EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
30-31 अक्टूबर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर सूरजकुंड में आयोजित किया गया

राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर 27-28 अक्तूबर हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित किया गया था. गृहमंत्री अमित शाह ने इस शिविर की अध्यक्षता की थी.

मुख्य बिन्दु

  • राज्यों के गृह मंत्री और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के उपराज्‍यपाल तथा प्रशासक, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस इस सम्मेलन में शामिल हुए थे. सम्मेलन के छह सत्रों में कई विषयों पर विचार-विमर्श हुआ.
  • इस चिंतन शिविर का उद्देश्य इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में घोषित विजन 2047 और पंच प्राण के कार्यान्वयन के लिए एक कार्ययोजना तैयार करना था.
  • शिविर में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण साइबर अपराध प्रबंधन, आपराधिक न्याय प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन, तटीय सुरक्षा, महिला सुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस शिविर को सम्‍बोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने पुलिस के लिए एक राष्‍ट्र, एक वर्दी का विचार रखा है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति की विशेष बैठक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आतंकवाद रोधी समिति की विशेष बैठक 28-29 अक्तूबर को मुंबई और दिल्ली में आयोजित की गई थी.

UNSC की आतंकवाद रोधी समिति की बैठक: मुख्य बिन्दु

  • यह बैठक 28 अक्तूबर को मुंबई में और 29 अक्तूबर को नई दिल्ली में जारी रही थी. बैठक का विषय था- आतंकी कार्रवाइयों में नई तकनीक के इस्तेमाल से निपटना.
  • UNSC की आतंकवाद रोधी समिति के प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. राष्‍ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.
  • समिति ने सभी सदस्य देशों से आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की नीति अपनाने का आग्रह किया गया है. यह घोषणा, आतंकवाद को किसी भी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह से न जोड़ने की पुष्टि करती है.
  • विदेशमंत्री सुब्रहमण्यम जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि नई टैक्‍नोलॉजी के कारण सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. आतंकवादी गुटों और संगठित आपराधिक नेटवर्कों द्वारा मानव रहित ड्रोन प्रणालियों का इस्तेमाल बड़ा खतरा बन गया है.
  • भारत, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का वर्तमान अध्यक्ष है. सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष हर महीने वर्णमालानुसार बदलता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

नौसेना कमांडरों का इस वर्ष का दूसरा सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू

नौसेना कमांडरों का इस वर्ष का दूसरा सम्मेलन नई दिल्ली में 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है. यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों को सैन्य- रणनीतिक स्तर पर समुद्री सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर उपलब्ध कराता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top