EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-26 सितम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

गुजरात में राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन

गुजरात के एकता नगर में 23-24 सितम्बर को राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इस सम्मेलन का शुभारंभ किया था.

इस सम्मेलन का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली पर ध्‍यान केंद्रित करना था। सम्‍मेलन में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर छह सत्र आयोजित किए गए थे. इनमें पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली, जलवायु परिवर्तन, वन्‍यजीव प्रबंधन और प्‍लास्टिक कचरा प्रबंधन जैसे विषय शामिल थे.

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 77वां अधिवेशन, भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री ने किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 77वां अधिवेशन 20 सितम्बर से न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है. इस अधिवेशन का विषय है- एक ऐतिहासिक क्षण: सामूहिक चुनौतियों के लिए परिवर्तनकारी समाधान.

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें अधिवेशन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने किया था. वे इस अधिवेशन में भाग लेने के प्रयोजन से 18 – 28 सितंबर तक अमरीका यात्रा पर हैं.
  • डॉक्टर जयशंकर ने 24 सितम्बर को 77वें अधिवेशन में भारत का पक्ष रखा था. अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, आतंकवाद की किसी भी गतिविधि का कोई औचित्य नहीं है.
  • यूक्रेन के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए भारत ने शांतिपूर्ण बातचीत और राजनयिक माध्यम से संघर्ष के समाधान की प्रतिबद्धता दोहराई.
  • विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, जलवायु परिवर्तन की रोकथाम में समान भागीदारी के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन’, ‘एक सूर्य-एक विश्‍व-एक ग्रिड’ और ‘आपदा समायोजी बुनियादी ढांचा पहल’ के अन्तर्गत अन्‍य साझेदारों के साथ प्रयास कर रहा है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार की मांग

भारत सहित 32 देशों ने मौजूदा वैश्विक वास्तविकताओं के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल और व्यापक सुधार करने की मांग की है.

न्‍यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर इन देशों ने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि वे अंतर्राष्ट्रीय शासन व्यवस्था को अधिक समावेशी और सहभागिता पूर्ण बनाने के लिए काम करने के प्रति संकल्‍पबद्ध हैं ताकि विकास संबंधी चुनौतियों, गरीबी, जलवायु परिवर्तन, महामारी, खाद्य सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय संकटों और आतंकवाद का समाधान किया जा सके.

वक्तव्य में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद में सुधार में देरी से वैश्विक शांति और सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है और संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र के इस सिद्धांतों पर अमल करने में व्यवधान हो रहा है.


भारत ने इंग्लैंड से एक दिवसीय महिला क्रिकेट श्रृंखला 3-0 से जीती

भारत ने इंग्लैंड से तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की महिला क्रिकेट श्रृंखला 3-0 से जीत ली है. 24 सितम्बर को लॉर्ड्स (इंग्लैंड) में खेले गए श्रृंखला के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 16 रन से पराजित किया.

भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 45 ओवर और 4 गेंद में 169 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 44वें ओवर में 153 रन पर ही सिमट गई. रेणुका सिंह ने  सर्वाधिक चार विकेट लिए. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया. भारतीय टीम ने 23 साल बाद इंग्‍लैण्‍ड को उसकी जमीन पर पराजित किया है.

झूलन गोस्‍वामी का यह आखिरी अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच

झूलन गोस्‍वामी का यह आखिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच था. उन्होंने 12 क्रिकेट टेस्‍ट, 205 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 68 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेले हैं. 39 वर्षीय झूलन ने कुल 355 विकेट लिए हैं और वे भारत की महानतम महिला क्रिकेट खिला‍ड़ि‍यों में एक हैं.


24 सितम्बर 2022 को हरिजन सेवक संघ का 90वां स्थापना दिवस मनाया गया

24 सितम्बर को 2022 को हरिजन सेवक संघ का 90वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर नई दिल्ली में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन में उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड सहित संगठन के देशभर से एक हजार से अधिक कार्यकर्ता ने भाग लिया.

मुख्य बिन्दु

  • राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1932 में हरिजन सेवक संघ की स्थापना की थी. इसका उद्देश्य अस्पृश्यता मिटाने तथा जाति, पंथ, लिंग और वर्ण आधारित सभी प्रकार के अन्याय, तिरस्कार और भेदभाव मुक्त समाज बनाना था.
  • पूना समझौते के बाद दलितों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सन 1932 में गांधी ने इस अखिल भारतीय संगठन की नींव रखी.
  • दिल्ली के किंग्सवे कैंप में स्थित इसका मुख्यालय छुआछूत के खिलाफ लड़ाई का प्रमुख केंद्र था. 1930 से 1940 के बीच बापू ने उनका एक लंबा समय यहाँ बीता.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

1 अक्‍तूबर को देश में 5जी मोबाइल सेवा का शुभारंभ

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 1 से 4 अक्तूबर तक इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 1 अक्‍तूबर को देश में 5जी मोबाइल सेवा का शुभारंभ करेंगे. एशिया की इस सबसे बड़ी तकनीकी प्रदर्शनी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव, निर्मला सीतारामन और धर्मेन्‍द्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे.

आयुष्‍मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना के चार वर्ष पूरे

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया, ‘आयुष्‍मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना’ के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में 25 सितम्बर को ‘आरोग्‍य मंथन 2022’ का उद्घाटन किया. दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र के कई विशेषज्ञ भाग लेंगे. इस योजना में गरीब परिवारों को वार्षिक रूप से पांच लाख रुपये का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा उपलब्‍ध कराया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top