EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5-6 नवम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

इस्राइल में बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू पुनः प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए

इस्राइल में पूर्व प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू पुनः प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए हैं. हाल ही में संपन्न हुए इस्राइल के आम चुनावों में उनकी अगुवाई वाली राजनीतिक दल दक्षिणपंथी ‘लिकुड’ ने जीत हासिल की है.

मुख्य बिन्दु

  • आम चुनावों में 120 सदस्यीय इस्राइल की संसद में नेतन्याहू की ‘लिकुड’ पार्टी ने जीत हासिल की है. नेतन्याहू ने मौजूदा प्रधानमंत्री यार लापिड की ‘येश अतीद’ पार्टी को चुनाव में हराया है. यार लापिड इजरायल में पिछले चार महीने से अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे थे.
  • पिछले चार वर्ष से भी कम समय में इस्राइल में यह पांचवां संसदीय चुनाव था. 73 वर्षीय बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू पिछले 15 वर्ष में पांच बार प्रधानमंत्री चुने गये हैं. नेतन्याहू के नाम देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड है.
  • इजरायल की राजनीति में नेतन्याहू कई वर्षों तक अजेय रहे हैं. उन्हें 2021 में तब झटका लगा जब उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए विभिन्न दलों ने मजबूत गठबंधन बनाकर उन्हें जोरदार टक्कर दी.

गयाना के राष्‍ट्रपति 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे

गयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्‍मद इरफान अली 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे. यह सम्मेलन 8 से 10 जनवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के इंदौर में होगा.

ऑस्‍ट्रेलिया की संसद सदस्य जैनेट मैस्‍करनहैंस 8 जनवरी 2023 को युवा प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि होंगी.

इस सम्मेलन का विषय है “अमृतकाल में भारत के विकास में विश्वसनीय साझेदार भारतवंशी”.

प्रवासी भारतीय दिवस: एक दृष्टि

  • प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्येक दो वर्ष में एक बार मनाया जाता है. विदेशों में रहने वाले भारतीयों को आपस में जोड़ने का, यह एक अनूठा मंच है.
  • यह दिवस 9 जनवरी को इसलिए मनाया जाता हैं क्योंकि 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे.
  • भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को देखते हुए, वर्ष 2003 में पहले प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया गया था.
  • यह सम्मेलन प्रवासी भारतीयों के मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा करने और विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान करने वाले प्रवासियों को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है.

31 अक्तूबर से 6 नवम्बर 2022: सतर्कता जागरूकता सप्ताह

केन्द्रीय सतर्कता आयोग(CVC) प्रति वर्ष ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ (Vigilance Awareness Week) का आयोजन करता है. इस वर्ष यानी 2022 में यह सप्ताह 31 अक्तूबर से 6 नवम्बर तक आयोजित किया गया था.

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 का विषय- ‘विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ (Corruption-free India for a developed nation) रखा गया है.

CVC एक शीर्ष भारतीय सरकारी निकाय है, जिसे 1964 में सरकारी भ्रष्टाचार पर अंकुस लगाने के लिए स्थापित किया गया था. इसे 2003 में संसद के एक अधिनियम द्वारा वैधानिक दर्जा दिया गया था. यह एक स्वायत्त निकाय है और किसी भी कार्यकारी प्राधिकरण के नियंत्रण से मुक्त है.


5 नवंबर: विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 5 नवंबर को दुनिया भर में ‘विश्व सुनामी जागरूकता दिवस’ (World Tsunami Awareness Day) मनाया जाता है.

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का लक्ष्य ‘सेंदाई सेवेन कैम्पेन’ (Sendai Seven Campaign) को बढ़ावा देना है, जो महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे में आपदा नुकसान को कम करने और बुनियादी सेवाओं के विघटन पर केंद्रित है.

शब्द Tsunami (सुनामी) जापानी नाम है. “tsu” का अर्थ है बंदरगाह और “nami” का अर्थ है लहर. सुनामी बड़ी लहरें हैं जो समुद्र के किनारों पर उत्पन्न होती हैं जो मुख्य रूप से भूस्खलन या भूकंप से जुड़ी होती हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.56 अरब डॉलर बढ़कर, 5.32 खरब डॉलर हुआ

रिजर्व बैंक ने कहा है कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अक्तूबर को समाप्त हुए सप्ताह में 6.56 अरब डॉलर बढ़कर, 5.32 खरब डॉलर हो गया है. इसी अवधि में विदेशी मुद्रा परिसम्‍पत्ति में भी 5.77 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है.

महाराष्ट्र में करीब 225 परियोजनाओं के लिए दो लाख करोड़ रुपये मंजूर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र में करीब 225 परियोजनाओं के लिए दो लाख करोड़ रुपये मंजूर किये हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत काल के दौरान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम किया जा रहा है.

अक्तूबर 2022 में GST का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह

अक्तूबर 2022 में जीएसटी संग्रह 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा था, यह जीएसटी को लागू किए जाने के बाद से दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है. अक्तूबर माह के दौरान केंद्रीय जीएसटी के रूप में 26,039 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी के रूप में 33,396 करोड़ रुपये एकत्र किए गए. एकीकृत जीएसटी के लिए 81,778 करोड़ रुपये एकत्र किए गए.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top