EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27-28 सितम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्ट्रपति HAL के एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण संयंत्र का शुभारंभ किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 27 सितम्बर को बेंगलुरु में हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (HAL) के एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण संयंत्र का शुभारंभ किया.

क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के उपग्रह प्रक्षेपण में किया जाता है. राष्ट्रपति ने इस दौरान हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड में दक्षिण क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की आधारशिला भी रखी.

विदेश व्यापार नीति 2015-20 को छह महीने के लिये बढ़ाया गया

विदेश व्यापार नीति 2015-20 को छह महीने के लिये बढ़ा दिया गया है. यह विस्तार 1 अक्तूबर से लागू होगा. निर्यात संवर्द्धन परिषद और बड़े निर्यातकों ने इस बारे में अनुरोध किया था.

निर्यातकों और उद्योग जगत ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सरकार से नीति की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था.

विदेश व्यापार नीति 2015-20, वर्ष 2015 में लागू की गयी थी. यह नीति प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए वस्तु और सेवाओं का निर्यात तथा व्यापार सुगमता बढ़ाने पर बल देती है.


प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना के चार वर्ष पूरे: आरोग्‍य मंथन 2022 का आयोजन

‘आयुष्‍मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना’ के चार वर्ष पूरे हो जाने अवसर पर 25-26 सितम्बर को ‘आरोग्‍य मंथन 2022’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र के कई विशेषज्ञ विशेषज्ञों ने भाग लिया. इसके अलावा शिक्षण संस्थानों, शोध संस्थानों, उद्योग और मीडिया के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे.

इस योजना में गरीब परिवारों को वार्षिक रूप से पांच लाख रुपये का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा उपलब्ध कराया जाता है. इसका उद्देश्य देशभर में दस करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचाना है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सितम्बर 2018 में यह योजना शुरू की थी.


भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैचों की श्रृंखला दो-एक से जीती

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैचों की श्रृंखला दो-एक से जीत ली है. 25 सितम्बर को  हैदराबाद में खेले गए तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया.

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने चार विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.

इसके साथ ही भारत ने एक कैलेण्डर वर्ष में सबसे अधिक टी-ट्वेंटी मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया.


26 सितम्बर: परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस

प्रत्येक वर्ष 26 सितम्बर को परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Total Elimination of Nuclear Weapons) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैश्विक परमाणु हथियार परीक्षणों के प्रभावों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना और एक सुरक्षित दुनिया को प्राप्त करने के लिए एक कदम के रूप में परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत करना है.

संयुक्त राष्ट्र ने दिसम्बर परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस की घोषणा 2013 में की थी. 26 सितंबर 2014 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था.


27 सितम्बर: विश्व पर्यटन दिवस से संबंधित जानकारी

प्रत्येक वर्ष के 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है. आज के ही दिन 1980 में विश्‍व पर्यटन संगठन (United Nations World Tourism Organization- UNWTO) का संविधान लागू हुआ था. यह दिवस पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र ने बाली, इंडोनेशिया (Bali, Indonesia) को इस वर्ष यानी 2022 में पर्यटन दिवस का मेजबान देश चुना है. भारत को 2019 में पर्यटन दिवस का मेजबान देश चुना गया था जिसमें भारत ने पहली बार विश्‍व पर्यटन दिवस का अधिकृत आयोजन किया था.

पर्यटन दिवस 2022 का मुख्य विषय (थीम)- ‘पर्यटन पर पुनर्विचार’ (Rethinking Tourism) है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top