EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 सितम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि घोषित किया गया

गुजराती फिल्म छेल्लो शो को 95वें अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर 2023) के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि घोषित किया गया है. इसकी घोषणा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 20 सितम्बर को की.

मुख्य बिन्दु

  • छेल्लो शो को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में चुना गया है. यह फिल्म 14 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.
  • छेल्‍लो शो का शीर्षक अंग्रेजी में ‘लास्‍ट फिल्म शो’ है. इस फिल्‍म का रॉबर्ट डि‍ नीरो के ‘ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल’ में उद्घाटन फिल्म के रूप में वर्ल्‍ड प्रीमियर हुआ था. इसने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार जीते हैं.
  • छेल्‍लो शो एक किशोर बालक की कहानी है. वह भारत के एक दूरदराज के गाँव में रहता है और सिनेमा के साथ उसका गहरा संबंध जुड जाता है. यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे एक छोटा लड़का प्रोजेक्शन बूथ से फिल्‍में देखने में गर्मियों का पूरा समय बिताता है.

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव ने महासभा को संबोधित किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरेस ने कहा है कि विश्व गंभीर संकट में है और इससे उबरने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में आम चर्चा की शुरूआत से पहले अपने संबोधन में श्री गुतेरस ने कहा कि विश्‍व में मतभेद और विभाजन गहरे होते जा रहे हैं, असमानताएं बढ़ रही हैं और चुनौतियां व्यापक होती जा रही हैं. इनसे निपटने के लिए एकजुट कार्रवाई जरूरी है.

उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष, जलवायु संकट और जैव विविधता की हानि, विकासशील देशों की वित्तीय स्थिति जैसे संकट विश्व के सामने है.


नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नमूनों को एकत्रित किया

हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance Rover) ने मंगल ग्रह (Mars) पर जीवन के संकेतों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नमूनों को एकत्रित किया है.

मुख्य बिन्दु

  • रिपोर्ट से पता चला है कि ग्रह पर कार्बनिक पदार्थों की उपस्थिति है. माइक्रोबियल जीवन के नमूने खोजे जाने से पता चला है कि 3.5 अरब साल पहले यहां झील और उसमें एक डेल्टा भी था.
  • नासा के रोवर ने चार नमूने एकत्र किए हैं जिनमें एक प्राचीन नदी डेल्टा के संभावित सबूत हैं, जो एक जैविक समृद्ध नमूने हैं.
  • एक वर्ष के दौरान, रोवर ने ज्वालामुखी विस्फोट वाली झील से एक जैकपॉट की खोज की थी. रोवर ने एक अरब साल पुरानी चट्टान को ड्रिल किया, जिसमें रोवर ने कार्बनिक अणुओं की खोज की.
  • नासा का यह रोवर जुलाई 2020 में केप कैनावेरल, फ्लोरिडा से लॉन्च होने के बाद फरवरी 2021 में मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा था.

भारत तथा लातिन अमरीकी और कैरेबियाई देशों के समूह ‘सेलेक’ की बैठक

भारत तथा लातिन अमरीकी और कैरेबियाई देशों के समूह ‘सेलेक’ (Community of Latin American and Caribbean States) की बैठक 19 सितंबर को न्‍यूयॉर्क में आयोजित की गई थी.

भारत-सेलेक बैठक

  • विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भारतीय पक्ष का और सेलेक (CELAC) का प्रतिनिधित्व ग्‍वाटेमाला, त्रिनिदाद और टौबैगो और कोलम्बिया तथा अर्जेटीना के विदेश मंत्रियों ने किया था.
  • विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें अधिवेशन में भाग लेने के लिए अमेरिका गए हैं.
  • बैठक में व्‍यापार और वाणिज्‍य, कृषि, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्‍वास्‍थ, टीका उत्‍पादन, पारम्‍परिक औषधि और साजो-सामान क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमति बनी.
  • दोनों पक्षों ने परस्‍पर हित के क्षेत्रीय और बहु-पक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया तथा संयुक्‍त राष्‍ट्र और अन्य बहुपक्षीय संस्थाओं में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

21 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace) मनाया जाता है. इस दिन को शांति के लिए समर्पित किया गया है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाना और शांति के आदर्शों को बढाना है.

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2022 का मुख्य विषय (थीम) ‘जातिवाद खत्म करो. शांति का निर्माण करें.’ (End racism. Build peace.) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विदेश मंत्री की अमरीका यात्रा

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर 18 – 28 सितंबर तक अमरीका यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने 19 सितम्बर को न्‍यूयार्क में संयुक्‍त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, मिस्र और क्‍यूबा के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत की.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सेंट जॉर्ज चैपल में किया गया

ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितम्बर को शाम विंडसर कास्‍ल के सेंट जॉर्ज चैपल में किया गया. महारानी का ताबूत उनके पति प्रिंस फिलिप के पास दफनाया गया.

बांग्‍लादेश सैफ महिला फुटबॉल चैपियनशिप का विजेता बना

बांग्‍लादेश ने काठमांडू में सैफ महिला फुटबॉल चैपियनशिप के फाइनल में नेपाल को 3-1 से हराकर पहली बार ऐतिहासिक खिताबी जीत दर्ज की. बांग्लादेश की कप्तान सबीना खातून को पांच मैचों में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.

RBI ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को PCAF से हटाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को अपने त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई दायरे (PCAF) से हटा दिया है. विभिन्न वित्तीय अनुपातों तथा कर्ज वसूली में विफलता से जुड़ी बैंक की गतिविधियों में सुधार को देखते हुए यह फैसला किया गया है. RBI ने 2017 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को PCAF की सूची में शामिल किया था.

सोवियत अंतरिक्ष यात्री वालेरी पॉलाकोव का निधन

सोवियत अंतरिक्ष यात्री वालेरी पॉलाकोव का 19 सितम्बर को निधन हो गया है. वे 80 वर्ष के थे. उनके नाम अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक अकेले रहने का रिकॉर्ड है. सोवियत अंतरिक्ष स्टेशन मीर पर सवार रहते हुए उन्होंने 22 मार्च, 1995 को पृथ्वी पर वापस लौटने से पहले 7,000 से अधिक बार पृथ्वी की परिक्रमा की थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top