EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-14 नवम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत-फ्रांस का संयुक्त वायु सेना अभ्यास ‘गरुड़-VII’ जोधपुर में आयोजित किया गया

भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं के बीच सातवां युद्धाभ्यास ‘गरुड़-VII’ 25 अक्तूबर से 12 नवंबर तक जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर आयोजित किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • युद्ध अभ्यास के दौरान दोनों देशों के वायु सेना कर्मियों को वास्तविक युद्ध स्थितियों का अनुभव और कॉम्बैट ऑपरेशंस की जानकारी दी गई.
  • युद्धाभ्यास से दोनों वायु सेनाओं को परिचालन जानकारी और सर्वोत्तम तौर-तरीकों को समझने का भी अवसर मिला.
  • युद्धाभ्यास में फ्रांस के 220 सैनिकों की टुकड़ी चार राफेल फाइटर जेट और मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट के साथ हिस्सा लिया था. इंडियन एयर फोर्स की तरफ से राफेल, सुखोई, तेजस और जगुआर फाइटर जेट के अलावा एलसीएच को इस युद्धाभ्यास में उतारा गया.
  • दोनों देशों के बीच इससे पहले छह युद्धाभ्यास कुशलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं. यह द्विपक्षीय अभ्यास का सातवां संस्करण था. इनकी शुरुआत भारत से ही 2003 में हुई थी.

लंदन में वर्ल्‍ड ट्रेवल मार्केट प्रदर्शनी आयोजित की गई

लंदन में 7 से 9 नवंबर तक वर्ल्‍ड ट्रेवल मार्केट प्रदर्शनी आयोजित की गई थी. भारत के पर्यटन मंत्रालय ने इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था.

मुख्य बिंदी

  • यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बडी प्रदर्शनियों में है. इस वर्ष प्रदर्शनी का थीम था- ‘यात्रा का भविष्य अब शुरू होता है’ (The future of travel starts now).
  • इस प्रदर्शनी का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समुदाय के लिए विभिन्न पर्यटन उत्पादों और चिकित्सा मूल्य यात्रा तथा लग्‍जरी ट्रेन को प्रदर्शित करना था.
  • वर्ष 2019 के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में यात्रा और पर्यटन क्षेत्र का योगदान 5.19 प्रतिशत रहा था. भारतीय पर्यटन क्षेत्र लगभग आठ करोड़ लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करता है.

कंबोडिया में 40वां और 41वां आसियान शिखर सम्‍मेलन आयोजित किया गया

कंबोडिया के नोम पेन्ह में 10 से 13 नवंबर तक आसियान (ASEAN) और संबंधित शिखर सम्‍मेलन 2022 आयोजित किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • इस सम्मेलन के इतर आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों का भी आयोजन किया गया था.
  • उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 12-14 नवंबर तक कंबोडिया यात्रा पर थे.
  • इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हून सेन और अन्‍य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी.
  • यह आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ थी जिसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है.
  • भारत और आसियान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, समुद्री सुरक्षा तथा नौवहन स्वतंत्रता के महत्व पर बल दिया. एक संयुक्त वक्तव्य में दोनों पक्षों ने समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र संधि जैसे अंतरराष्ट्रीय नियमों के अन्तर्गत विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की प्रतिबद्धता दोहराई.
  • भारत-आसियान शिखर बैठक में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के संबोधन के अनुरूप आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग मजबूत करने और व्यापक रणनीतिक साझेदारी कायम करने पर बल दिया गया.

जानिए क्या है आसियान…»


12 नवम्बर: लोकसेवा प्रसारण दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 नवम्‍बर को लोकसेवा प्रसारण दिवस (Public Service Broadcasting Day) मनाया जाता है. वर्ष 1947 में आज ही के दिन राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी एक बार आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो) भवन आये थे और इस स्‍मृति में प्रत्‍येक वर्ष 12 नवम्‍बर को यह दिवस मनाया जाता है.

महात्‍मा गांधी ने विभाजन के बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अस्‍थाई रूप से आकर बसे विस्‍थापित लोगों को आकाशवाणी से संबोधित किया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

एशियाई एयरगन प्रतियोगिता 2022

15वें एशियाई एयरगन प्रतियोगिता 2022 का आयोजन 9 से 19 नवंबर तक दक्षिण कोरिया के दाइगु में किया जा रहा है. इस चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज़ मेहुली घोष ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक जीता.

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्‍तनम और तेलंगाना के रामागुंडम में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने विशाखापत्‍तनम में छह लेन वाले ग्रीन फील्‍ड रायपुर – विशाखापत्‍तनम आर्थिक गलियारे के आंध्रप्रदेश सेक्‍शन का शिलान्‍यास किया. उन्होंने आंध्रप्रदेश में ONGC की न्‍यू फील्‍ड आनशोर डीप वॉटर ब्‍लॉक परियोजना राष्‍ट्र को समर्पित किया.

औद्योगिक उत्पादन में 7 प्रतिशत की वृद्धि

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार देश के औद्योगिक उत्पादन में इस वर्ष अप्रैल से सितम्बर में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के अनुसार देश का औद्योगिक उत्पादन अगस्त के 0.8 प्रतिशत से बढ़कर सितम्बर में 3.1 प्रतिशत हो गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top