगा.
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा कि भारत एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमरीका सहित विश्व के दक्षिणी देशों की आवाज के रूप में उभरने का प्रयास करेगा.
  • भारत की अध्यक्षता के दौरान 32 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर देश के अलग-अलग भागों में लगभग 200 बैठकें आयोजित की जायेंगी.

जानिए क्या है जी-20 और जी-20 शिखर सम्मेलन…»


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022: अचंता शरत कमल को खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 30 नवम्बर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards) 2022 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इन पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में की थी.

इस वर्ष 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार के लिए चुना गया था. टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्कार के लिए चुना गया था. अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया. 7 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 4 खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी. पढ़ें पूरा आलेख…»


1 दिसम्बर 2022: नगालैंड ने अपना 60वां स्‍थापना दिवस मनाया

प्रत्येक वर्ष 1 दिसम्बर को नगालैंड अपना स्‍थापना दिवस (Nagaland Foundation Day) मनाता है. 1963 में इसी दिन नगालैंड देश का 16वां राज्‍य बना था. भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन ने नगालैंड को भारत संघ के 16वें राज्य के रूप में उद्घाटन किया था. इस वर्ष यानी 2022 में इस राज्य ने 60वां स्‍थापना दिवस मनाया. पढ़ें पूरा आलेख…»


1 दिसम्बर 2022: सीमा सुरक्षा बल का 58वां स्‍थापना दिवस

सीमा सुरक्षाबल (BSF) ने 1 दिसम्बर 2022 को अपना 58वां स्‍थापना दिवस (58th Raising Day of the BSF) मनाया. लगभग ढाई लाख कर्मियों वाले इस बल की स्‍थापना 1965 में आज ही के दिन की गई थी. BSF, पाकिस्‍तान और बंगलादेश के साथ लगती भारतीय सीमा का प्रहरी है.

BSF देश की पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है. यह केन्द्रीय गृह मंत्रालय के नियंत्रण में आता है. BSF विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है.


1 दिसम्बर: विश्व एड्स दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2022 के विश्व एड्स दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘ईक्‍वलाइज़्‌’ (Equalize) है. HIB एड्स एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है जिसे 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है.

एड्स, मानव इम्यूनोडिफीसिअन्सी वायरस (HIV) से फैलने वाली बीमारी है. इस बीमारी में HIV वायरस व्यक्ति के प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को प्रभावित करता है. HIV संक्रमण बढ़ता चला जाए तो यह एड्स में बदल जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत, वास्‍सेनार व्‍यवस्‍था की अध्‍यक्षता पहली जनवरी को संभालेगा

भारत, वास्‍सेनार व्यवस्था की अध्यक्षता पहली जनवरी को संभालेगा. वास्‍सेनार व्‍यवस्‍था बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण प्रशासन है जिसमें सदस्य देश पारम्‍परिक हथियारों के हस्तांतरण जैसे विभिन्न मुद्दों पर सूचना का आदान-प्रदान करते हैं. भारत सात दिसम्बर 2017 को वास्‍सेनार व्यवस्था का 42वां सदस्य बनाया था.

नवंबर में जीएसटी संग्रहण 1.45 लाख करोड़ रुपए से अधिक

नवंबर 2022 में माल और सेवा कर (GST) का संग्रहण 1.45 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा. यह पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है. यह लगातार नौवां महीना है जब जीएसटी राजस्व संग्रहण 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top