EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-24 सितम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन: पर्यटन के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी बनाने का लक्ष्य

भारत के राज्यों के पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 18-20 सितम्बर को आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन में देश को 2047 तक पर्यटन के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

मुख्य बिन्दु

  • इस सम्मेलन के अंतिम दिन 20 सितम्बर को पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने धर्मशाला घोषणा पत्र जारी किया गया था. घोषणा पत्र में इस संबंध में संकल्प लिया गया है.
  • इसके साथ ही, वर्ष 2024 तक 150 बिलियन डालर और 2030 तक 250 बिलियन डालर देश की जीडीपी में सहयोग का लक्ष्य रखा गया है.
  • भारत में नई पर्यटन नीति का मसौदा तैयार हो गया है. इसके लागू होने के बाद 2047 तक पर्यटन उद्योग एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा गया है. 2030 तक पर्यटन के क्षेत्र में करीब 14 करोड़ रोजगार का लक्ष्‍य रखा गया है.
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने अंबेडकर सर्किट को कवर करने के लिए एक विशेष ट्रेन शुरू करने की घोषणा की. अंबेडकर सर्किट में जन्मभूमि (मध्य प्रदेश में अम्बेडकर का जन्मस्थान), दीक्षा भूमि (नागपुर में वह स्थान जहाँ अंबेडकर ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया था), महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली में वह स्थान जहाँ उनका निधन हुआ) और चैत्य भूमि (मुंबई में उनके दाह संस्कार का स्थान) शामिल हैं.

उच्च रक्तचाप के खिलाफ प्रयासों के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया

उच्च रक्तचाप के खिलाफ देश के सराहनीय प्रयासों के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार भारत की उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल (IHCI) को 21 सितम्बर को दिया गया.

मुख्य बिन्दु

  • IHCI (India Hypertension Control Initiative) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR), राज्य सरकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन-भारत की एक संयुक्त पहल है.
  • IHCI को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है. IHCI को संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से न्यूयॉर्क में आयोजित 2022 यूएन इंटरएजेंसी टास्क फोर्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेष कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पुरस्कार दिया गया.
  • उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने और इससे बचने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्‍तर्गत एक विशेष पहल चलाया जा रहा है.
  • देश की प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली के असाधारण कार्यों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देते हुए यह पुरस्कार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस मिसाइल के खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस मिसाइल के खरीद के लिए 22 सितम्बर को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया था. इसके तहत भारतीय नौसेना के लिए 1700 करोड़ रुपये की लागत से इस मिसाइल की खरीद ब्रह्मोस एयरोस्‍पेस प्राइवेट लिमिटेड से की जाएगी. ब्रह्मोस एयरोस्‍पेस प्राइवेट लिमिटेड भारत और रूस का एक संयुक्त उपक्रम है.

यह अनुबंध रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को और गति देगा. इससे महत्वपूर्ण शस्त्र प्रणाली के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और स्वदेशी उद्योगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी.


रिजर्व बैंक ने महाराष्‍ट्र के लक्ष्‍मी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया

रिजर्व बैंक ने पर्याप्त पूंजी नहीं होने के कारण महाराष्ट्र के लक्ष्मी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. प्रत्येक जमाकर्ता को पांच लाख रुपये तक निकासी की अनुमति दी गई है.

रिजर्व बैंक ने कहा कि लक्ष्मी सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति असंतोषजनक है और बैंक का संचालन जारी रहना जमाकर्ताओं के हित में नहीं है.


23 सितम्बर: अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस से संबंधित जानकारी

प्रत्येक वर्ष 23 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) मनाया जाता है. जो लोग सुन या बोल नहीं सकते उनके हाथों, चेहरे और शरीर के हाव-भाव से बातचीत की भाषा को सांकेतिक भाषा (Sign Language) कहा जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस-2022 का विषय (थीम)– ‘सांकेतिक भाषा हमें एकजुट करते हैं!’ (Sign Languages Unite Us!) है.

इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव विश्व बधिर संघ (World Federation of the Deaf) ने रखा था. सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 सितम्बर 2018 को सांकेतिक भाषा दिवस घोषित किया था. 2018 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन

गुजरात के एकता नगर में 23-24 सितम्बर को राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इस सम्मेलन का शुभारंभ किया. सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, समेकित हरित अनुमोदन के लिए एक ही जगह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने -परिवेश, वन प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, वन्यजीव प्रबंधन और प्लास्टिक तथा कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर छह सत्र होंगे.

भारत ने तीन मैचों की महिला क्रिकेट श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली

महिला क्रिकेट में केंटरबरी में भारत ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 88 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 333 रन बनाए. इंग्लैड के विरुद्ध एकदिवसीय श्रृखंला में किसी भी देश का यह सबसे अधिक स्कोर है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top