EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-26 नवम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ISRO ने बहुपयोगी साउंडिंग रॉकेट RH-200 का 200वां सफल प्रक्षेपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 25 नवंबर को अपने बहुपयोगी साउंडिंग रॉकेट RH-200 का 200वां सफल प्रक्षेपण किया था. यह प्रक्षेपण तिरूवनंतपुरम के थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन (TERLS) से किया गया था.

RH200 क्या है?

  • RH200, दो चरणों वाला बहुउद्देश्यीय साउंडिंग रॉकेट है जो वैज्ञानिक पेलोड को अंतरिक्ष में ले जाने में सक्षम है.
  • यह 70 किमी की ऊंचाई तक जाने में सक्षम है. 3.5 मीटर लंबा यह रॉकेट रोहिणी रॉकेट परिवार का है. इसका उपयोग इसरो द्वारा वायुमंडलीय अध्ययन के लिए किया जाता है.
  • साउंडिंग रॉकेट, उपकरण ले जाने वाला रॉकेट है जो अपनी उड़ान के दौरान माप लेने और वैज्ञानिक प्रयोग करने में सक्षम है.
  • इसका उपयोग पृथ्वी की सतह से 48 से 145 किमी की ऊँचाई पर उपकरणों को लॉन्च करने के लिए किया जाता है. इस रॉकेट का पहला और दूसरा चरण ठोस मोटरों द्वारा संचालित होता है.
  • भारत में लॉन्च किया जाने वाला पहला साउंडिंग रॉकेट अमेरिकी नाइकी-अपाचे (Nike-Apache) था. यह ऐतिहासिक लांच 21 नवंबर, 1963 को हुआ था.
  • रोहिणी RH-75 – पहला स्वदेशी रूप से विकसित साउंडिंग रॉकेट – 1967 में इसरो द्वारा लॉन्च किया गया था. तब से, इन रॉकेटों को TERLS और सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा दोनों से लॉन्च किया गया है.

लीथ सॉफ्ट शेल कछुए का संरक्षण: पनामा संधि देशों ने भारत का प्रस्ताव स्वीकार किया

भारत ने लुप्त प्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संबंधी संधि के अंतर्गत लीथ सॉफ्ट शेल कछुए के सरंक्षण के लिए ठोस कदम उठाये हैं. कछुए की इस प्रजाति को संधि के परिशिष्ट-2 से परिशिष्ट-1 (गंभीर रूप से लुप्तप्राय) में स्थानांतरित करने का भारत का प्रस्ताव पनामा संधि में शामिल देशों ने स्वीकार कर लिया है. इससे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस प्रजाति के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पाबंदी लगेगी.

मुख्य बिन्दु

  • लीथ का सोफ्ट शेल कछुआ ताजे पानी का नरम खोल वाला एक बड़ा कछुआ है. यह कछुआ प्रायद्वीपीय भारत के लिए स्थानिक है और यह नदियों और जलाशयों में रहता है.
  • पिछले 30 वर्षों में कछुए की प्रजातियो का बहुत अधिक शोषण हुआ है. अवैध रूप से इसका शिकार किया गया और इसका उपभोग किया गया. मांस के लिए विदेशों में इसका अवैध रूप से कारोबार भी किया गया है.
  • पिछले 30 वर्षों में इस कछुए की प्रजाति की आबादी में 90 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है. अब इस प्रजाति का पता लगाना मुश्किल है.
  • प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा इसे ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ कछुए की प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है.

अनवर इब्राहिम मलेशिया के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए

अनवर इब्राहिम मलेशिया के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने 24 नवंबर को 10वें प्रधानमंत्री के रूप में पद की शपथ ली. श्री अनवर इब्राहिम 1990 के दशक में मलेशिया के उप-प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

अनवर इब्राहिम ने 1971 में मलेशिया के मुस्लिम यूथ मूवमेंट (ABIM) की स्थापना की थी. बाद में वह यूनाइटेड मलेशियाई नेशनल ऑर्गनाइजेशन (UMNO) पार्टी में शामिल हो गए और वित्त मंत्री बने थे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को बधाई दी है. श्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा कि वे उनके साथ भारत-मलेशिया रणनीतिक साझेदारी और मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा रखते हैं.


19-25 नवंबर: विश्व धरोहर सप्ताह

प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर से 25 नवंबर तक के सप्ताह को विश्व धरोहर सप्ताह (World Heritage Week) के रूप में मनाया जाता है. यह सप्ताह सांस्कृतिक धरोहरों और स्मारकों के संरक्षण और सुरक्षा के बारे में लोगों को प्रोत्साहित करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

यह सप्ताह यूनेस्को और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा मनाया जाता है. भारत में विश्व धरोहर सप्ताह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा मनाया जाता है.


25 नवंबर: अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष 25 नवम्बर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Violence Against Women) मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2022 में अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘एकजुट! महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए सक्रियता’ (UNITE! Activism to end violence against women and girls) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण

मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का कल ओड़िसा के ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया गया. यह रणनीतिक बल कमान के नियमित प्रशिक्षण का एक हिस्सा था. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अग्नि-3 का परीक्षण निर्धारित दूरी और प्रणाली के संचालनगत सभी मापदंडों पर खरा उतरा है.

जलवायु परिवर्तन की रोकथाम में भारत का महत्वपूर्ण योगदान

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने जलवायु परिवर्तन की रोकथाम में भारत के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया है. श्री गुतेरस ने एक लेख में लिखा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह पहल पूरे विश्व के लोगों को इस दिशा में प्रयास के लिए प्रोत्साहित करेगी.

संयुक्त राष्ट्र ने चीन से उईगर समुदाय के लोगों को रिहा करने को कहा

संयुक्त राष्ट्र की एक समिति ने चीन के शिन्जियांग प्रांत में हिरासत शिविरों में रखे गये उईगर समुदाय के लोगों को रिहा करने तथा उन्हें उपचार और मुआवज़ा उपलब्ध कराने को कहा है. संयुक्त राष्ट्र की 18 सदस्यीय समिति नस्ली भेदभाव संबंधी 1965 की अंतर्राष्ट्रीय संधि के अनुपालन पर नज़र रखती है.

भारत और इंडोनेशिया के बीच गरुड़ शक्ति अभ्यास

भारत और इंडोनेशिया के बीच 21 नवंबर से 3 दिसम्बर तक गरुड़ शक्ति अभ्यास आयोजित किया जा रहा है. यह इस अभ्यास का आठवां संस्करण है जिसका आयोजन इंडोनेशिया के करावांग में संगगा बुआना प्रशिक्षण क्षेत्र में किया जा रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top