EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29-30 नवम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस 2023 के मुख्य अतिथि होंगे

गणतंत्र दिवस 2023 के मुख्य अतिथि मिस्र (इजिप्ट) के राष्ट्रपति अब्देह फतेह अल सिसि होंगे. उन्होंने भारत के निमंत्रण को हाल ही में स्वीकार किया है.

मुख्य बिन्दु

  • देश में गणतंत्र दिवस पर विदेशी प्रमुखों को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने की परंपरा शुरू से ही चली आ रही है. गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि प्रोटोकॉल के लिहाज से भारत का सर्वोच्च सम्मान है.
  • भारत और मिस्र ने इसी साल राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई है. पिछले महीने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिस्र यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अल-सिसी से मुलाकात की थी.
  • इससे पहले, 2021 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था. हालांकि, ब्रिटेन में कोरोना महामारी के कारण आखिर में जॉनसन ने भारत आने में असमर्थता जताई थी.
  • कोरोनावायरस महामारी के चलते लगातार दो साल (2021 और 2022) तक गणतंत्र दिवस पर किसी विदेशी नेता को मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया था.
  • वर्ष 2020 में ब्राज़ील राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो मुख्य अतिथि थे. भारत के प्रथम गणतंत्र दिवस (1950 में) के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे.

53वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में आयोजित किया गया

भारत का 53वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया गया था. महोत्सव में 79 देशों की 280 फिल्में दिखाई गईं थीं.

मुख्य बिन्दु

  • उद्घाटन और समापन समारोह पणजी के निकट डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया गया था.
  • महोत्सव का आरंभ डाइटर बर्नर द्वारा निर्देशित ऑस्ट्रियन फिल्म ‘अल्‍मा एंड ऑस्‍कर’ से हुआ था. समापन समारोह में करज़िस्तोफ़ ज़ानुसी द्वारा निर्देशित पोलैंड की फिल्‍म ‘परफेक्‍ट नम्‍बर’ दिखाई गई थी.
  • तेलुगू फिल्‍म के सुपरस्‍टार चिरंजीवी को समापन समारोह में वर्ष 2022 के इंडियन फ‍िल्‍म पर्सनैल‍िटी अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया.
  • मणिपुरी सिनेमा के 50 वर्ष पूरे होने पर, एक विशेष पैकेज के तहत मणिपुर राज्य फिल्म विकास संस्था द्वारा बनाई गई पांच फीचर और पांच गैर-फीचर फिल्में दिखायी गईं.
  • राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने ’53 घंटे की चुनौती’ प्रतियोगिता का आरंभ किया था. इसके तहत 53 घंटे के अंदर पांच लघु फिल्में तैयार की गईं. टीम पर्पल द्वारा बनाई गई फिल्म ‘डियर डायरी’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई.
  • भारतीय पैनोरमा खंड में भारत की 25 फीचर फिल्में और 19 गैर-फीचर फिल्में दिखाई गईं, जबकि 183 फिल्में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा थीं.

भारत-फ्रांस चौथा वार्षिक रक्षा वार्ता आयोजित किया गया

भारत और फ्रांस का चौथा वार्षिक रक्षा वार्ता 28 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इस वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबस्टियन लेकॉहूं ने की थी.

भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता 2022: मुख्य बिन्दु

  • इस वार्ता बैठक में दोनों मंत्रियों ने रक्षा संबंधों, आतंकवाद की रोकथाम, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत नीति के अनुरूप औद्योगिक और प्रौद्योगिक साझेदारी सहित विस्तृत विषयों पर बातचीत की.
  • श्री लेकॉहूं ने विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात कर यूरोप और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में वर्तमान स्थिति सहित आपसी हितों के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.
  • फ्रांस के रक्षा मंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात कर आतंकवाद से लड़ने के लिए नजदीकी सहयोग सहित क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत की.

पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष चुनी गईं

भारत की महान धाविका पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष चुनी गईं हैं. वह IOA की पहली महिला अध्यक्ष होंगी. 10 दिसंबर को होने वाले चुनावों में वे अध्यक्ष पद की एकमात्र उम्मीदवार थीं.

पीटी उषा कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रही हैं. भारतीय ओलंपिक संघ के 95 वर्ष के इतिहास में पहली बार कोई ओलंपियन और अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता इसका अध्यक्ष बनने जा रहा है.

जुलाई 2022 में पीटी उषा को राज्यसभा सांसद मनोनीत किया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच प्रशिक्षण अभ्यास ऑस्‍ट्रा-हिन्‍द आयोजित किया जा रहा है

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की सैन्य टुकडियों के बीच 28 नवंबर से 11 दिसम्बर तक ‘ऑस्‍ट्रा-हिन्‍द 2022’ प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित किया जा रहा है. दोनों देशों की सेनाओं की भागीदारी के साथ ऑस्‍ट्रा-हिन्‍द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है. इस अभ्यास का आयोजन राजस्‍थान में महाजन फील्‍ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है.

सातवां वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन

सातवां वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 29 नवंबर से 1 दिसम्बर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और कारनेगी इंडिया की मेज़बानी में किया गया था. भू-प्रौद्योगिकी पर होने वाला यह भारत का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन है.

विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा के कार्यकाल में विस्तार

सरकार ने विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा का कार्यकाल बढ़ा दिया है. उनका कार्यकाल 31 दिसम्‍बर 2022 को समाप्त हो रहा था. वे 30 अप्रैल 2024 या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे.

प्रायोगिक आधार पर खुदरा डिजिटल रुपया शुरू करने की घोषणा

भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 नवंबर से प्रायोगिक आधार पर खुदरा डिजिटल रुपया शुरू करने की घोषणा की है. प्रायोगिक आधार पर, डिजिटल रूपये की शुरूआत मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर शहरों में की जायेगी. बाद में इसका विस्‍तार किया जाएगा. इसके लिए आठ बैंकों की पहचान की गई है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top