EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-8 नवम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ग्रेटर नोएडा में सातवें भारतीय जल सप्ताह का आयोजन

सातवें भारतीय जल सप्ताह (IWW) 2022 का आयोजन ग्रेटर नोएडा में 1 से 5 नवंबर तक किया गया था. इसका आयोजन जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने जल संसाधनों के संरक्षण और उनके एकीकृत उपयोग के प्रयासों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया था. इस कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया था.

मुख्य बिन्दु

  • IWW 2022 का विषय था- सतत विकास के लिए जल सुरक्षा. कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठियों, पैनल चर्चाओं, प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. इसमें डेनमार्क, सिंगापुर और फिनलैंड भागीदार देश थे.
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसके समापन भाषण में भारतीय संस्कृति और ग्रामीण पारिस्थतकीय व्यवस्था में तालाबों और प्राकृतिक जलाशयों की महत्ता और इन्हें पुनर्जीवित करने पर बल दिया.
  • उन्होंने देश के प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया है. श्री धनखड़ ने प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुन दोहन पर चिंता व्यक्त की.

स्विट्जरलैंड में दुनिया की सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन

स्विट्जरलैंड ने हाल ही में दुनिया की सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू किया है. इस ट्रेन को आल्पस की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच चलाया जा रहा है. स्विट्जरलैंड सरकार इस ट्रेन को चलाकर दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करना चाहती है.

मुख्य बिन्दु

  • इस ट्रेन की कुल लंबाई 1.9 किलोमीटर है. इसमें 100 डिब्बे और 4550 सीटें हैं और इसको सात ड्राइवर एक साथ चलाते हैं. इससे पहले 1991 में 1.7 किलोमीटर लंबी ट्रेन बेल्जियम में चलाई गई थी.
  • यह ट्रेन सुंदर मार्ग अल्बुला/बर्निना से गुजरेगी जो 22 सुरंगों और 48 पुलों के लिए प्रसिद्ध है. वहीं इस पूरी यात्रा में एक घंटे से अधिक का समय लगता है.
  • अल्बुला/बर्निना को 2008 में यूनेस्को की विश्व धरोहर भी नामित किया गया था और यह स्विट्जरलैंड के सबसे बेहतरीन मार्गों में से एक है.
  • स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियां को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं. जिससे स्विट्जरलैंड की अर्थव्यवस्था को काफी बल मिलता है.

भारत की पुरुष स्क्वैश टीम ने एशियाई चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण जीता

भारत की पुरुष स्क्वैश टीम ने एशियाई चैंपियनशिप (Asian Team Squash Championships) में पहला स्वर्ण जीता है. सौरव घोषाल की अगुवाई में भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने स्वर्णिम सफलता हासिल की.

मुख्य बिन्दु

  • भारत की पुरुष स्क्वैश टीम ने दक्षिण कोरिया के चेउंग्जू में खेले गए एशियाई स्क्वैश टीम चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में कुवैत को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. सौरव घोषाल ने अम्मार अल्तामिमी को हराकर टीम को अजेय बढ़त दिलाई थी.
  • पुरुष स्क्वैश टीम ने एशियाई चैंपियनशिप में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है. इससे पहले भारतीय टीम को दो मौकों पर रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा था.
  • सेमीफाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराने से पहले भारत ने कतर, पाकिस्तान, कुवैत, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे पर जीत दर्ज करते हुए पूल A में शीर्ष स्थान हासिल किया था.

महिला स्क्वैश टीम को कांस्य पदक

इस प्रतियोगिता में महिला टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. सेमीफाइनल में उसे मलेशिया ने 1-2 से हराया. महिला टीम पूल B में दो जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही थी. महिलाओं ने ईरान और सिंगापुर को हराया था. वहीं, हॉन्ककॉन्ग के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था.


7 नवंबर: राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 7 नवम्बर को ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता’ (National Cancer Awareness Day) दिवस मनाया जाता है. कैंसर रोग, कोशिकाओं में अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उद्देश्‍य कैंसर के निदान, समय रहते पहचान और उपचार के महत्‍व पर प्रकाश डालना और जागरूकता बढ़ाना है.

इसके अलाबा प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) के रूप में मनाया जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर की रूस यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर 7-8 नवंबर तक रूस यात्रा पर हैं. वे, दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय नियमित संवाद के तहत रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव से बातचीत करेंगे. दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श होगा. डॉक्टर जयशंकर रूसी परिसंघ के उप-प्रधानमंत्री तथा व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मांटूरोव से भी मिलेंगे.

लंदन में वर्ल्‍ड ट्रेवल मार्केट प्रदर्शनी की शुरुआत

लंदन में 7 से 9 नवंबर तक वर्ल्‍ड ट्रेवल मार्केट प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है. भारत इस प्रदर्शनी में भाग ले रहा है. यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बडी प्रदर्शनियों में है. इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम है- यात्रा का भविष्य अब शुरू होता है. इसका उद्देश्‍य चिकित्‍सा यात्रा, सभी सुविधाओं से लैस रेलगाडियों सहित पर्यटन से जुडी सेवाओं को अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय के समक्ष प्रस्‍तुत करना है.

संयुक्त राष्ट्र का 27वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन मिस्र में

संयुक्त राष्ट्र का 27वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 6 से 18 नवंबर तक मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोष (क्षतिपूर्ति कोष) बनाने के प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया है.

शिक्षा मंत्रालय 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा

शिक्षा मंत्रालय देशभर के विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा. 15 नवंबर जनजातीय समुदायों में भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा की जयंती है. बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top