EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 नवम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने GPAI का अध्यक्ष पद ग्रहण किया

भारत ने 21 नवंबर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधी वैश्विक भागीदारी (GPAI) का अध्यक्ष पद ग्रहण किया. इलैक्‍ट्रोनिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्र शेखर तोक्‍यो में GPAI की बैठक में सांकेतिक रूप में फ्रांस से अध्यक्ष पद की बागडोर प्राप्त किया. भारत को 2022-23 के लिए GPAI की अध्यक्षता दी गई है.

GPAI: एक दृष्टि

  • GPAI (Global Partnership on Artificial Intelligence) 25 देशों का एक संगठन है. भारत GPAI में वर्ष 2020 में संस्थापक सदस्य के रुप में शामिल हुआ था.
  • इसका उद्देश्य अत्याधुनिक शोध और संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सिद्धांत और व्यवहार के बीच की खाई को भरना है.
  • आर्टिफिशियल इंटीलेजेंस से वर्ष 2035 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में 967 अरब डॉलर वर्ष 2025 तक भारत के सकल खरेलू उत्पाद में 450 से 500 अरब डॉलर जुड़ने का अनुमान है. जो देश के 5 ट्रिलियन डॉलर सकल घरेलु उत्पाद के लक्ष्य का दस प्रतिशत है.
  • भारत को GPAI की अध्यक्षता मिलना इस बात को भी दर्शाता है कि आज पूरी दुनिया भारत को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में देखती है.
  • GPAI के सदस्य देश: ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, इजरायल, इटली, जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पोलैंड, कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया), सिंगापुर, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ.

नेटवर्क रेडिनेस इन्डेक्स-2022 की रिपोर्ट: भारत अब 61वें स्थान पर

अर्थव्यवस्था में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाने के लिए नेटवर्क तैयारी के मामले में भारत ने अपनी रैंकिंग में छह पायदान का सुधार किया है. हाल ही में प्रकाशित नेटवर्क रेडिनेस इन्डेक्स-2022 की रिपोर्ट के अनुसार भारत अब 61वें स्थान पर पहुंच गया है.

मुख्य बिन्दु

  • 131 अर्थव्यवस्थाओं की तैयारी पर आधारित इस इन्डेक्स का लक्ष्य प्रौद्योगिकी, लोक, शासन और प्रभाव के चार क्षेत्रों में उनके कार्य-निष्पादन का मूल्यांकन करना है.
  • भारत ने न केवल अपनी रैंकिंग में सुधार किया है बल्कि 2021 की तुलना में अधिक अंक भी हासिल किए हैं.
  • भारत ने आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस टेलेंट में पहला स्थान और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट सेवा के मामले में मोबाइल ब्रॉडबेंड इंटरनेट में दूसरा स्थान हासिल किया है.

संयुक्त राष्ट्र का 27वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन मिश्र में आयोजित किया गया

जलवायु परिवर्तन से संबंधित 27वां शिखर सम्मेलन (कॉप-27) 6 से 18 नवंबर तक मिश्र के शर्म अल-शेख में आयोजित किया गया था. इस वर्ष (2022) का आयोजन मिस्र की अध्यक्षता में किया गया था जिसमें 200 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया था.

मुख्य बिन्दु

  • इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोष (क्षतिपूर्ति कोष) बनाने के प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया था.
  • क्षतिपूर्ति कोष जलवायु परिवर्तन की अप्रत्याशित स्थितियों से होने वाली हानि की भरपाई के लिए संधि में शामिल देशों की एक सामूहिक व्यवस्था है.
  • जलवायु परिवर्तन संबंधी विभिन्न देशों की अंतर्राष्ट्रीय समिति का मानना है कि अफ्रीका जलवायु परिवर्तन से विश्व के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में है.
  • सम्मेलन में तीन मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया. इसमें उत्सर्जन कम करना, जलवायु परिवर्तन से निपटने, तकनीकी सहायता और विकासशील देशों को जलवायु गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद करना शामिल था.
  • भविष्य के सूखे के खिलाफ तैयारियों को बढ़ाने के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए स्पेन और सेनेगल ने संयुक्त रूप से IDRA (International Drought Resilience Alliance – IDRA)  लॉन्च किया.  यह सूखे से संबंधित प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए मंच भी प्रदान करेगा.
  • COP27 में मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट (MAC) लॉन्च किया गया. MAC एक अंतर-सरकारी गठबंधन है जो मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण और बहाली की दिशा में प्रगति का विस्तार और तेजी लाने का प्रयास करता है. इसके सदस्यों में संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और स्पेन शामिल हैं.
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने भारतीय प्रतिनिधिमण्‍डल का नेतृत्व किया था. उन्होंने अपने संबोधन में विकसित देशों से कहा है कि यदि विश्व धरती को विनाशकारी परिवर्तनों से बचाना चाहता है तो विकासशील देशों में वित्त और प्रौद्योगिकी अवश्य होनी चाहिए.
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जलवायु वित्त विषय पर मंत्रियों के उच्चस्तरीय संवाद में यह बात कही.
  • जलवायु वित्त संबंधी मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि 2020 तक विविध स्रोतों से 100 अरब डॉलर जुटाने की विकसित देशों की वचनबद्धता अभी तक पूरी नहीं की जा सकी है जबकि यह बहुत छोटी रकम है.
  • पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि भारत ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में नवीकरणीय ऊर्जा, ई-गतिशीलता, इथेनॉल मिश्रित ईंधन और हरित हाइड्रोजन में नई दूरगामी पहल की है.

दोहा में 22वें फीफा फुटबॉल विश्व कप का शुभारंभ

22वें फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 का शुभारंभ 20 नवंबर को कतर की राजधानी, दोहा में हुआ. उद्घाटन समारोह अल-खोर के अल-बयात स्टेडियम में आयोजित किया गया था. कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने विश्व कप की आधिकारिक शुरुआत की.

मुख्य बिन्दु

  • इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी. उद्घाटन मैच में मेजबान कतर का मुकाबला इक्वाडोर के साथ हुआ जिसमें इक्वाडोर ने मेजबान क़तर को दो-शून्य से हराया.
  • लियोनल मैसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जैसे दिग्गज फुटबाल खिलाड़ियों का यह संभावित अन्तिम विश्व कप होगा.
  • मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम 2014 विश्‍वकप के फाइनल में पहुंची थी. 35 वर्षीय मेसी ट्राफी जीतकर अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से शानदार तरीके से विदाई लेना चाहेंगे.
  • 37 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो कतर में अपना पांचवां विश्व कप खेलने उतरेंगे. ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार का यह तीसरा और आखिरी विश्व कप होगा.
  • जर्मनी के थामस मुलर पोलैंड के राबर्ट लेवान-दोवस्की, जर्मनी के मैनुअल नुएर, फ्रांस के करीम बेंजेमा, अर्जेंटीना के एंजल डि मारिया और बेल्जियम के केविन डि ब्रूने भी अपने अंतिम विश्‍वकप में शानदार खेल के साथ प्रशंसकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे.
  • विश्व कप के उद्घाटन में भारत का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया. भारत और कतर के बीच व्यापार, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बहु-आयामी साझेदारी के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं.
  • पहली बार फीफा फुटबॉल विश्व कप का आयोजन अरब जगत में हो रहा है. यह एशिया में आयोजित होने वाला दूसरा फुटबॉल विश्व कप है. पहली बार एशिया में जापान और कोरिया ने वर्ष 2002 में आयोजित किया गया था.

अभिनेत्री वैजयंतीमाला को आदित्य विक्रम बिड़ला पुरस्कार से सम्मानित किया गया

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री, नृत्यांगना और पूर्व सांसद डॉ. वैजयंतीमाला बाली को संगीत कला केंद्र (SKK) द्वारा आदित्य विक्रम बिड़ला कलाशिखर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. SKK अध्यक्ष राजश्री बिड़ला ने 20 नवंबर को 86 वर्षीय डॉ बाली को पुरस्कार प्रदान किया.

मुख्य बिन्दु

  • प्रदर्शन कला के क्षेत्र में समृद्ध विरासत को बनाए रखने के लिए SKK संस्थापक स्वर्गीय आदित्य विक्रम बिड़ला की स्मृति में 1996 में वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की गई थी.
  • पुरस्कार के पिछले प्राप्तकर्ताओं में गुरु केलू चरण महापात्रा, मृणालिनी साराभाई, पंडित बिरजू महाराज और डॉ कनक रेले शामिल हैं.
  • इस वर्ष के SKK पुरस्कार ज्यूरी में डॉ. कनक रेले, चित्रा विश्वेश्वरन, दर्शना झवेरी और जयंत कस्तूर शामिल थे, और समारोह में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अरिजीत सिंह द्वारा नृत्य प्रदर्शन शामिल था.

20 नवंबर: विश्व बाल दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष यानी विश्व बाल दिवस 2022 की थीम: ‘समावेशन, हर बच्चे के लिए’ (Inclusion, for every child) है.

पहला विश्व बाल दिवस 20 नवंबर 1954 को मनाया गया था. इस दिन बाल अधिकारों को अपनाया गया था. भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है.


21 नवम्बर को विश्व टेलीविजन दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 21 नवम्बर को ‘विश्व टेलीविजन दिवस’ (World Television Day) मनाया जाता है. यह दिवस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विविधता के स्तंभ का जश्न मनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व टेलीविजन दिवस मनाये जाने की शुरुआत 1996 में की थी. पहला विश्व टेलीविजन दिवस 21 नवंबर 1997 को मनाया गया था.

टेलीविजन के आविष्कारक जॉन लोगी बेयर्ड थे. बेयर्ड ने वर्ष 1924 में बक्से, बिस्किट के टिन, सिलाई की सुई, कार्ड और बिजली के पंखे से मोटर का इस्तेमाल कर पहला टेलीविजन बनाया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top