EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27-28 नवम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत विश्‍व युवा मुक्‍केबाजी चैम्पियशिप में दूसरे स्‍थान पर रहा

भारत, विश्व युवा मुक्केबाजी चैम्पियशिप में चार स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्‍य सहित कुल 11 पदक जीतकर प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा.

यह प्रतियोगिता 14 से 26 नवंबर तक स्‍पेन में खेला गया था. इस प्रतियोगिता में सुरेश विश्‍वनाथ, वंशराज, देविका घोरपडे और रविना ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता. भावना शर्मा, कीर्ति और आशिष ने रजत पदक हासिल किया. तमन्‍ना, कुंजरानी देवी, लशु यादव और मुस्कान ने कांस्‍य पदक अपने नाम किया.

इस प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्‍य सहित कुल 10 पदक जीतकर उज्बेकिस्तान ने पहला स्थान प्राप्त किया. तीसरा स्थान इंग्लैंड ने प्राप्त किया.

26 नवम्बर 2022: संविधान दिवस, भारतीय संविधान की 73वीं वर्षगांठ

प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ (Constitution Day) के रूप में मनाया जाता है. संविधान सभा द्वारा 1949 में इसी दिन भारतीय संविधान को मंजूरी दी गयी और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था. इस वर्ष यानी 2022 में हमारे संविधान को अंगीकार किए जाने की 73वीं वर्षगांठ है.

संविधान दिवस को संविधान निर्माता डॉं. भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है. डॉं. अंबेडकर संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे. पढ़ें पूरा आलेख…»


26 नवम्बर: राष्ट्रीय दुग्ध दिवस, वर्गीज कुरियन का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को भारत में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ (National Milk Day) मनाया जाता है. यह दिवस ‘श्वेत क्रांति’ के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्मदिन के अबसर पर मनाया जाता है.

डॉ वर्गीस कुरियन को ‘मिल्कमैन ऑफ़ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने भारत में डेरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय योगदान दिया था.

कुरियन ने ‘ऑपरेशन फ्लड’ में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ऑपरेशन फ्लड को 1970 में शुरू किया गया था, यह विश्व का सबसे बड़ा डेरी विकास कार्यक्रम था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

25वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन जम्मू-कश्मीर के कटरा में

25वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन 26-27 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन का उद्घाटन कार्मिक जन-शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने किया. इस सम्मेलन में भारत का ई-गवर्नेंस रोडमैप अगले एक वर्ष का प्लानिंग किया जाएगा.

NREGA योजना को नया रूप देने के लिए एक समिति गठित

केन्द्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को नया रूप देने के लिए एक समिति गठित की है. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा गठित यह समिति योजना की धनराशि का इस्तेमाल अधिक प्रभावी बनाने के बारे में सुझाव देगी. समिति विभिन्न राज्यों में इस योजना पर हुए व्यय की समीक्षा करेगी और विविधता के कारणों का पता लगायेगी.

भारत की अध्यक्षता में जी-20 वित्त मंत्रियों का सम्मेलन

भारत की अध्यक्षता में जी-20 बैठक के अंर्तगत वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों का सम्मेलन फरवरी 2023 में आयोजित किया जायेगा. अगले साल जी-20 से संबंधित बैठकों की मेजबानी के लिए भारत के विभिन्न शहरों को चुना गया है.

NCC का 74वां स्थापना दिवस

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने 27 नवंबर को अपना 74वां स्थापना दिवस मनाया. दुनिया का सबसे बड़ा यह युवा संगठन 1948 में स्थापित हुआ था. NCC दिवस पर कैडेट आज समूचे देश में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक विकास के कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top