EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17-18 नवम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

17वां जी-20 शिखर सम्मेलन: भारत ने जी-20 के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

17वां जी-20 शिखर सम्मेलन (17th G20 Summit) 2022 इंडोनेशिया के बाली में 15-16 नवंबर को आयोजित किया गया था. सम्मेलन का विषय था- मिलकर बढें, सशक्त बनें (Recover Together, Recover Stronger). सम्मेलन के एजेंडा के रूप में तीन कार्यकारी सत्र थे. ये थे- खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और डिजिटल परिवर्तन.

मुख्य बिन्दु

  • G20 के सदस्य देशों ने सतत कृषि व्यवस्था बनाए रखने तथा खाद्य प्रणाली और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने के लिए व्यापक बदलाव का आह्वान किया.
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस शिखर बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
  • शिखर बैठक के समापन सत्र में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने सांकेतिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपी.
  • भारत 1 दिसम्बर 2022 से औपचारिक रूप से जी-20 के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेगा.
  • शिखर बैठक से अलग श्री मोदी इंडोनेशिया, स्‍पेन, फांस, सिंगापुर, जर्मनी इटली, ऑस्‍ट्रेलिया और ब्रिटेन के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक किए थे. इन बैठकों में वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि और डिजिटल प्रौद्योगिकी से संबंधित मुद्दे शामिल थे.
  • फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के साथ मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा, व्यापार, निवेश और आर्थिक साझेदारी के नये क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की.
  • सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ हरित अर्थव्‍यवस्‍था, नवीकरणीय ऊर्जा और वित्‍तीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया.
  • जर्मनी के चांसलर के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने रक्षा सहयोग मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की.
  • श्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में ऊर्जा, रक्षा, आर्थिक भागीदारी, संस्‍कृति और जलवायु परिवर्तन में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया.
  • ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ व्‍यापक रणनीति साझेदारी को मजबूत बनाने के साथ ही शिक्षा और अन्‍य क्षेत्रों में सहयोग पर बल दिया.
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ मुलाकात में भारत तथा ब्रिटेन के बीच व्‍यापारिक, रक्षा सहयोग और लोगों के बीच जुड़ाव को मजबूत करने के उपायों पर भी बातचीत की.

पूरा आलेख, जानिए क्या है जी-20…»

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में पंचायत अनुसूचित विस्तार अधिनियम लागू

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में पंचायत अनुसूचित विस्तार अधिनियम लागू कर दिया है. इसका उद्देश्य ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी से जनजातीय लोगों को शोषण से बचाना है.

मुख्य बिन्दु

  • यह अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को विशेष रूप से प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में विशेष अधिकार देता है.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 15 नवंबर को मध्य प्रदेश के शहडोल में एक कार्यक्रम में इसकी औपचारिक घोषणा की थी. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस अधिनियम का उपयोग जनजातीय समुदाय के लोगों को सशक्त बनाने के लिए किया जाएगा.

दूसरे पूर्वोत्तर ओलंपिक खेल का समापन, मणिपुर शीर्ष स्थान पर

दूसरा पूर्वोत्तर ओलंपिक खेल 16 नवंबर को संपन्न हो गया. ये खेल मेघालय की राजधानी शिलांग में 10 नवंबर से खेले जा रहे थे जिसमें लगभग तीन हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

इस स्पर्था में 88 स्वर्ण सहित कुल 240 पदक जीतकर मणिपुर प्रथम रहा. असम 203 पदक के साथ दूसरे और अरुणाचल प्रदेश 39 स्वर्ण पदक लेकर तीसरे स्थान पर रहा. मेजबान मेघालय चौथे स्थान पर रहा.

दूसरे पूर्वोत्तर ओलंपिक खेल की मेजबानी अरुणाचल को 2019 में करनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण शिलांग को मेजबान शहर चुना गया.


तीसरा पैन-इंडिया तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी-विजिल’ आयोजित किया गया

तीसरा पैन-इंडिया तटीय रक्षा अभ्‍यास सी-विजिल (Exercise Sea Vigil-22) 15-16 नवंबर को आयोजित किया गया था. यह अभ्‍यास समूचे 7516 किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्र और देश के समग्र विशेष आर्थिक क्षेत्र में किया गया था.

26/11 के आतंकी हमले के बाद देश की तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए 2018 में इस अभ्यास की कल्पना की गई थी.

इस अभ्‍यास का आयोजन नौसेना, तटरक्षक बल और समुद्री कार्यों में लगे मंत्रालयों के सहयोग से किया गया था.


16 नंवबर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस

प्रत्येक वर्ष 16 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) मनाया जाता है. राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में आम लोगों को प्रेस के बारे में जागरूक करना और उनको प्रेस के नजदीक लाना है.

प्रथम प्रेस आयोग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से एक प्रेस परिषद की कल्पना की थी.

इसके तहत 4 जुलाई 1966 को भारत में प्रेस परिषद (PCI) की स्थापना की गई जिसने 16 नवंबर 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया था. तभी से प्रतिवर्ष 16 नवंबर को भारत में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी के प्रतीक के तौर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है.


16 नवंबर: अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस

प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Day for Tolerance) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सहिष्णुता के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करना है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र असहिष्णुता वर्ष घोषित किया था. 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाने का निर्णय लिया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

वाराणसी में काशी- तमिल संगमम शुरू हुआ

वाराणसी में 17 नवंबर से 16 दिसम्बर तक ‘काशी- तमिल संगमम’ का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस कार्यक्रम का 19 नवंबर को औपचारिक उद्घाटन करेंगे. काशी- तमिल संगमम  का उद्देश्य देश के दो महत्वपूर्ण शिक्षण पीठों – तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने सम्‍पर्कों को नये सिरे से स्थापित करना है.

बेंगलुरू में 25वां प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन शुरू

कर्नाटक के बेंगलुरू में 15 नवंबर से 25वां प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन शुरू हुआ. तीन दिन के सम्मेलन में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दिग्गज भाग ले रहे हैं. सम्मेलन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का वीडियो संदेश प्रसारित किया जाएगा. सम्मेलन में पहली बार 16 राज्यों के स्‍टार्टअप्‍स भाग ले रहे हैं.

भारत-अमरीका संयुक्त सैन्‍य प्रशिक्षण युद्ध अभ्‍यास उत्‍तराखण्‍ड में शुरू

भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्ध अभ्यास का 18वां संस्करण 15-29 नवंबर तक उत्‍तराखण्‍ड के औली में आयोजित किया जा रहा है. इस अभ्यास में मुख्य रूप से अधिक ऊंचाई और अधिक ठंड में युद्ध पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा.

स्कूली पाठ्यक्रम के लिए RBI ने एक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम तैयार किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम तैयार किया है. तीन राज्यों को छोडकर बाकी सभी राज्यों ने अपने स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर सहमति जताई है. इसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा में बुनियादी वित्तीय साक्षरता का विस्तार करना है.

मेघालय में वांगला महोत्सव मनाया गया

मेघालय में वांगला महोत्सव (Wangala Festival) का 46वां संस्करण मनाया गया. वांगला महोत्सव मेघालय में गारो समुदाय का एक लोकप्रिय त्योहार है. इसे 100 ड्रम फेस्टिवल के रूप में भी जाना जाता है. यह एक फसल उत्सव है जो गारो जनजाति के मुख्य देवता, सालजोंग– उर्वरता के सूर्य देवता का सम्मान करता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top