EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-20 सितम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने पदक जीता

विश्व कुश्ती चैंपिनयशिप (World Wrestling Championships) 2022 प्रतियोगिता 10 सितम्बर से 18 सितम्बर तक सर्बिया के बेलग्रेड में खेला गया था. यह 17वां संस्करण था. इस संस्करण में अमेरिका 7 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ प्रथम स्थान पर रहा. भारत ने कुल दो पदक जीते.

बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता. उन्होंने प्यूर्टो रिको के सेबास्टियन सी रिवेरा को हरा कर यह पदक जीता. 2013 में कांस्य पदक से शुरू करके इस चैंपियनशिप में पुनिया का यह चौथा पदक है.

विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. 14 सितम्बर को 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद यह उपलब्धि हासिल की. विनेश ने मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन स्वीडन की ईम्मा मामग्रेन को पराजित किया था.

वह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. इससे पहले 2019 में कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में उन्होंने कांस्य पदक जीता था. विनेश इस वर्ष राष्ट्रमंडल खेल की स्वर्ण पदक विजेता हैं.

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति जारी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स (National Logistics Policy) नीति जारी की. इस अवसर पर आयोजित समारोह में श्री मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में इस नीति को महत्वपूर्ण कदम बताया.

राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति: मुख्य बिन्दु

  • भारत में अन्य विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में लॉजिस्टिक्स लागत अधिक होने के कारण राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति की आवश्यकता महसूस की जा रही थी.
  • नई राष्ट्रीय माल लॉजिस्टिक्स (परिवहन) नीति का उद्देश्य परिवहन क्षेत्र की चुनौतियों से निपटना और कारोबार में ढुलाई की लागत 10 प्रतिशत से कम करना है. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के अनुपात के रूप में भारत की वर्तमान लॉजिस्टिक्स लागत लगभग 13-14 प्रतिशत है.
  • कम लॉजिस्टिक्स लागत से अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कुशलता में सुधार होता है. घरेलू बाजार और निर्यात के लिए भारतीय वस्तुओं की प्रतिस्पर्धा में सुधार करने में यह लागत कम करना आवश्यक है.
  • राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति भारतीय वस्तुओं की प्रतिस्पर्धा में सुधार, आर्थिक विकास को बढ़ाने और रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने का एक प्रयास है.
  • पिछले साल प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पीएम गतिशक्ति बहु प्रणाली कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजी से परिवहन होने से कृषि उत्पादों का नुकसान कम होगा. उन्होंने कहा कि भारतमाला और सागरमाला जैसी विभिन्न सड़क परियोजनाओं से संपर्क सुविधा में सुधार होगा.

तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह मनाया जा रहा है

तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 17 सितम्बर से ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह’ मनाया जा रहा है. इसका उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था. इस समारोह का आयोजन संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से किया जा रहा है.

मुख्य बिन्दु

  • तीन राज्यों के लगभग ए‍क हजार दो सौ कलाकार क्षेत्र की समृद्ध विरासत की झलकियों सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.
  • तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वर्ष 1948 में आज (17 सितम्बर) ही के दिन ‘ऑपरेशन पोलो’ के तहत तत्कालीन हैदराबाद रियासत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई आरम्भ की और लोगों को निजाम के निरंकुश शासन से मुक्ति दिलाई.
  • कर्नाटक और महाराष्ट्र की सरकारें कई वर्ष से मुक्ति दिवस मनाती आ रही हैं, जबकि तेलंगाना या तत्कालीन एकीकृत आंध्र प्रदेश सरकार इसका आयोजन नहीं करती थी.

प्रणव आनंद, विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-14 वर्ग के विजेता बने

विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप 2022 में प्रणव आनंद ने अंडर-16 और एआर इलमपार्थी ने अंडर-14 वर्ग का खिताब जीत लिया है.

यह प्रतियोगिता रोमानिया के मामाइया में खेला गया था. इस प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रणव आनंद ने 11 दौर में नौ अंक प्राप्‍त किये. इसी वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त एम प्रणेश तीसरे स्थान पर रहे.

इस प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में इलमपार्थी ने 11 दौर में साढ़े नौ अंक हासिल कर खिताब जीता.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

राष्ट्रपति ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन पहुंचीं. ब्रिटेन की महारानी का इस महीने की 8 तारीख को निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार 19 सितम्बर को ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर एबी चर्च में किया जाएगा.

वाणिज्य और उद्योग मंत्री सऊदी अरब यात्रा पर

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 18-19 सितम्बर तक सऊदी अरब यात्रा पर हैं. वे सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान के साथ पहली मंत्रिस्तरीय आर्थिक और निवेश समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

भारत श्रीलंका का सबसे बडा द्विपक्षीय ऋणदाता

भारत श्रीलंका का सबसे बडा द्विपक्षीय ऋणदाता बन गया है. इस मामले में उसने चीन को पीछे छोड़ दिया है. भारत ने 2022 के चार महीनों में श्रीलंका को 96.80 करोड अमरीकी डॉलर का ऋण दिया है. 2017-2021 के दौरान चीन श्रीलंका का सबसे बडा द्विपक्षीय ऋणदाता था.

रक्षा मंत्री मिश्र की यात्रा पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितम्बर को मिश्र की यात्रा पर काहिरा पहुंच गए हैं. श्री सिंह अपनी यात्रा के दौरान मिस्र के रक्षा और रक्षा उत्‍पादन मंत्री जनरल मोहम्‍मद ज़ाकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वे दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर ध्‍यान केन्द्रित करेंगे. दोनों मंत्री भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top